jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: नोएडा प्राधिकरण की बड़ी समीक्षा बैठक: सीईओ ने विकास कार्यों, सफाई और त्योहारों की तैयारियों को लेकर दिए सख्त निर्देश
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » नोएडा प्राधिकरण की बड़ी समीक्षा बैठक: सीईओ ने विकास कार्यों, सफाई और त्योहारों की तैयारियों को लेकर दिए सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेशराज्य

नोएडा प्राधिकरण की बड़ी समीक्षा बैठक: सीईओ ने विकास कार्यों, सफाई और त्योहारों की तैयारियों को लेकर दिए सख्त निर्देश

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 17, 2026 6:30 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

दिनांक 15-10-2026 को नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा प्राधिकरण के विभिन्न विभागों की संबंधित समीक्षा की गई है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

बैठक में नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती वंदना त्रिपाठी तथा विशेष कार्याधिकारी श्री क्रान्तिशेखर सिंह, श्रीमती महिमा, श्री इन्दुप्रकाश सिंह, श्री एन0के0 सिंह एवं श्री सन्तोष कुमार तथा प्राधिकरण के महाप्रबंधक (सिविल) श्री ए0के0 अरोड़ा एवं श्री एस0पी0 सिंह, महाप्रबंधक (वि0/यां0) श्री आर0पी0 सिंह, महाप्रबंधक (नियोजन) श्रीमती मीना भार्गव, निदेशक (उद्यान) श्री आनन्द मोहन सिंह उपस्थित रहे। समस्त वर्क सर्किलों, जल खंडों, वि0/यां0 खंडों के वरिष्ठ प्रबंधगण व प्रबंधगण भी बैठक में उपस्थित रहे।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा सफाई व्यवस्था, निर्माण/अनुरक्षण कार्य, महत्वपूर्ण परियोजनाओं, शौचालयों, वेंडिंग जोन, सड़कों का सुदृढ़ीकरण, परिसंपत्तियों के बकायेदारों की स्थिति, 5 प्रतिशत भूखंड आवंटन, जनप्रतिनिधियों/आर0डब्ल्यू0ए0/औद्योगिक संगठनों की मांगों का निस्तारण, न्यू नोएडा में भूमि अधिग्रहण की स्थिति एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जलापूर्ति/विद्युत-आपूर्ति/सफाई आदि आवश्यक व्यवस्थाओं आदि बिंदुओं पर व्यापक समीक्षा की गई।

बैठक में मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा के दौरान निम्नलिखित निर्देश दिए गए:-

  1. आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सभी स्थलों पर साफ-सफाई, सड़कों की मरम्मत, लाइटिंग की व्यवस्था कर ली जाए तथा स्थल चिन्हित कर मूर्ति विसर्जन/अर्घ्य हेतु कृत्रिम तालाबों तैयार कर लिए जाएं।

  2. डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए जाने हेतु निर्देश देते हुए ग्रामों में भी कचरा एकत्रित करने हेतु अतिरिक्त वाहन क्रय कर तैनात करने के निर्देश दिए गए। गार्बेज कलेक्शन वाली गाड़ियों को प्राथमिकता पर 70 प्रतिशत ई0वी0 तथा 30 प्रतिशत सी0एन0जी0 में परिवर्तित किए जाने की कार्यवाही की जा रही है, जिस हेतु आगणन गठित कर आई0आई0टी0 को परीक्षण हेतु प्रेषित किया जा चुका है।

  3. निर्देश दिए गए कि सभी फील्ड स्टाफ द्वारा शहर में साफ-सफाई का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाए। इस संबंध में संज्ञानित कराया गया कि पूर्व से निर्गत निर्देशानुसार सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु सभी वर्क सर्किलों के अवर अभियंताओं को प्रातः 8 बजे तथा प्रबंधकों को 9 बजे तक क्षेत्र में पहुंचकर नियमित निरीक्षण किया जाए तथा संबंधित कर्मियों द्वारा निरीक्षण के दौरान अपनी Live Location भी Share की जाए।

  4. सफाई कार्यों पर तैनात ठेकेदारों के साथ एक बैठक आयोजित कर त्योहारों के दृष्टिगत शहर के मुख्य स्थलों/मार्केटों/सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए गए।

  5. शहर में अव्यवस्थित रूप से फैले कबाड़ियों के विरुद्ध अभियान चलाकर उन्हें तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए।

  6. भगेल एलिवेटेड रोड के नीचे सड़क, नाली-पुलिया, सेन्ट्रल वर्ज इत्यादि का निर्माण शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

