
बेमौसम हुई बारिश से प्रभावित हुई फसलों के उचित मुआवजे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी वाड्रफनगर के द्वारा कलेक्टर के नाम का ज्ञापन सौंपा गया और मांग की गई की कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सभी ग्राम पंचायत में जाकर जितने भी किसानो का फसल नुकसान हुआ है उसके उचित मुआवजा का एक विवरण बनाए व किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस मौके पर ओमप्रकाश जायसवाल जी,मंडल अध्यक्ष चलगली राजेश्वर, मंडल अध्यक्ष राजेश पटवा,नगर पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष अमित यादव अश्विनी यादव (बाबा),नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत राजेंद्र कुशवाहा, संजीव यादव , कामाख्या यादव, संतोष कुमार यादव,बालकेश कनौजिया, धर्मेंद्र पटेल ,रामफल मरावी ,सुमित सिंह सूरज गुप्ता ,उमेश यादव,उस्मान खान ,शंकर आयाम भागीरथी शांडिल्य ,वासदेव यादव चंदू व अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।
