jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मटौर–शिमला फोरलेन परियोजना को लेकर केंद्र–राज्य समन्वय बैठक
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मटौर–शिमला फोरलेन परियोजना को लेकर केंद्र–राज्य समन्वय बैठक
राज्यहिमाचल प्रदेश

मटौर–शिमला फोरलेन परियोजना को लेकर केंद्र–राज्य समन्वय बैठक

Tripty Srivastava
Last updated: January 28, 2026 9:26 am
Tripty Srivastava
Share
मटौर–शिमला फोरलेन
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश के 8 जिलों को जोड़ने वाले मटौर-शिमला फोरलेन में सुरंग निर्माण अधिकाधिक होना चाहिए। शालाघाट से शिमला के बीच में 9 सुरंगों के निर्माण के साथ-साथ भगेड़ तक 18 सुरंग निर्माण करने से पहाड़ सुरक्षित रहेंगे। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट करते हुए फोरलेन निर्माण में अधिकाधिक सुरंग निर्माण करने का आग्रह किया।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

उन्होंने शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग की प्रगति से केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया। यह राष्ट्रीय राजमार्ग राज्य की राजधानी को 8 जिलों सहित पड़ोसी राज्यों से जोड़ता है।

इस क्षेत्र में अधिक सुरंग निर्माण का आग्रह

क्षेत्र की पर्वतीय भौगोलिक स्थिति और भू-वैज्ञानिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए शिमला से शालाघाट तथा भगेड़ से हमीरपुर तक अधिक से अधिक संख्या में सुरंगों के निर्माण का आग्रह किया।

हमीरपुर बाईपास सहित डीपीआर का मामला उठाया

इसके अतिरिक्त, उन्होंने पैकेज-4 के अन्तर्गत फोरलेन निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया, जिसमें चील बाहल स्थित हमीरपुर बाईपास के छोर से भंगबार तक का हिस्सा तथा नया उत्तरी हमीरपुर बाईपास शामिल है।

उन्होंने सड़कों और पुलों की मरम्मत एवं रख-रखाव के लिए पर्याप्त वित्तीय सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया।

200 करोड़ की सैद्धांतिक स्वीकृति मिली

केंद्रीय मंत्री ने सीआरआईएफ के अंतर्गत छैला-नेरीपुल-यशवंत नगर-ओच्छघाट सड़क के लिए सैद्धांतिक रूप से 200 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की, इससे प्रदेश के सेब उत्पादकों को व्यापक लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री सुक्खू ने गत मानसून के कारण चीलबाहल से पक्का भरोह खंड में विभिन्न स्थानों पर भारी क्षति पहुंची है और पिछले पांच से छह वर्षों में इस सड़क के सुदृढ़ीकरण का कार्य नहीं किया गया। यह सड़क विभिन्न धार्मिक स्थलों तक पहुंचने में महवत्पूर्ण है।

आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध

एनएच-03 के चिलबाहल से पक्का भरोह खंड को विकास एवं रखरखाव कार्यों के लिए हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग (एनएच विंग) को सौंपने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध किया। एनएचएआई द्वारा 38.37 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान करने की भी अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस राशि को मंजूरी प्रदान करते हुए राज्य सरकार को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

पहले पत्र भेजा जा चुका

परवाणू-शिमला फोरलेन में पहाड़ दरकने के अनुभव को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को फोरलेन में सुरंग निर्माण अधिक करने के संबंध में पत्र लिखे गए हैं। यही वजह है कि मटौर-शिमला फोरलेन में निर्माण की नई तकनीक अपनाई जा रही है। अब सीमेंट के निर्मित कलवट डाले जा रहे हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article केंद्रीय नागर विमानन मंत्री कांगड़ा हवाई अड्डा विस्तार पर सीएम सुक्खू ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की भेंट
Next Article आत्मनिर्भरता आत्मनिर्भरता के मंत्र से समृद्ध हिमाचल का निर्माण हमारा संकल्प: डॉ. धनीराम शांडिल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मुकेश सहनी
बिहार

तेजस्वी यादव को छोड़ राहुल गांधी से दिल्ली में मिले मुकेश सहनी

तेजस्वी यादव को छोड़ राहुल गांधी से दिल्ली में मिले मुकेश सहनी, बोले– "चुनाव का बहिष्कार नहीं करेंगे" नई दिल्ली,…

3 Min Read
स्वर्ण मंदिर
पंजाब

स्वर्ण मंदिर को ‘नो-वार ज़ोन’ घोषित करे सरकार

गोल्डन टेंपल को 'नो-वार ज़ोन' घोषित करे सरकार: गुरदासपुर सांसद ने पीएम मोदी को लिखा पत्र अमृतसर, 3 जून 2025…

2 Min Read
शिविर
उत्तराखंडराज्य

शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं

विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारियां। किच्छा। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के…

5 Min Read
उत्तराखंड

उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही: केदारनाथ यात्रा रोकी, श्रीनगर में घरों में घुसा पानी, यमुनोत्री में श्रद्धालु फंसे

उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही: केदारनाथ यात्रा रोकी, श्रीनगर में घरों में घुसा पानी, यमुनोत्री में श्रद्धालु फंसे उत्तराखंड…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: मटौर–शिमला फोरलेन परियोजना को लेकर केंद्र–राज्य समन्वय बैठक
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password