  7. चिल्ला बॉर्डर से महामाया फ्लाईओवर तक निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड के निर्माणोपरांत अंतिम छोर पर जाम की समस्या उत्पन्न न हो, इस हेतु वर्तमान से ही योजना बनाकर आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए।

  8. यमुना के समानांतर पुस्ता मार्ग की समीक्षा की गई, जिसका निर्माण उ0प्र0 सिंचाई विभाग किया जाना है, जिसके संबंध में सिंचाई विभाग से आवश्यक पत्राचार कर अग्रिम कार्यवाही शीघ्र अति शीघ्र संपादित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त उक्त पुस्ता मार्ग के अतिरिक्त भाग पर हरित विकास, सौंदर्यीकरण आदि कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए।

  9. प्रस्तावित चिल्ला से यमुना पुस्ता तक एलिवेटेड रोड परियोजना के संबंध में अवगत कराया गया कि परियोजना की डी0पी0आर0 स्वीकृत हो चुकी है तथा सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। एक से दो सप्ताह में परियोजना की निविदाएं आमंत्रित किए जाने की संभावना है।

  10. नोएडा में विभिन्न स्थलों पर निर्मित टॉयलेट/यूरिनल्स के अनुरक्षण एवं संचालन की समीक्षा की गई, जिसके संबंध में सभी वरिष्ठ प्रबंधकों (सिविल, जल, विद्युत) को इस आशय का प्रमाण-पत्र कि उनके कार्यक्षेत्र में समस्त टॉयलेट/यूरिनल्स पूर्णतः अनुरक्षित हैं तथा संचालित हैं प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि टॉयलेट के संचालन हेतु तैनात की जाने वाली विज्ञापन एजेंसी द्वारा केवल टॉयलेट/यूरिनल के ऊपर ही विज्ञापन लगाए जाएं।

  11. शहर में अव्यवस्थित रूप से व्याप्त अवैध वेंडरों के विरुद्ध और अधिक प्रभावी कार्यवाही की जाए तथा जब्त किए जाने वाले वेंडरों की ठेली/खोखा/कार्ट इत्यादि हेतु प्रत्येक वर्क सर्किल के क्षेत्रांतर्गत एक-एक स्टोर की व्यवस्था की जाए।

  12. आगामी महीनों में लगने वाले GRAP के दृष्टिगत वायु-प्रदूषण की रोकथाम के लिए अभी से ही आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। इस हेतु 31 अक्टूबर तक समस्त सड़कों को रिसर्फेसिंग किए जाने के निर्देश दिए। बिल्डिंगों में रूफ-टॉप स्प्रिंकलर्स स्थापित किए जाने हेतु एडवाइजरी जारी की जाए। वायु-गुणवत्ता सूचकांक की मॉनिटरिंग हेतु नोएडा में विभिन्न स्थानों पर डिस्प्ले की व्यवस्था की जाए।

  13. नोएडा में 88 स्थलों पर ई-वी- चार्जिंग स्टेशन की स्थापना हो चुकी है, जिनका कार्यादेश जारी हो चुका है। इसके अतिरिक्त 77 अन्य स्थलों पर ई-वी- चार्जिंग स्टेशन की स्थापना हेतु स्थल चिन्हित किए जाएं।

  14. उद्यान विभाग के कार्यों की समीक्षा में निर्देशित किया गया कि शहर में पार्कों में स्थापित ओपन जिम का समुचित अनुरक्षण नियमित रूप से किया जाए तथा जिम की संख्या में वृद्धि की जाए। इसके अतिरिक्त कुछ स्थलों को चिन्हित करते हुए बच्चों के खेलने हेतु पीपीपी मॉडल पर गेम/स्पोर्ट्स ज़ोन विकसित किए जाएं।

  15. अभियांत्रिकी विभागों के कार्यों की समीक्षा में संज्ञानित कराया गया कि अब तक स्वीकृत आगणनों के सापेक्ष लगभग 90 प्रतिशत से अधिक कार्यों की निविदा प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी हैं। इस संबंध में निर्देशित किया गया कि शीघ्र अति शीघ्र निविदा प्रक्रिया पूर्ण करते हुए कार्य प्रारंभ करा दिए जाएं। यह भी निर्देश दिए गए कि जिन कार्यों में सिविल के साथ-साथ विद्युत, जल/सीवर के घटक भी सम्मिलित हैं, उनका एक ही आगणन बनाकर स्वीकृत कराया जाए, तथा संबंधित कार्य की मॉनिटरिंग हेतु संबंधित संवर्ग के एक अभियंता की तैनाती की जाए।

