jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: आईएसबीटी क्रॉसिंग और माजरा रोड पर सड़क अव्यवस्था पर प्रशासन का सख्त रुख
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » आईएसबीटी क्रॉसिंग और माजरा रोड पर सड़क अव्यवस्था पर प्रशासन का सख्त रुख
उत्तराखंडराज्य

आईएसबीटी क्रॉसिंग और माजरा रोड पर सड़क अव्यवस्था पर प्रशासन का सख्त रुख

Tripty Srivastava
Last updated: February 3, 2026 8:21 am
Tripty Srivastava
Share
आईएसबीटी क्रॉसिंग
SHARE

देहरादून। शहर की सड़कों पर अव्यवस्था और आमजन को हो रही परेशानी को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने आईएसबीटी क्रॉसिंग और सहारनपुर रोड माजरा क्षेत्र में की जा रही रोड कटिंग पर कड़ा एक्शन लिया है।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर की गई जांच में रोड कटिंग की शर्तों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर संबंधित एजेंसी की अनुमति तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई है।

जिलाधिकारी के आदेश पर उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी के नेतृत्व में जिला प्रशासन की क्यूआरटी टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर आईएसबीटी क्रॉसिंग और सहारनपुर रोड माजरा में सड़क व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लिमिटेड (पिटकुल) द्वारा 135 केवी आराघर सब-स्टेशन से निर्माणाधीन 132 केवी माजरा-लालतप्पड़ एलआईएलओ लाइन को भूमिगत केबल के माध्यम से बिछाने के लिए दी गई रोड कटिंग अनुमति की शर्तों का उल्लंघन किया जा रहा था।

प्रशासन ने बताया कि परियोजना समन्वय समिति के निर्णय के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा 16 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक, रात्रि 10 बजे से सुबह 5 बजे तक सीमित अवधि के लिए सशर्त अनुमति दी गई थी, किंतु मौके पर निर्धारित समय, सुरक्षा मानकों और यातायात प्रबंधन का पालन नहीं किया गया, जिससे आम जनमानस को भारी असुविधा, यातायात बाधा और सुरक्षा जोखिम का सामना करना पड़ा।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने अग्रिम आदेशों तक संबंधित स्थलों पर रोड कटिंग कार्य पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है और अनुमति निरस्त कर दी गई है। साथ ही अधीक्षण अभियंता (परियोजना क्रियान्वयन), पिटकुल को निर्देश दिए गए हैं कि 02 फरवरी 2026 की सायं तक सभी प्रभावित स्थलों पर सड़क का भरान कर यथास्थिति में रिस्टोरेशन कार्य सुनिश्चित किया जाए।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा तक सड़क बहाली का कार्य पूर्ण नहीं किया गया तो संबंधित अधिशासी अभियंता सहित जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने कहा कि शहर की सड़कों, यातायात और नागरिक सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article केंद्रीय बजट मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय बजट को बताया आत्मनिर्भरता और समावेशी विकास का मार्गदर्शक
Next Article रेल बजट 2026-27 उत्तराखंड को रेल बजट 2026-27 में बड़ी सौगात: 4,769 करोड़ रुपये का आवंटन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

गगनदीप रंधावा सुसाइड केस में गिरफ्तार मंत्री लालजीत भुल्लर के सौंपे गए विभाग, इन्हें मिली जिम्मेदारी
पंजाब

गगनदीप रंधावा सुसाइड केस में गिरफ्तार मंत्री लालजीत भुल्लर के सौंपे गए विभाग, इन्हें मिली जिम्मेदारी

Gagandeep Randhawa Suicide Case: अमृतसर में पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के जिला मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा द्वारा आत्महत्या के बाद लालजीत…

4 Min Read
ताजा खबरदिल्लीमहाराष्ट्रराष्ट्रीयव्यापार

Stock Market: सीजफायर के बाद बम-बम शेयर बाजार… Sensex 2200 अंक भागा, Reliance-HDFC Bank ने दिखाया दम 

नई दिल्ली,12 मई 2025,(अपडेटेड 12 मई 2025, 10:24 AM IST) Stock Market After Indo-PAK Ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच…

2 Min Read
उत्तर प्रदेशगुजरातछत्तीसगढ़जम्मू कश्मीरताजा खबरदिल्लीपंजाबपश्चिम बंगालबिहारमहाराष्ट्रराजस्थानराज्यराष्ट्रीयशिक्षाहरियाणा

UPSC Prelims 2025: यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम 25 मई को होगा आयोजित, टाइम, शिफ्ट, परीक्षा पैटर्न की डिटेल यहां से करें चेक

UPSC Prelims 2025 नई दिल्ली। यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन (IAS) एवं इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन…

3 Min Read
भाजपा विधायक
उत्तर प्रदेश

यूपी: भाजपा विधायक की धमकी से गरमाई सियासत, भाकियू नेता से कहा – “औकात में रहो, मर जाओगे बेकार में”

यूपी: भाजपा विधायक की धमकी से गरमाई सियासत, भाकियू नेता से कहा – "औकात में रहो, मर जाओगे बेकार में"…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: आईएसबीटी क्रॉसिंग और माजरा रोड पर सड़क अव्यवस्था पर प्रशासन का सख्त रुख
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password