jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद ऊधम सिंह की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण, पार्किंग एवं आधारभूत विकास परियोजनाओं की दी सौगात
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद ऊधम सिंह की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण, पार्किंग एवं आधारभूत विकास परियोजनाओं की दी सौगात
उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद ऊधम सिंह की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण, पार्किंग एवं आधारभूत विकास परियोजनाओं की दी सौगात

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: August 1, 2026 9:29 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

रूद्रपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जनपद भ्रमण के दौरान रुद्रपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर 40 लाख की लागत से स्थापित 09 फीट ऊँची आदमकद कांस्य प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर अमर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह का जीवन देशभक्ति, आत्मसम्मान और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का अमर प्रतीक है। उनका बलिदान आने वाली पीढि़यों को राष्ट्रहित के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का भी लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने 120.18 लाख की लागत से कलेक्ट्रेट परिसर में निर्मित पार्किंग, लैंडस्केपिंग एवं ड्रेन निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इस परियोजना से परिसर में पार्किंग व्यवस्था बेहतर होने के साथ-साथ सौंदर्यीकरण और जल निकासी की सुविधाएं भी सुदृढ़ होंगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने रुद्रपुर स्थित कैनाल कॉलोनी में 264.97 लाख की लागत से बनने वाली सरफेस पार्किंग का शिलान्यास भी किया। इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में यातायात प्रबंधन को मजबूती मिलेगी तथा नागरिकों को सुव्यवस्थित पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ-साथ जनसुविधाओं के विस्तार और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में प्रत्येक विकास कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूर्ण किए जा रहे हैं, ताकि आमजन को उनका सीधा लाभ मिल सके।

मा0 मुख्यमंत्री श्री धामी ने वर्चुअल माध्यम से पंजाब निवासरत शहीद ऊधम सिंह जी के परिजनो से वार्ता की। उन्होने कहा कि शहीद ऊधम सिंह के बलिदान व साहस को मेरा दिल से सैलूट है और उन्होने कहा प्रदेश उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा। इस दौरान उन्होने कलेक्ट्रेट परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपण भी किया।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा, त्रिलोक सिंह चीमा, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, मनोज पाल, मेयर विकास शर्मा, दीपक बाली, दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू, मंजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह नामधारी, फरजाना बेगम ,रणजीत सिंह नामधारी,उत्तम दत्ता ,रामपाल सिंह,पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, प्रदेश मंत्री भाजपा गुंजन सुखीजा, अध्यक्ष नगर पालिका गदरपुर मनोज गुम्बर, अध्यक्ष नगर पंचायत गुलरभोज सतीश चुघ, ब्लाक प्रमुख रीना गौतम,पूर्व दर्जा मंत्री राजेश कुमार, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, डीजीसी मनोज तिवारी,बरीत सिंह आदि मौजूद थे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
    Next Article मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस कर्मियों के कल्याण हेतु नई टिहरी में हुई निःशुल्क भूमि आवंटित
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    ताजा खबरदिल्लीराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

    दिल्ली में AAP के लिए कितना बड़ा खतरा साबित होगी इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी? जानें कैसे होगा असर

    दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। आप के 15 पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया है।…

    4 Min Read
    Uttarakhand School Reopening
    उत्तराखंड

    Uttarakhand School Reopening Update: छुट्टियों के बाद आज से खुले स्कूल, 942 स्कूल भवनों की हालत खतरनाक

    Uttarakhand School Reopening Update: छुट्टियों के बाद आज से खुले स्कूल, 942 स्कूल भवनों की हालत खतरनाक, बच्चों की सुरक्षा…

    2 Min Read
    उत्तराखंड
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड सरकार का ऐतिहासिक फैसला: अब स्कूलों के नाम होंगे बलिदानियों के नाम पर

    उत्तराखंड सरकार का ऐतिहासिक फैसला: अब स्कूलों के नाम होंगे बलिदानियों के नाम पर 📍 देहरादून | 25 जुलाई 2025…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    खाद संकट पर बोले हरैया के विधायक अजय सिंह: किसानों से मांगी माफी, मानी सरकार की चूक

    खाद संकट पर बोले हरैया के विधायक अजय सिंह: किसानों से मांगी माफी, मानी सरकार की चूक बस्ती (उत्तर प्रदेश)…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद ऊधम सिंह की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण, पार्किंग एवं आधारभूत विकास परियोजनाओं की दी सौगात
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password