  16. नोएडा प्राधिकरण के विभिन्न परिसंपत्तियों के सापेक्ष बकायेदारों की समीक्षा की गई। इस संबंध में निर्देश दिए गए कि रु0 1.00 करोड़ से अधिक धनराशि के बकायेदार, जिनका कोई वाद किसी न्यायालय में लंबित नहीं है, उनकी वसूली 1 नवंबर तक पूर्ण कर ली जाए। अन्यथा की दशा में संबंधित बकायेदार के विरुद्ध मा0 न्यायालय में याचिका दायर कर विधिक कार्यवाही के साथ-साथ रिकवरी आदेश निर्गत कराए जाएं तथा प्रकरण EOW को भी प्रेषित किया जाए।

  17. सेक्टर-145 में 5 प्रतिशत आबादी श्रेणी के आवंटित भूखंडों का कब्जा प्रदान करने की कार्यवाही दीपावली से प्रारंभ किए जाने के निर्देश दिए गए।

  18. नोएडा प्राधिकरण क्षेत्रांतर्गत अधिसूचित/अधिगृहित भूमि पर विद्यमान अवैध निर्माण के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए। इस संबंध में कुछ वर्क सर्किलों द्वारा कुछ भूमि चिन्हित की गई हैं, जिनमें ग्राम सलारपुर के खसरा सं0 701 से 711, 735, 736, 737, 745, 746, 748, 759, 760, 762 से 764, 779, 780, 795 से 798, ग्राम भगेल के खसरा सं0 217, 221, 223, 225, 226, 227, 247, 250, 251, 176, 178, ग्राम गेझा के खसरा सं0 518, 236, 333, ग्राम शाहपुर गोवर्धनपुर के खसरा सं0 15, 20, ग्राम-हाजीपुर का खसरा सं0 412 की भूमि सम्मिलित हैं। अतः विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उक्त खसरों पर निर्मित अवैध निर्माण को सील किए जाने की कार्यवाही की जाए। इसकी सूचना सब रजिस्ट्रार भी प्रेषित की जाए, ताकि इन खसरा संख्याओं पर अवैध रूप से निर्मित भवनों का किसी अन्य के पक्ष में पट्टा प्रलेख निष्पादन की कार्यवाही न हो सके।

  19. दादरी-नोएडा-गाजियाबाद इन्वेस्टमेंट रीजन (न्यू नोएडा) में भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही की समीक्षा की गई तथा भू-अधिग्रहण की कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ किए जाने के निर्देश दिए गए। न्यू नोएडा में अर्जन हेतु भू-दरों का निर्धारण हो चुका है। विगत सप्ताह क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के साथ बैठक हो चुकी है। अभी तक 281 काश्तकारों द्वारा अपनी भूमि आपसी सहमति के आधार पर देने हेतु अपनी सहमति देते हुए प्रपत्र जमा कराए जा चुके हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article क्रेताओं ने मेले की अद्भुत विविधता और आपूर्तिकर्ताओं के साथ बने स्थायी संबंधों की सराहना की, बताया – एक अद्भुत अनुभव!
    Next Article योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26, आयुष रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद मंडल में परिवहन विभाग का बड़ा अभियान, नियम तोड़ने वाले 70 वाहनों पर कार्रवाई

    गाजियाबाद। लंबी दूरी की बसों और आल इंडिया व आल यूपी परमिट वाले यात्री वाहनों की जांच के लिए परिवहन विभाग…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    हर्ष एनकाउंटर विवाद: रोड़ समाज की चेतावनी के बीच सरकार ने स्थगित की तरावड़ी रैली

    करनाल। हर्ष एनकाउंटर मामले की निष्पक्ष जांच का मामला गरमाता जा रहा है। इधर, सरकार ने विधानसभा सत्र का हवाला देते…

    3 Min Read
    योगी सरकार
    उत्तर प्रदेशराज्य

    योगी सरकार ने इस शहर के 43 हजार घरों को दी बड़ी राहत, 721 करोड़ रुपए की योजना को मंजूरी

    लखनऊ: अटल नवीकरण और शहरी रूपान्तरण मिशन-2.0 (अमृत-2.0) के तहत गोरखपुर जिले में एक बड़ी सीवरेज योजना को मंजूरी दी गई…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब में 7.5 लाख कर्मचारियों का DA विवाद: 18% बकाया, सरकार और कर्मचारियों में बढ़ा टकराव

    चंडीगढ़। पंजाब के करीब 3.5 लाख स्थायी कर्मचारी और करीबन 4 लाख पेंशनर्स पिछले तीन वर्ष से महंगाई भत्ते के इंतजार…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: नोएडा प्राधिकरण की बड़ी समीक्षा बैठक: सीईओ ने विकास कार्यों, सफाई और त्योहारों की तैयारियों को लेकर दिए सख्त निर्देश
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password