jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: महिलाओं के लिए CM धामी के बड़े ऐलान, मुफ्त रोडवेज सफर, पिंक ई-बस और हाईटेक टॉयलेट की सुविधा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » महिलाओं के लिए CM धामी के बड़े ऐलान, मुफ्त रोडवेज सफर, पिंक ई-बस और हाईटेक टॉयलेट की सुविधा
उत्तराखंडराज्य

महिलाओं के लिए CM धामी के बड़े ऐलान, मुफ्त रोडवेज सफर, पिंक ई-बस और हाईटेक टॉयलेट की सुविधा

News Desk
Last updated: August 29, 2026 7:53 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी साल 2027 में विधानसभा के चुनाव होने हैं. उससे पहले ही धामी सरकार, युवाओं और महिलाओं के लिए बड़ी सौगातें दे रही है. इसी क्रम में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक टॉयलेट विकसित किए जाने की घोषणा की है. इन टॉयलेट्स में स्वच्छता के साथ-साथ महिलाओं की निजता, सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा. इसके साथ ही 60 साल की उम्र से महिलाओं को रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा.

Contents
About The AuthorNews Desk

रक्षाबंधन के अवसर पर चकरपुर स्टेडियम में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में शामिल होकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. साथ ही बहनों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन उनके लिए काफी शुभ और भावनात्मक है. उन्होंने कहा कि बहनों का प्रेम और स्नेह उन्हें लगातार जनसेवा के लिए प्रेरित करता है. यही प्रेम उन्हें अधिक मेहनत और ऊर्जा के साथ प्रदेश की जनता की सेवा करने की शक्ति देता है. रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का पर्व भी है.

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए तमाम घोषणा भी की. जिसके तहत प्रदेश में वर्तमान में 65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को रोडवेज बसों में उपलब्ध मुफ्त सफर की सुविधा को महिलाओं के लिए 60 वर्ष की आयु से लागू किया जाएगा. इससे प्रदेश की अधिकाधिक बुजुर्ग महिलाओं को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी. इसके साथ ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक टॉयलेट विकसित किया जाएगा. प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, पर्यटन स्थलों और अन्य आवश्यक स्थानों पर आधुनिक एवं सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराकर महिलाओं के लिए अधिक सुविधाजनक और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा.

प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत उत्तराखंड को 137 इलेक्ट्रिक बसें प्राप्त होने वाली हैं. जिसमें से देहरादून में संचालित होने वाली 100 बसों में 10 बसें महिलाओं के लिए पिंक ई-बस के रूप में समर्पित करने की घोषणा सीएम ने की. उन्होंने कहा कि इस सुविधा को चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के अन्य क्षेत्रों तक भी विस्तारित किया जाएगा. जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिल सके.

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री ने महिला स्वरोजगार योजना के तहत रियायती बैंक लोन की सीमा 2 लाख से बढ़ाकर 2.50 लाख करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आवश्यक पूंजी उपलब्ध कराकर उन्हें रोजगार मांगने वाली नहीं, बल्कि रोजगार देने वाली बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article आज हल्द्वानी आएंगे CM धामी, उत्तराखंड खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन और शिलान्यास
    Next Article त्रिशूल चौक के कथित भड़काऊ भाषण पर CM धामी सख्त, बोले- कानून के मुताबिक होगी कार्रवाई
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड में SIR का तीसरा चरण शुरू, फॉर्म-7 से आपत्ति वाले मतदाताओं को भेजे जाएंगे नोटिस

    देहरादून: उत्तराखंड में एसआईआर के तीसरे चरण के तहत दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया जारी है. इसके साथ ही…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में हेडटीचर पदोन्नति पर बड़ा फैसला, JBT शिक्षकों को मिलेगा वित्तीय लाभ

    शिमला। प्रदेश में हेडटीचर पद पर पदोन्नत जेबीटी शिक्षकों को राहत मिली है। सरकार ने हेडटीचर की पदोन्नति को महज प्लेसमेंट…

    2 Min Read
    बुलंदशहर हाईवे
    उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

    एमएलसी के भतीजे सहित तीन की मौत, बुलंदशहर हाईवे पर भीषण कार हादसा

    मेरठ : जिले के गुलावठी इलाके में बुलंदशहर हाईवे पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद फिर दूसरी…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    जनता तक सरकार, सरकार तक समाधान – धामी सरकार का रिकॉर्ड अभियान

    “ जन-जन की सरकार कार्यक्रम में 83 हजार से अधिक लोग सीधे लाभान्वित” “ 144 कैंप, 52 हजार से ज्यादा…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: महिलाओं के लिए CM धामी के बड़े ऐलान, मुफ्त रोडवेज सफर, पिंक ई-बस और हाईटेक टॉयलेट की सुविधा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password