jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सीएम धामी ने चंपावत को दी ₹96 करोड़ की सौगात, नवनिर्मित सर्किट हाउस सहित 16 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सीएम धामी ने चंपावत को दी ₹96 करोड़ की सौगात, नवनिर्मित सर्किट हाउस सहित 16 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
उत्तराखंडराज्य

सीएम धामी ने चंपावत को दी ₹96 करोड़ की सौगात, नवनिर्मित सर्किट हाउस सहित 16 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 19, 2026 11:39 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत दौरे पर रहे. जहां उन्होंने चंपावत में नवनिर्मित सर्किट हाउस का लोकार्पण किया. साथ ही 96 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत की 16 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. इसके अलावा बनबसा में बैडमिंटन कोर्ट निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया. साथ ही खिलाड़ियों को पुरस्कार व किट वितरित भी किया. वहीं, सीएम धामी ने कहा कि ये सभी परियोजनाएं क्षेत्र के विकास को नई गति देने में अहम भूमिका निभाएंगी.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

सीएम धामी ने दी 96 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की सौगात: बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान चंपावत जिले को लगभग 96 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की सौगात दी. सीएम धामी ने कुल 95.99 करोड़ रुपए की 16 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. इनमें 67.24 करोड़ रुपए की 11 योजनाओं का लोकार्पण और 28.76 करोड़ रुपए की 5 नई योजनाओं का शिलान्यास शामिल है.

नागार्जुन पार्क के सौंदर्यीकरण और शवदाह गृह में सुविधाओं का भी लोकार्पण: लोकार्पित योजनाओं में सड़क निर्माण एवं उच्चीकरण, सर्किट हाउस का विस्तारीकरण, आईटीआई में कार्यशाला और तकनीकी प्रयोगशाला, कलेक्ट्रेट भवन, दूरस्थ क्षेत्रों में वायरलेस नेटवर्क और टनकपुर में 98 बेड के महिला छात्रावास का निर्माण शामिल हैं. इसके अलावा नागार्जुन पार्क के सौंदर्यीकरण और शवदाह गृह में आधुनिक सुविधाओं का भी सीएम धामी ने लोकार्पण किया.

इन विकास योजनाओं का भी हुआ शिलान्यास: वहीं, शिलान्यास की गई योजनाओं में विभिन्न गांवों में चेन लिंक फेंसिंग, राजकीय इंटर कॉलेज चंपावत में चार कक्षा-कक्ष, छतार में कुमाऊंनी शैली का घंटाघर, देवीधुरा क्षेत्र में मल्टीलेवल पार्किंग और विभिन्न क्षेत्रों में सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थापना शामिल है. इस दौरान सीएम धामी ने विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने. साथ ही अधिकारियों को नियमानुसार तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

“चंपावत को आदर्श जिले के रूप में विकसित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है. सड़क, शिक्षा, पर्यटन, कृषि और मूलभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर रहने वाले व्यक्ति तक पहुंचाना है. ये परियोजनाएं यहां की विकास को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.“- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

जिला बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल, हनुमान की प्रतिमा का किया अनावरण: इसके अलावा सीएम पुष्कर धामी चंपावत में जिला बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुए. साथ ही अधिवक्ता चेंबर, सुगम वाहन पार्किंग एवं आधुनिक ई लाइब्रेरी की स्थापना की भी घोषणा की. वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची हनुमान की प्रतिमा का अनावरण किया और ‘नशामुक्ति सदभावना दौड़’ को हरी झंडी भी दिखाई.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर ट्रक की टक्कर से स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, चार की मौत; रायबरेली में पिता-पुत्र ने तोड़ा दम
    Next Article उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पारिवारिक विवाद पर कांग्रेस की एंट्री, ₹210 करोड़ के आरोपों पर ED-CBI जांच की मांग
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    जेजेपी ने अपने संगठन में किया विस्तार, 32 पदाधिकारी बनाए

    जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ…

    3 Min Read
    वर्दी
    उत्तराखंडराज्य

    होमगार्ड वर्दी घोटाले में डिप्टी कमांडेंट अमिताभ श्रीवास्तव निलंबित, जांच के लिए गठित की गई समिति

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री की खरीद प्रक्रिया से जुड़े घोटाले…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    वेडिंग इंडस्ट्री को उद्योग का दर्जा देने समेत 11 मांगें, महाधिवेशन से पहले कारोबारियों ने उठाई आवाज

    ग्रेटर नोएडा। टेंट, बैंक्वेट हॉल, फार्म हाउस, कैटरिंग और वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े कारोबारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    कल्याणी नदी संरक्षण अभियान तेज, सिडकुल की इकाइयों से लिए गए पानी के सैम्पल

    रूद्रपुर। कल्याणी नदी को प्रदूषणमुक्त बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सिडकुल पंतनगर में स्थापित इएसटीपी प्लान्ट…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सीएम धामी ने चंपावत को दी ₹96 करोड़ की सौगात, नवनिर्मित सर्किट हाउस सहित 16 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password