jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पारिवारिक विवाद पर कांग्रेस की एंट्री, ₹210 करोड़ के आरोपों पर ED-CBI जांच की मांग
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पारिवारिक विवाद पर कांग्रेस की एंट्री, ₹210 करोड़ के आरोपों पर ED-CBI जांच की मांग
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पारिवारिक विवाद पर कांग्रेस की एंट्री, ₹210 करोड़ के आरोपों पर ED-CBI जांच की मांग

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 19, 2026 11:43 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून: इन दिनों उत्तराखंड की राजनीति में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद चर्चाओं में है. इसी बीच कांग्रेस का कहना है कि रेखा आर्या के साथ जो कुछ भी हुआ है, कांग्रेस उनके साथ अपनी पूरी सहानुभूति रखती है, लेकिन 200 करोड़ रुपए मामले पर ईडी-सीबीआई की अब एंट्री होनी चाहिए.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का कहना है कि रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू बरेली के निवासी हैं. जहां बीजेपी की सरकार है. जबकि, रेखा आर्या उत्तराखंड सरकार में मंत्री हैं. ऐसे में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत केंद्र में बीजेपी की सरकारें है. इन तीनों राज्यों में बीजेपी के ट्रिपल इंजन की सरकारें होने के बावजूद महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और अन्याय की घटनाएं किसी से छिपी नहीं है.

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास का कार्यभार संभाल रही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के ऊपर ही जब घरेलू हिंसा की घटना घटित हुई है, तो फिर इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि उत्तराखंड की आम महिलाओं का क्या हाल होगा? उन्होंने कहा कि गिरधारी लाल साहू ने भी रेखा आर्या पर कथित तौर पर 210 करोड़ रुपए की अकूत अवैध संपत्ति अर्जित किए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं.

कथित 210 करोड़ रुपए की संपत्ति और भ्रष्टाचार आरोपों की हो जांच: यह भ्रष्टाचार भले ही उनके पति गिरधारी लाल साहू ने किया हो या फिर मंत्री के रूप में रेखा आर्या ने किया हो, लेकिन इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच होनी जरूरी है. धस्माना ने मांग उठाई कि गिरधारी लाल साहू की ओर से लगाए गए कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच अब ईडी या फिर आयकर विभाग से कराई जाए. भ्रष्टाचार के इन आरोपों की गंभीरता से जांच होनी चाहिए. ताकि, दूध का दूध और पानी का पानी हो सके.

रेखा आर्या का साथ देगी कांग्रेस: कांग्रेस का ये भी कहना है कि रेखा आर्या ने ऑडियो जारी करते हुए जो आरोप लगाए हैं, उसके बाद भी उत्तराखंड सरकार उनका साथ नहीं देती, तो कांग्रेस पार्टी उनका साथ देगी. कांग्रेस जिस तरह अंकिता को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरकर संघर्ष कर रही है, और उन तमाम महिलाओं के साथ खड़ी है, जो घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं. उसी तरह घरेलू हिंसा के मामले पर कांग्रेस पूरी तरह से रेखा आर्या के समर्थन में खड़ी है.

गिरधारी लाल ने रेखा आर्या पर लगाए थे 210 करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जित करने के आरोप: गौर हो कि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने हाल में ही फफकते हुए एक ऑडियो जारी किया था. जिसमें उन्होंने अपने पति गिरधारी लाल साहू पर मारपीट, उत्पीड़न, दूसरी शादी छिपाने से लेकर जान से मारने की प्लानिंग बनाने के आरोप लगाए थे. जिससे पूरे सियासत में भूचाल मच गया था. वहीं, रेखा के पति गिरधारी ने भी एक वीडियो जारी कर रेखा आर्या पर 210 करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगाए थे.

वहीं, रेखा आर्या ने पति साहू के कथित 210 करोड़ की संपत्ति अर्जित करने के आरोप पर अपना जवाब दिया. रेखा आर्या ने गोल्ज्यू देवता की कसम खाते हुए कहा कि मैनें अपना काम पूरी ईमानदारी से किया है. अगर वो आरोप लगा रहे हैं, उसका सबूत दें. सभी आरोप निराधार हैं. अगर इस मामले में मेरे खिलाफ कुछ सबूत हैं, तो उसे सार्वजनिक करें. मेरे खिलाफ जांच कराएं.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सीएम धामी ने चंपावत को दी ₹96 करोड़ की सौगात, नवनिर्मित सर्किट हाउस सहित 16 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
    Next Article उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन: मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेश

    यूपी में कांग्रेस-सपा गठबंधन पर सवाल! इमरान मसूद बोले – “अब 80-17 फॉर्मूला नहीं चलेगा”

    उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने एक ऐसा बयान दिया है, जिससे 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर…

    3 Min Read
    सीएम योगी
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सीएम योगी से मिलते ही बेघर की गई सीमा को ‘न्याय’, मासूम अनन्या ने किया भाव-विभोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह 'जनता दर्शन' किया। उन्होंने प्रदेश भर से आए हर फरियादी की समस्या सुनी और…

    3 Min Read
    पोस्ट-मैट्रिक वजीफा
    पंजाबराज्य

    जालंधर में 2.7 लाख से अधिक एस.सी. विद्यार्थियों को पोस्ट-मैट्रिक वजीफा; लाभार्थियों में 35% वृद्धि

    चंडीगढ़। जलंधर के पी.ए.पी. ग्राउंड में जहां अनुसूचित जाति (एस.सी.) वर्ग के 2.7 लाख से अधिक विद्यार्थियों को वजीफा वितरण की…

    14 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखण्ड सतर्कता अधिष्ठान ने वर्ष 2025 में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई का विवरण जारी किया

    देहरादून। सतर्कता अधिष्ठान उत्तराखण्ड द्वारा वर्ष 2025 में भ्रष्टाचार के विरुद्ध की गई कार्रवाई का विवरण बुधवार को सतर्कता अधिष्ठान…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पारिवारिक विवाद पर कांग्रेस की एंट्री, ₹210 करोड़ के आरोपों पर ED-CBI जांच की मांग
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password