jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मुख्य सचिव ने अधिकारियों को संवेदनशीलता, पारदर्शिता और सुशासन का संदेश दिया
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मुख्य सचिव ने अधिकारियों को संवेदनशीलता, पारदर्शिता और सुशासन का संदेश दिया
उत्तराखंडराज्य

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को संवेदनशीलता, पारदर्शिता और सुशासन का संदेश दिया

Tripty Srivastava
Last updated: January 27, 2026 10:03 am
Tripty Srivastava
Share
मुख्य सचिव
SHARE

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों तथा सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस भारत के महान संकल्प, संघर्ष और दूरदृष्टि का प्रतीक है, जिसके बल पर देश एक संप्रभु, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ।

मुख्य सचिव ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को संविधान को अंगीकार कर भारत ने यह स्पष्ट किया कि देश की सत्ता का अंतिम स्रोत उसकी जनता है। संविधान केवल कानूनों का संकलन नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और चेतना का दर्पण है, जो हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि संविधान ने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराया है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक शासकीय कर्मी जनता का सेवक है और उसका प्रत्येक निर्णय नागरिकों के जीवन को प्रभावित करता है। इसलिए प्रशासन में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही को व्यवहार में उतारना आवश्यक है। उत्तराखंड केवल एक भौगोलिक इकाई नहीं, बल्कि संघर्ष, त्याग और सपनों की उपज है।

मुख्य सचिव ने कहा कि वर्ष 2026 उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के बाद यह नवोन्मेष और सशक्त भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का समय है। सचिवालय राज्य की नीति की धड़कन है, जहां से शासन का संदेश अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी अपने समर्पण व कर्तव्यनिष्ठा से राज्य को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज का युग योजनाओं की घोषणासंक्षिप्त का नहीं, बल्कि ठोस परिणामों का है। अनुशासन, समयबद्धता, नागरिकों के प्रति सम्मान और नैतिक आचरण को प्रशासन की पहचान बनाना होगा। साथ ही, तकनीक को मानवीय संवेदनाओं के साथ जोड़ते हुए सुशासन को औरतैयार प्रभावी बनाया जाना चाहिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि ‘विकसित भारत @2047’ का संकल्प केवल केंद्र सरकार का नहीं, बल्कि हर राज्य और हर कर्मचारी का साझा दायित्व है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्होंने संविधान तैयारकी मर्यादा बनाए रखने, जनता की सेवा को सर्वोच्च कर्तव्य मानने और उत्तराखंड को एक आदर्श राज्य बनाने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के. सुसामग्रीधांशु, एल. फैनाई, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सभी सचिव, अपर सचिव, सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सूचना विभाग 77वें गणतंत्र दिवस पर सूचना विभाग की झांकी ने लगातार तीसरी बार हासिल किया प्रथम स्थान
Next Article गणतंत्र दिवस गणतंत्र दिवस: सूचना भवन में ध्वजारोहण, महानिदेशक ने लोकसेवकों को संविधान पालन की शपथ दिलाई
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

इंडियाछत्तीसगढ़ताजा खबरराज्य

डीएवी पब्लिक स्कूल किरंदुल में CISF द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

किरंदुल में CISF का फायर सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों और स्टाफ को दी महत्वपूर्ण जानकारी किरंदुल, 18 अप्रैल 2026 —…

4 Min Read
पीएम आवास
उत्तर प्रदेशराज्य

सीएम योगी ने एक क्लिक से दो लाख परिवारों को ट्रांसफर की पीएम आवास की किस्त; खिले चेहरे

लखनऊ : मौनी अमावस्या पर्व पर प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत प्रदेश के दो लाख से अधिक शहरी लाभार्थियों के…

6 Min Read
राजकीय मेडिकल
उत्तराखंडराज्य

राजकीय मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति से छात्रों को बेहतर प्रशिक्षण और मरीजों को बेहतर उपचार

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज व पं0 रामसुमेर शुक्ल राजकीय मेडिकल कॉलेज रूद्रपुर में विभिन्न संकायों में एक दर्जन विशेषज्ञ…

3 Min Read
बरेली मंडल
उत्तर प्रदेश

बरेली मंडल को पहली यूनानी मेडिकल कॉलेज की सौगात, 6000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

बरेली मंडल को पहली यूनानी मेडिकल कॉलेज की सौगात, 6000 युवाओं को मिलेगा रोजगार बरेली | 6 अगस्त 2025उत्तर प्रदेश…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: मुख्य सचिव ने अधिकारियों को संवेदनशीलता, पारदर्शिता और सुशासन का संदेश दिया
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password