jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गुरदासपुर में बम धमकी ईमेल: मुख्यमंत्री भगवंत मान भी निशाने पर
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गुरदासपुर में बम धमकी ईमेल: मुख्यमंत्री भगवंत मान भी निशाने पर
क्राइमपंजाबराज्य

गुरदासपुर में बम धमकी ईमेल: मुख्यमंत्री भगवंत मान भी निशाने पर

Tripty Srivastava
Last updated: January 24, 2026 11:11 am
Tripty Srivastava
Share
धमकी
SHARE

गुरदासपुर। श्री हरिमंदिर साहिब, राज्य की अदालतों, जिलामुख्यालयों व स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अब शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। गुरदासपुर के दस स्कूलों और पठानकोट के एक स्कूल को भेजी गई ईमेल में कहा गया कि आज दोपहर एक बजते ही जिले के दस स्कूलों में बम धमाके होंगे।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

मेल में यह भी लिखा गया था कि मुख्यमंत्री भगवंत मान भी हमारे निशाने पर हैं क्योंकि वे हमारे साथियों को गैंगस्टर कहकर मार रहे हैं। अज्ञात मेल मिलने के बाद तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस ने संबंधित स्कूलों को खाली करवाने के साथ ही वहां जांच शुरू की। जांच के लिए डाग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया लेकिन गहन जांच के बाद कहीं कुछ नहीं मिला।

इससे पहले मेल से नहीं दी गई धमकी

खास बात यह है कि इससे पहले जब भी धमकी भरी ईमेल भेजी गई तब कभी भी इसमें मुख्यमंत्री को धमकी नहीं दी गई थी। यही नहीं, इन धमकियों के बाद पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा पाई है कि यह धमकी कौन और कहां से भेज रहा है। शुक्रवार की सुबह वर्षा के बीच बहुत कम बच्चे स्कूल पहुंचे थे। इसी बीच स्कूलों को एक ईमेल प्राप्त हुई जिसमें स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

इसकी सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचित करने के साथ ही बच्चों के अभिभावकों को अपने बच्चों को तुरंत ले जाने के संदेश भेजने शुरू कर दिए। स्कूल से संदेश मिलते ही वर्षा के बीच अभिभावन स्कूल पहुंचने लगे। वहीं पुलिस टीमों ने भी स्कूलों में पहुंचकर जांच शुरू की।

स्कूल परिसरों की गहनता से हुई जांच

मौके पर बम निरोधक दस्ते और डाग स्क्वायड को भी बुलाया गया। स्कूल परिसरों की गहन जांच के बाद पाया गया कि वहां पर कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं है। पुलिस का दावा है कि शरारती तत्वों ने केवल दहशत फैलाने के लिए ऐसा किया था। फिलहाल जांच जारी है। साइबर क्राइम की विशेषज्ञ टीम ई-मेल के आइपी एड्रेस को ट्रैक करने में जुटी हुई हैं। उधर गुजरात के अहमदाबाद के एक दर्जन स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। हिमाचल में हमीरपुर व कांगड़ा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, लेकिन जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सतगुरु राम सिंह हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने सतगुरु राम सिंह जी के 210वें प्रकाश पर्व में दी श्रद्धांजलि
Next Article योजना आर्थिक चिंता छोड़ो, स्वास्थ्य की चिंता मत करो: पंजाब में कैशलेस इलाज योजना लागू
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री
राज्यहिमाचल प्रदेश

कांगड़ा हवाई अड्डा विस्तार पर सीएम सुक्खू ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की भेंट

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु से भेंट की। सीएम…

2 Min Read
थराली
उत्तराखंड

थराली में बादल फटने से मची तबाही: SDM आवास ढहा, दो लोग लापता, राहत कार्य जारी

थराली में बादल फटने से मची तबाही: SDM आवास ढहा, दो लोग लापता, राहत कार्य जारी चमोली (उत्तराखंड), 23 अगस्त…

3 Min Read
दिल्ली

Delhi: ‘शिवभक्तों की सेवा हमारा सौभाग्य’ — सीएम रेखा गुप्ता ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा

Delhi: 'शिवभक्तों की सेवा हमारा सौभाग्य' — सीएम रेखा गुप्ता ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा नई…

4 Min Read
विधायक ईश्वर सिंह
राज्यहरियाणा

पूर्व सांसद एवं विधायक ईश्वर सिंह अपने पुत्र व पूर्व चेयरमैन पुत्रवधू सहित भाजपा में हुए शामिल

चंडीगढ़। हरियाणा की राजनीति में मंगलवार को भाजपा में एक महत्वपूर्ण ज्वाइनिंग हुईं।  गुहला-चीका से जेजेपी के  विधायक रह चुके एवं…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: गुरदासपुर में बम धमकी ईमेल: मुख्यमंत्री भगवंत मान भी निशाने पर
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password