jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सीएम योगी ने ‘प्रारंभिक उत्तर भारत व इसके सिक्के’ पुस्तक का किया विमोचन, बोले- दुनिया भारत से सीखे लोकतंत्र
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सीएम योगी ने ‘प्रारंभिक उत्तर भारत व इसके सिक्के’ पुस्तक का किया विमोचन, बोले- दुनिया भारत से सीखे लोकतंत्र
उत्तर प्रदेशराज्य

सीएम योगी ने ‘प्रारंभिक उत्तर भारत व इसके सिक्के’ पुस्तक का किया विमोचन, बोले- दुनिया भारत से सीखे लोकतंत्र

Raj Kumar
Last updated: January 9, 2026 8:06 am
Raj Kumar
Share
SHARE

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि भारत ने हमेशा सनातन संस्कृति और इतिहास से जुड़े प्रमाणों को प्रमुखता से रखा है। सीएम योगी ने ये बातें ‘प्रारंभिक उत्तर भारत और इसके सिक्के’ पुस्तक के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कहीं।

Contents
About The AuthorRaj Kumar

उन्होंने कहा कि प्रो. देवेन्द्र हांडा की किताब ‘प्रारंभिक उत्तर भारत व इसके सिक्के’ भारत की लोकतांत्रिक चेतना, ऐतिहासिक एकता और हजारों वर्षों पुरानी सांस्कृतिक विरासत को प्रमाणों के साथ प्रस्तुत करने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह पुस्‍तक वर्षों से किए जा रहे पश्चिमी दुष्प्रचार का तथ्यात्मक उत्तर देती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के बारे में यदि किसी को जानना है तो उसे भारत से सीखना होगा।

सीएम योगी ने कहा, हम इस बात को पूरी मजबूती के साथ कह सकते हैं कि महाभारत जिस भारत के बारे में कहता है कि भारत में जन्‍म लेना दुर्लभ लेना है, उसमें भी मनुष्‍य के रूप में जन्‍म लेना और दुर्लभ है। उसकी एक झलक हिंदुजा फाउंडेशन और प्रोफेसर देवेंद्र हांडा ने इस पुस्‍तक के माध्‍यम से प्रस्‍तुत की है।

उन्‍होंने आगे कहा, ‘यहां पर लगाई गई प्रदर्शनी उसकी एक झलक है। बहुत सारे लोगों को आपत्ति हो सकती है। इसके बहुत सारे कारण भी हैं। पश्चिमी विद्वानों ने हमेशा इस बात पर जोर दिया कि भारत एक इकाई नहीं थी। वह अपने आपको विद्वान कहते हैं लेकिन उन्‍होंने लगतार साजिशें और दुष्‍प्रचार किया। देश 1947 में इसका भुक्‍तभोगी बना था, जब भारत के दो अभिन्‍न हिस्‍से इससे अलग कर दिए गए थे। भारत के अंदर जो अंग्रेजों की साजिश थी कि भारत एक इकाई नहीं वे अलग-अलग भागों में इसको विभाजित करना चाहते थे। उनकी मंशा थी यह दिखाने की हम ही शासन कर सकते हैं, इनको शासन करना नहीं आता।’

योगी आदित्‍यनाथ का कहना था कि अंग्रेजों ने भारत को कमजोर करने के लिए जो साजिशें रचीं लेकिन उसका भी देश में जोरदार विरोध हुआ। याद करिए कि भारत कब एक नहीं था। जब भारतीय मनीषा इस बात का उद्घोष करती है कि उतर में जिसके हिमालय है, दक्षिण में जिसके समुद्र है उस देश का नाम भारत है। आप याद करिए कि यह जो श्‍लोक है यह ब्रिटिशर ने दिया है न इस्‍लाम ने दिया है। यह भारत की हजारों वर्षों की विरासत का प्रतीक है जो हिमालय से समुद्र तक फैले हुए भूभाग को भारतवर्ष के रूप में जानता है।’

अखंड भारत के बारे में उन्‍होंने कहा, यह भारतवर्ष जिसमें वर्तमान का भारत भी है, पाकिस्‍तान भी है, बांग्‍लादेश भी है। यह वृहत्तर भारत यही भारतीयों का देश है। इसकी संतति भारतीय कहलाती है। इस हजारों वर्षों की इस विरासत को लोग भूल गए इसलिए इस तरह की टिप्‍पण‍ियां करते हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विजन-2047 पंच प्रण और 11 संकल्पों के साथ हर भारतीय को जोड़ता है। इसका पहला प्रण ही विरासत पर गौरव की अनुभूति करना है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम का पुनरोद्धार और सनातन धरोहरों का संरक्षण इसी विजन का साकार रूप है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Raj Kumar

About The Author

Raj Kumar

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article स्व. अंकिता भंडारी के नाम पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज, मुख्यमंत्री धामी का बड़ा निर्णय
    Next Article 12 से 26 जनवरी तक होंगे यूपी दिवस के आयोजन, हर जिले को आयोजन के लिए मिलेंगे एक लाख रुपये
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    होमगार्ड वर्दी प्रकरण
    उत्तराखंडराज्य

    होमगार्ड वर्दी प्रकरण पर कांग्रेस का तीखा हमला, भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप

    देहरादून। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने होमगार्ड वर्दी प्रकरण को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    आज़मगढ़ में पारिवारिक कलह बना खूनी खेल: युवक ने मां-बेटी-बेटे को गोली मारी, फिर खुद को भी किया शूट

    आज़मगढ़ में पारिवारिक कलह बना खूनी खेल: युवक ने मां-बेटी-बेटे को गोली मारी, फिर खुद को भी किया शूट 📍…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    वाराणसी: अमित शाह की प्रमुख बैठक – चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मंथन शुरू

    वाराणसी: अमित शाह की प्रमुख बैठक – चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मंथन शुरू वाराणसी, 23 जून 2025 –गृह…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    मान सरकार के डिजिटल विज़न से ईज़ी रजिस्ट्री ने बनाया रिकॉर्ड, 6 महीनों में 3.70 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रियां हुई दर्ज

    पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने  बताया कि ‘ईज़ी रजिस्ट्री’ पहल पंजाब की संपत्ति…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamvadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सीएम योगी ने ‘प्रारंभिक उत्तर भारत व इसके सिक्के’ पुस्तक का किया विमोचन, बोले- दुनिया भारत से सीखे लोकतंत्र
    Share

    © Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password