हुंडई मोटर इंडिया आने वाले समय में भारतीय बाजार में तहलका मचाने जा रही है। जी हां, इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में अपनी पकड़ को और मजबूत करते हुए हुंडई ने अपनी आगामी इंटेलिजेंट यूटिलिटी व्हीकल हुंडई बेयोन की बुकिंग शुरू कर दी है। ‘Intelligence That Moves’ की थीम पर बनी यह टेक-इनेबल्ड एसयूवी उन ग्राहकों के लिए खासतौर पर तैयार की गई है, जो कार में मॉडर्न टेक्नॉलजी, बेहतरीन स्टाइल, अडवांस्ड सेफ्टी और फ्यूचर-रेडी मोबिलिटी की तलाश में हैं। ग्राहक इस शानदार गाड़ी को देश भर की हुंडई डीलरशिप या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिये 11,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। आइए, आप भी जान सें हुंडई बेयोन में क्या कुछ खास मिलेगा।
इन 5 पिलर्स पर बेस्ड है डिजाइन और टेक्नॉलजी
- हुंडई बेयोन को पांच प्रमुख पिलर्स- Intelligence On, Safety On, Comfort On, Performance On और Style On के आधार पर तैयार किया गया है।
- इसका सबसे बड़ा आकर्षण इसमें दिया गया इन-बिल्ट जनरेटिव एआई वॉयस असिस्टेंट है, जो ड्राइवर और वाहन के बीच बेहद स्वाभाविक और सहज बातचीत का अनुभव कराता है।
- इसके अलावा हुंडई बेयोन में प्रोग्रेसिव एसयूवी डिजाइन, मस्कुलर बोनट, सिग्नेचर एच-एज एलईडी डीआरएल और ज्योमेट्रिक व्हील आर्च इसे सड़क पर एक बेहद आक्रामक और मजबूत रोड प्रजेंस देते हैं।
शानदार डायमेंशन और प्रैक्टिकल केबिन
- लगभग 4.2 मीटर लंबी मिडसाइज एसयूवी हुंडई बेयोन बाहरी कॉम्पैक्टनेस और अंदरूनी विशाल स्पेस का बेहतरीन संतुलन पेश करती है।
- इसके केबिन में स्मार्ट स्पेस यूटिलाइजेशन किया गया है, जिससे सभी यात्रियों को पर्याप्त लेगरूम, हेडरुम और शोल्डर रूम मिलता है।
- आधुनिक केबिन लेआउट, कंफर्टेबल सीटें और अत्याधुनिक कनेक्टिविटी फीचर्स रोजमर्रा के सफर को बेहद आरामदायक और आनंददायक बनाते हैं।
- हुंडई बेयोन एसयूवी आधुनिक भारतीय परिवारों और टेक-सेवी युवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है।
5-स्टार सुरक्षा और ग्लोबल K प्लैटफॉर्म
- हुंडई बेयोन की सेफ्टी को लेकर कंपनी ने इसमें कोई समझौता नहीं किया है। हुंडई बेयोन को अडवांस्ड ग्लोबल K एन्हांस्ड प्लैटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जिसे भारत के 5-स्टार सेफ्टी स्टैंडर्ड्स के अनुसार इंजीनियर किया गया है।
- इसमें मजबूत स्ट्रक्चरल रिजिडिटी और कई अत्याधुनिक सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जो हुंडई के पैसेंजर सेफ्टी के प्रति कमिटमेंट को और मजबूत करते हैं। यह गाड़ी हर सफर में यात्रियों की सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाती है।
दमदार पेट्रोल इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन
- हुंडई बेयोन के इंजन और ट्रांसमिशन विकल्पों की बात करें तो इसमें कंपनी का भरोसेमंद और रिफाइंड पेट्रोल पावरट्रेन दिया गया है, जो सिटी ट्रैफिक से लेकर हाईवे क्रूजिंग तक बेहतरीन माइलेज और स्मूथ ड्राइविंग एक्सपीरियंस देता है।
- ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए इसे मैनुअल ट्रांसमिशन और हुंडई के स्मूथ इंटेलिजेंट वेरिएबल ट्रांसमिशन (IVT) दोनों विकल्पों के साथ उतारा गया है।

