jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: यूपी: तैयारियों में जुटी BJP, चुनाव की घोषणा से पहले PM की हो सकती है कई रैलियां
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यूपी: तैयारियों में जुटी BJP, चुनाव की घोषणा से पहले PM की हो सकती है कई रैलियां
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी: तैयारियों में जुटी BJP, चुनाव की घोषणा से पहले PM की हो सकती है कई रैलियां

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 16, 2026 6:20 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

दिल्ली में हो रही आंदोलनों की राजनीति से मचे बबाल के बीच भाजपा ने उत्तर प्रदेश के लिए अपनी चुनावी जमीनी तैयारियों को गति देना शुरू कर दिया है। पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में बैठकों के दौर शुरू कर दिए हैं, तो दिल्ली में केंद्रीय नेता रणनीतिक बैठकें कर रहे हैं। पार्टी की कोशिश बूथ और शक्ति केंद्रों को सक्रिय कर उनको चुनावी मोड में लाना है। इस दौरान संगठन में आए नेता भी कार्यकर्ताओं के साथ खुद को जोड़ने में जुटे हैं। अगले साल की शुरुआत में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ा और अहम उत्तर प्रदेश है। भाजपा यहां पर 2017 से लगातार सत्ता में है, इसलिए भी वह हर हाल में यहां पर सत्ता बरकरार रखना चाहती है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

हालांकि, बीते कुछ समय से विपक्ष के तेवर बेहद तीखे हैं और दिल्ली की सड़कों पर आंदोलनकारी सरकार की मुसीबत बने हुए हैं। कांग्रेस समेत इंडिया ब्लॉक और कॉकरोच जनता पार्टी के लगातार हो रहे प्रदर्शनों के असर से उत्तर प्रदेश को दूर रखने के लिए भाजपा ने अपनी संगठन शक्ति को मैदान में उतार दिया है। सूत्रों के अनुसार भाजपा नेताओं का मानना है कि राज्य में मुख्य मुकाबला सपा से है। कांग्रेस का राज्य में कोई खास असर नहीं है। ऐसे में दिल्ली के आंदोलनों से उत्तर प्रदेश पर प्रभाव नहीं पड़ेगा।

सभी सह प्रभारियों को सक्रिय किया

राज्य के संगठन प्रभारी महासचिव विनोद तावड़े ने अपने चारों सह प्रभारियों को उनके आवंटित क्षेत्रों में सक्रिय कर दिया है और उन्होंने क्षेत्रीय टीमों के साथ बैठकों की शुरुआत कर दी है। दीपावली के पहले सभी क्षेत्रीय प्रभारी विधानसभावार बूथ और शक्ति केंद्रों की बैठकों का एक दौर पूरा कर लेंगे और जमीनी बैठकों के साथ चुनावों के लिए टीमों का गठन भी कर देंगे।

केंद्रीय नेतृत्व लगातार ले रहा राज्य का फीडबैक

दिल्ली में भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी लगातार राज्य का फीडबैक ले रहा है। सूत्रों के अनुसार भाजपा के केंद्रीय नेता भी दशहरा के बाद राज्य के बड़े पैमाने पर दौरे करेंगे। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस माह कम से कम एक दौरा उत्तर प्रदेश का कर सकते हैं। अगले माह से बड़े नेताओं के राज्य में नियमित दौरे होंगे।

यूपी में रैलियों की शुरुआत करेंगे मोदी

यूपी चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी अक्तूबर के आखिरी सप्ताह से कई रैलियों और कार्यक्रम की शुरुआत कर सकते हैं। प्रदेश के 18 मंडलों में प्रधानमंत्री के करीब एक दर्जन कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। इन प्रस्तावित कार्यक्रमों में विभिन्न सरकारी परियोजनाओं का उद्घाटन, विकास कार्यों की आधारशिला और प्रधानमंत्री की जनसभाएं शामिल हो सकती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्तूबर को वाराणसी जाएंगे, जहां वे नमो घाट पर होने वाले एयर शो में शामिल होंगे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article वैश्य समाज की राष्ट्रीय बैठक में शामिल होंगे विकास जैन
    Next Article ज्ञानेश कुमार के समर्थन में 25 अक्टूबर को दिल्ली में जुटेगा सर्व समाज, महारैली का ऐलान
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    क्राइमदिल्लीराज्य

    दिल्ली में मुठभेड़ के बाद नीरज बवाना गैंग का सदस्य गिरफ्तार, पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान

    बाहरी दिल्ली। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ और अलीपुर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में नीरज बवाना-नवीन बाली गैंग…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    कफन से टपकता खून और 2 महीने का सस्पेंस… अलीगढ़ में DM के आदेश पर आखिर क्यों खोदी गई किशोरी की कब्र?

    अलीगढ़: यूपी के अलीगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां डीएम के आदेश के बाद एक…

    3 Min Read
    अमित शाह
    उत्तर प्रदेशराज्य

    अमित शाह 21 जनवरी को उत्तराखंड आगमन पर, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता

    देहरादून । केन्द्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह 21 जनवरी 2026 को उत्तराखंड आ रहे है। केन्द्रीय गृह एवं…

    1 Min Read
    बिहार

    बिहार सरकार की बड़ी सौगात: हर परिवार को 100 यूनिट मुफ्त बिजली

    बिहार सरकार की बड़ी सौगात: हर परिवार को 100 यूनिट मुफ्त बिजली, चुनाव से पहले नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक पटना,…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: यूपी: तैयारियों में जुटी BJP, चुनाव की घोषणा से पहले PM की हो सकती है कई रैलियां
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password