jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय बजट को बताया आत्मनिर्भरता और समावेशी विकास का मार्गदर्शक
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय बजट को बताया आत्मनिर्भरता और समावेशी विकास का मार्गदर्शक
उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय बजट को बताया आत्मनिर्भरता और समावेशी विकास का मार्गदर्शक

Raj Kumar
Last updated: February 3, 2026 8:19 am
Raj Kumar
Share
केंद्रीय बजट
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट 2026–27 को विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में ऐतिहासिक और दूरदर्शी बजट बताते हुए कहा कि यह बजट देश की आत्मा, आत्मविश्वास और विकासशील सोच को नई मजबूती प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने बलवीर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित मीडिया प्रेस वार्ता के दौरान बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

Contents
About The AuthorRaj Kumar

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बजट में पूंजीगत व्यय में की गई वृद्धि से दीर्घकालिक विकास की मजबूत नींव रखी गई है। यह बजट न केवल आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करता है, बल्कि भारत की रणनीतिक स्वायत्तता और संप्रभुता को भी सुदृढ़ करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट के तीन प्रमुख स्तंभ—संतुलित एवं समावेशी विकास, वंचित वर्गों का क्षमता निर्माण और सबका साथ-सबका विकास—दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों के साथ-साथ गांवों, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों, बच्चों और समाज के वंचित वर्गों के समग्र उत्थान का स्पष्ट मार्ग प्रशस्त करते हैं।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने बताया कि टियर-2 और टियर-3 शहरों के विकास से उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी जैसे शहरों को विशेष लाभ मिलेगा। प्रत्येक जनपद में महिला छात्रावास की व्यवस्था से महिला सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण को नई मजबूती मिलेगी। ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस’ और ‘विश्वास आधारित शासन’ की अवधारणा से निवेश, रोजगार और जनभागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में किए गए नीतिगत प्रावधानों से उत्तराखंड में रोजगार के व्यापक अवसर सृजित होंगे। आयुष, फार्मा, हथकरघा, खादी और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिलने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त होगी। वहीं, ग्रीन एनर्जी पर विशेष फोकस से पर्वतीय और वन संपदा से समृद्ध उत्तराखंड में ग्रीन इकोनॉमी को नई गति मिलेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुरूप उत्तराखंड के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है। राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर केंद्र सरकार को भेजे गए प्रस्तावों और अनुरोधों को बजट में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से शामिल किया गया है, जो सहयोगात्मक संघवाद का सशक्त उदाहरण है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026–27 उत्तराखंड को रोजगार, निवेश, निर्यात, कौशल विकास और शहरी अवसंरचना के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला साबित होगा और राज्य के समावेशी, संतुलित एवं सतत विकास की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Raj Kumar

About The Author

Raj Kumar

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article UKBOCW UKBOCW का नया डिजिटल पोर्टल श्रमिकों के कौशल विकास में लाएगा पारदर्शिता और प्रभावशीलता
    Next Article आईएसबीटी क्रॉसिंग आईएसबीटी क्रॉसिंग और माजरा रोड पर सड़क अव्यवस्था पर प्रशासन का सख्त रुख
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    स्पेशल कंपोनेंट प्रशिक्षण शिविर
    उत्तराखंडराज्य

    स्पेशल कंपोनेंट प्रशिक्षण शिविर: 48 खिलाड़ियों ने दिखाई खेल प्रतिभा

    रुद्रपुर। खेल निदेशालय उत्तराखंड देहरादून के समन्वय से एवं जिला प्रशासन उधम सिंह नगर के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय…

    1 Min Read
    वीबी जी रामजी योजना
    उत्तराखंडराज्य

    वीबी जी रामजी योजना जन जागरण सम्मेलन में स्थानीय और क्षेत्रीय नेताओं की बड़ी उपस्थिति

    नानकमत्ता। रविवार को उधम सिंह नगर के नानकमत्ता स्थित प्रेम पैलेस में वीबी जी रामजी योजना जन जागरण जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम…

    2 Min Read
    देहरादून
    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून में शिक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

    देहरादून स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1035 सहायक…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    इटावा में कथावाचक से बदसलूकी पर प्रशासन का सख्त एक्शन, मुकुट मणि और संत यादव पर FIR दर्ज

    इटावा में कथावाचक से बदसलूकी पर प्रशासन का सख्त एक्शन, मुकुट मणि और संत यादव पर FIR दर्ज उत्तर प्रदेश…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamvadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय बजट को बताया आत्मनिर्भरता और समावेशी विकास का मार्गदर्शक
    Share

    © Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password