jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: होमगार्ड वर्दी प्रकरण पर कांग्रेस का तीखा हमला, भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » होमगार्ड वर्दी प्रकरण पर कांग्रेस का तीखा हमला, भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप
उत्तराखंडराज्य

होमगार्ड वर्दी प्रकरण पर कांग्रेस का तीखा हमला, भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप

Tripty Srivastava
Last updated: January 25, 2026 8:29 am
Tripty Srivastava
Share
होमगार्ड वर्दी प्रकरण
SHARE

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने होमगार्ड वर्दी प्रकरण को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह मामला केवल वित्तीय अनियमितता नहीं, बल्कि संवैधानिक प्रक्रियाओं, सेवा नियमों और आपराधिक कानूनों के खुले उल्लंघन का गंभीर उदाहरण है।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

अभिनव थापर ने कहा कि डिप्टी कमांडेंट का निलंबन इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि सरकार ने घोटाले को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह प्रकरण केवल निलंबन तक सीमित नहीं रह सकता, बल्कि इसमें सरकारी खरीद नियम, उत्तराखंड अधिप्राप्ति नियमावली 2017, वित्तीय उत्तरदायित्व अधिनियम और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के उल्लंघन की पूरी संभावना बनती है। ऐसे मामलों में निलंबन नहीं, बल्कि एफआईआर, संपत्ति की जांच और स्वतंत्र एजेंसी से आपराधिक जांच अनिवार्य होती है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सरकार ने जानबूझकर पूरे मामले को केवल एक अधिकारी तक सीमित कर दिया है, जबकि खरीद प्रक्रिया में टेंडर समिति, लेखा अधिकारी, वित्तीय स्वीकृति देने वाले अधिकारी और विभागीय सचिव तक सभी कानूनी रूप से जवाबदेह हैं। एक व्यक्ति को निलंबित कर देना पूरे घोटाले को ढकने का एक प्रशासनिक हथकंडा है।

अभिनव थापर ने होमगार्ड वर्दी घोटाले में सामने आई दरों को आपराधिक साक्ष्य बताते हुए कहा कि 130 रुपये का डंडा 375 रुपये में, 500 रुपये के जूते 1500 रुपये में, 1200 रुपये की पैंट-शर्ट 3000 रुपये में और 500 रुपये की जैकेट 1580 रुपये में खरीदी गई।

उन्होंने कहा कि यह महंगाई नहीं, बल्कि सरकारी धन की सुनियोजित लूट और आपराधिक साजिश का संकेत है, जो आईपीसी की धारा 409, 420 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत आता है।

उन्होंने कहा कि सबसे गंभीर बात यह है कि सरकार ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि सप्लायर कौन था, टेंडर किस आधार पर दिया गया, रेट अप्रूवल किसने किया और भुगतान किस अधिकारी के आदेश से हुआ। जब तक ये तथ्य सार्वजनिक नहीं किए जाते, तब तक यह स्पष्ट है कि सरकार पारदर्शिता नहीं, बल्कि संगठित संरक्षण नीति पर काम कर रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि यदि भाजपा सरकार वास्तव में ईमानदार होती तो इस मामले में निलंबन के बजाय एफआईआर दर्ज होती, विभागीय जांच के बजाय न्यायिक जांच होती और पूरे फाइल सिस्टम को कटघरे में खड़ा किया जाता।

उन्होंने आरोप लगाया कि एक अधिकारी को बलि का बकरा बनाकर पूरा तंत्र खुद को कानूनी दायरे से बाहर रखने की कोशिश कर रहा है, जो राज्य प्रायोजित प्रशासनिक लूट का मॉडल बन चुका है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article राष्ट्रीय मतदाता दिवस राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पिटकुल मुख्यालय में कार्मिकों को दिलाई गई मतदान की शपथ
Next Article कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी जसपुर में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

हरियाणा

हरियाणा में ‘स्मार्ट बुक्स’ की एंट्री, नए सत्र से बदलेगा पढ़ाई का तरीका

स्कूल एजुकेशन बोर्ड का बड़ा फैसला, डिजिटल और इंटरैक्टिव कंटेंट से पढ़ेंगे छात्र चंडीगढ़: Haryana Board of School Education ने…

2 Min Read
दिल्ली
दिल्ली

दिल्ली फ्लड अलर्ट: आधी रात से उफान पर होगी यमुना, बाढ़ जैसे हालात, लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी

दिल्ली फ्लड अलर्ट: आधी रात से उफान पर होगी यमुना, बाढ़ जैसे हालात, लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी स्थान:…

3 Min Read
Editorialउत्तर प्रदेशताजा खबर

मीडिया क्लब अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने की रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाक़ात

नोएडा मीडिया क्लब के विकास में एक और मील का पत्थर जोड़ने का प्रयास करते हुए आज नोएडा प्रेस क्लब…

1 Min Read

एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ

सितारगंज। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई का सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ बुधवार को राजकीय…

1 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: होमगार्ड वर्दी प्रकरण पर कांग्रेस का तीखा हमला, भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password