jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मुख्यमंत्री धामी ने किया अपने बचपन के स्कूल का कायाकल्प, नगला तराई में मॉडल प्राथमिक विद्यालय का लोकार्पण
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मुख्यमंत्री धामी ने किया अपने बचपन के स्कूल का कायाकल्प, नगला तराई में मॉडल प्राथमिक विद्यालय का लोकार्पण
उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री धामी ने किया अपने बचपन के स्कूल का कायाकल्प, नगला तराई में मॉडल प्राथमिक विद्यालय का लोकार्पण

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 3, 2026 8:04 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने बचपन के स्कूल पहुंचकर पुरानी यादों को ताजा किया. खटीमा के नगला तराई स्थित प्राथमिक विद्यालय, जहां से मुख्यमंत्री ने प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की थी, अब करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक सुविधाओं से लैस मॉडल स्कूल बनकर तैयार हो गया है. मुख्यमंत्री ने विद्यालय का लोकार्पण कर बच्चों को समर्पित किया. इस दौरान उन्होंने बच्चों को चॉकलेट और शिक्षण सामग्री वितरित की. वहीं अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा कि, बेहतर शैक्षणिक माहौल से सीमांत क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक सोमवार को उधम सिंह नगर जिले के अपने गृह क्षेत्र खटीमा के दौरे पर पहुंचे. खटीमा के लोहियाहेड हेलीपैड पर उतरने की बाद सीएम नगला तराई के प्राथमिक विद्यालय पहुंचे, जहां सीएम ने अपने बचपन के स्कूल जिसमें उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से सीएसआर मद से बने मॉडल प्राथमिक विद्यालय के रूप में शुभारंभ किया.

सीएम ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला तराई में लगभग 65 लाख की लागत से स्कूल सौंदर्यीकरण एवं मंच निर्माण का भी लोकार्पण किया.

इस दौरान सीएम धामी ने स्कूल के बच्चों से मिल और उन्हें चॉकलेट एवं शिक्षण सामग्री भी वितरित की. स्कूल को आईजीएल कंपनी द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी यानी सीएसआर के तहत लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से पांच कक्ष निर्माण, हाईटेक कक्षाएं एवं स्कूल सौंदर्यीकरण कार्य करवाए.

सीएम धामी ने स्थानीय लोगों से उस स्कूल में बचपन में शिक्षण के दौरान की स्मृतियों को साझा किया. उन्होंने नगला प्राथमिक विद्यालय के मॉडल स्कूल बनने के बाद बच्चों को बेहतर शिक्षा एवं बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलने की बात कही. उन्होंने उधम सिंह नगर जिले सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में स्कूलों को मॉडल स्कूलों के रूप में बनाए जाने, स्मार्ट कक्षाओं के निर्माण एवं बेहतर स्कूली परिवेश सरकार द्वारा तैयार किए जाने की बात कही.

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड दौरे के दौरान सीमा क्षेत्र के अंतिम गांवों को प्रथम गांव की संज्ञा दी थी. इसलिए उधम सिंह नगर, चंपावत, पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी समेत सीमांत जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास एवं बेहतर शैक्षिक माहौल तैयार करने की दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है. उसी दिशा में खटीमा के नेपाल सीमा से लगे नगला तराई गांव में भी प्राथमिक विद्यालय में हाईटेक कक्ष निर्माण स्मार्ट क्लासेज बना कर स्कूल के सौंदर्यीकरण कार्य को किया गया है.
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड-

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ…’ विपक्ष को घेरने के लिए आज बीजेपी की यूपी में पदयात्रा
    Next Article धामी सरकार का दिवाली गिफ्ट: राज्य कर्मचारियों को तदर्थ बोनस की मंजूरी, अधिकतम ₹7000 मिलेंगे
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    डेरा ब्यास प्रमुख
    पंजाबराज्य

    मुख्यमंत्री भगवंत मान का डेरा ब्यास प्रमुख पर तंज, लिखा ‘जहां मुलाकाती ही जज बनते हैं’

    चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट डालकर डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पर…

    1 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब में 7.5 लाख कर्मचारियों का DA विवाद: 18% बकाया, सरकार और कर्मचारियों में बढ़ा टकराव

    चंडीगढ़। पंजाब के करीब 3.5 लाख स्थायी कर्मचारी और करीबन 4 लाख पेंशनर्स पिछले तीन वर्ष से महंगाई भत्ते के इंतजार…

    5 Min Read
    दिल्लीराज्य

    दिल्ली पुलिस का बड़ा अभियान, 989 आपराधिक रिकॉर्ड वालों की तलाश में जुटीं 20 टीमें

    नई दिल्ली। 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान हुई भारी हिंसा और पुलिस पर हुए हमले को लेकर दिल्ली पुलिस…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    प्रदेश में इको टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम, मुख्य सचिव ने दिए नीति निर्माण के निर्देश

    देहरादून 05 जनवरी, 2028 (सू. ब्यूरो): मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में वन विभाग…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: मुख्यमंत्री धामी ने किया अपने बचपन के स्कूल का कायाकल्प, नगला तराई में मॉडल प्राथमिक विद्यालय का लोकार्पण
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password