jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: बाढ़ का वाराणसी में हवाई सर्वेक्षण करेंगे CM योगी: वाराणसी के राहत शिविर में पीड़ितों को राहत सामग्री बाटेंगे, दर्शन-पूजन भी करेंगे
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » बाढ़ का वाराणसी में हवाई सर्वेक्षण करेंगे CM योगी: वाराणसी के राहत शिविर में पीड़ितों को राहत सामग्री बाटेंगे, दर्शन-पूजन भी करेंगे
उत्तर प्रदेशराज्य

बाढ़ का वाराणसी में हवाई सर्वेक्षण करेंगे CM योगी: वाराणसी के राहत शिविर में पीड़ितों को राहत सामग्री बाटेंगे, दर्शन-पूजन भी करेंगे

News Desk
Last updated: September 5, 2026 8:51 am
News Desk
Share
SHARE

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। वे राहत शिविर में पीड़ितों को आपदा किट भी बांटेंगे। वह काशी विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। रात्रि में ही लखनऊ लौट जाएंगे। मुख्यमंत्री शाम करीब पांच बजे आजमगढ़ से हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके पूर्व वह हेलीकॉप्टर से गंगा और वरुणा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करेंगे। पुलिस लाइन में बने सेफ हाउस में जनप्रतिनिधियों, पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लगभग 20 मिनट तक बाढ़ के हालात और राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे।

Contents
About The AuthorNews Desk

सीएम योगी मीटिंग के बाद सीधे सलारपुर स्थित विद्या विहार इंटर कॉलेज में बने राहत शिविर पहुंचेंगे। यहां 160 से अधिक बाढ़ पीड़ितों से शिविर की व्यवस्थाओं का फीडबैक लेंगे। उन्हें राहत किट देंगे। यहां 40 परिवार रह रहे हैं। इनमें 65 पुरुष, 60 महिलाएं, 34 बच्चे और 06 बुजुर्ग हैं। सीएम यहां से कालभैरव और विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जाएंगे। बाबतपुर एयरपोर्ट से शाम 7.30 बजे लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

सफाई चकाचक

मुख्यमंत्री के अचानक दौरे को देखते हुए शुक्रवार शाम प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गईं। पुलिस लाइन से सलारपुर, कालभैरव औऱ काशी विश्वनाथ मंदिर के बीच सड़क मरम्मत, लाइटिंग सहित सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग लगाई जाने लगी। बाढ़ राहत शिविर के अंदर और बाहर पेंटिंग और सफाई भी होने लगी है।

गंगा-गोमती ने दी राहत की सांस

गंगा का रौद्र रूप शुक्रवार भोर से शांत होने के साथ सहायक नदियों-वरुणा, गोमती और नाद का भी वेग थम गया। सुबह आठ बजे जलस्तर की घटाव गति 0.5 सेंमी/घंटा रात आठ बजे एक सेंमी हो गई थी। रात 8 बजे गंगा का जलस्तर 70.56 मीटर पर था। शुक्रवार को 12 घंटे के दौरान जलस्तर 10 सेंमी घटा है। केन्द्रीय जल आयोग के मुताबिक, प्रयागराज से बनारस वाया मिर्जापुर, गंगा में घटाव का ट्रेंड फिलहाल जारी रहेगा।

गंगा और सहायक नदियों के रूख में बदलाव से बाढ़ विस्थापितों और बाढ़ का दायरा बढ़ने से आशंकित लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि प्रभावित इलाकों में दुश्वारियों की फांस बरकरार है बल्कि शांत होने के पहले गंगा औ गोमती आठ नए गांवों को चपेट में ले चुकी थीं। विगत लगभग एक हफ्ते के दौरान 16 मोहल्लों एवं 24 गांवों से 836 परिवारों के 3876 लोग विस्थापित होकर राहत शिविरों एवं सुरक्षित स्थानों पर आश्रय ले चुके हैं।

शुक्रवार को 567 परिवारों के 2486 लोग राहत शिविरों में पहुंचाए गए। पीड़ितों की संख्या बढ़ी तो शिविरों की भी संख्या 19 से 20 हो गई। प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्यों के लिए छह अतिरिक्त नाव-मोटरबोट की शुक्रवार को व्यवस्था की। बाढ़ क्षेत्र में कुल 42 नावें लगाई गई हैं। दबाव बढ़ने पर एनडीआरएफ की भी एक अतिरिक्त टीम प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय की गई।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article ‘नीयत में कमी हो तो नहीं सफल होती तपस्या’, भाजपा पर फिर बरसे अखिलेश यादव
    Next Article 2027 के रण के लिए BJP की बड़ी तैयारी, उत्तराखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    वृन्दावन गार्डन में ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ का सफल आयोजन, संत-महात्माओं एवं हजारों श्रद्धालुओं की गरिमामयी सहभागिता

    वृन्दावन गार्डन, चिपियाना बुजुर्ग, नोएडा एक्सटेंशन में दिनांक 01 फरवरी 2026 को ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ का भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन…

    1 Min Read
    उत्तराखंड

    Dineshpur : पहली बारिश में डूबा पूरा गांव! दिनेशपुर की गलियां बनीं तालाब

      उत्तराखंड के दिनेशपुर क्षेत्र के जगनपुर ग्राम सभा में पहली ही बारिश ने प्रशासनिक लापरवाही की पोल खोल दी…

    2 Min Read
    छत्तीसगढ़राज्य

    किरंदुल में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का लिया गया संकल्प

    दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल नगर में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से दिनांक 01…

    2 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र आज से, HKRN के मुद्दे पर हंगामे के आसार

    चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र गुरुवार से शुरू होने जा रहा है। सत्र भले ही छोटा होगा, लेकिन इसके हंगामेदार…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: बाढ़ का वाराणसी में हवाई सर्वेक्षण करेंगे CM योगी: वाराणसी के राहत शिविर में पीड़ितों को राहत सामग्री बाटेंगे, दर्शन-पूजन भी करेंगे
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password