jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: यूपी के 60 हजार चौकीदारों को दिवाली से पहले सीएम योगी देंगे तोहफा, सालाना 12 हजार बढ़ेगी सैलरी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यूपी के 60 हजार चौकीदारों को दिवाली से पहले सीएम योगी देंगे तोहफा, सालाना 12 हजार बढ़ेगी सैलरी
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी के 60 हजार चौकीदारों को दिवाली से पहले सीएम योगी देंगे तोहफा, सालाना 12 हजार बढ़ेगी सैलरी

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 13, 2026 6:49 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार ने कानून-व्यवस्था संभालने में पुलिस के मददगार ग्राम प्रहरियों के मानदेय में प्रतिमाह एक हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। अब उन्हें प्रतिमाह 3500 रुपये मानदेय दिया जाएगा। निर्णय से लगभग 70 हजार ग्राम प्रहरी लाभान्वित होंगे। अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग संजय प्रसाद ने मानदेय बढ़ाए जाने का आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बरेली पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रहरियों को सम्मानित भी करेंगे। मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ाए जाने का निर्देश दिया था। प्रदेश के लगभग 70 हजार ग्राम प्रहरियों को अब तक प्रतिमाह 2500 रुपये मानदेय प्रदान किया जा रहा था, जिसमें करीब 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

इस बढ़ोतरी से सरकार पर प्रतिवर्ष लगभग 84 करोड़ रुपये वित्तीय भार पड़ेगा। सरकार ने प्रांतीय रक्षा दल (पीआरडी) जवानों के दैनिक भत्ते में बढ़ोतरी के बाद ग्राम प्रहरियों का मानदेय भी बढ़ाया है। इससे पहले सरकार ने होमगार्ड स्वयंसेवकों के मानदेय में भी बढ़ोतरी की थी। ग्रामीण क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और पुलिस के सूचनातंत्र को मजबूत करने में ग्राम प्रहरियों की अहम भूमिका होती है। स्थानीय थाने से जुड़कर ग्राम प्रहरी शांति-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस के सहयोगी के रूप में काम करते हैं। लंबे समय से उनका मानदेय बढ़ाए जाने की मांग की जा रही थी।

यूपी के गांवों में अब पर्यटन से कमाई का मौका

वहीं, उत्तर प्रदेश के गांवों में लोगों कब आमदनी का एक नया विकल्प मिल गया है। इसके साथ ही प्रदेश में पर्यटन अब अयोध्या-काशी, मथुरा की धार्मिक आस्था से आगे गांवों की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश के गांव पर्यटन के नए ठिकाने बन रहे हैं। गांवों में पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति, लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, खानपान और ग्रामीण जीवन से रूबरू कराने की तैयारी है। इन अनुभवों को पर्यटन से जोड़ने के साथ ग्रामीणों के लिए रोजगार और आय के नए अवसर भी तैयार हो रहे हैं। एग्री रूरल एंड गंगे ग्राम रूरल टूरिज्म परियोजना के तहत प्रदेश के 234 गांव ग्रामीण पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित हो रहे हैं।

ग्रामीण पर्यटन के लिए पूरा हुआ विकास कार्य

परियोजना के तहत अब तक 52 ग्रामीण पर्यटन गांवों का विकास पूरा हो चुका है। पर्यटकों को स्थलों की जानकारी और आवागमन में सुविधा के लिए चयनित गांवों में 1060 साइनेज बोर्ड लगाए गए हैं और 1920 होम स्टे चिह्नित किए गए हैं। एनआईडीएचआई पोर्टल पर 970 होम स्टे पंजीकृत हैं और 920 संचालित हो रहे हैं। करीब 1,000 होम स्टे अभी विकास के चरण में हैं। पर्यटन विभाग के नए पोर्टल पर भी 195 होम स्टे पंजीकृत किए गए हैं। जल्द ही यूपी में ग्रामीण पर्यटन देश में अग्रणी बनेगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article बीजेपी महिला, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के भी जिलाध्यक्ष घोषित, किस जिले में किसे मिली कमान
    Next Article लखनऊ में होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    कौन हैं पवन पांडे? जिनको अयोध्या से अखिलेश यादव ने बनाया उम्मीदवार, अभी से कर दिया ऐलान

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन के दौरान 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

    4 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में बिना HTET सरकारी शिक्षकों की बढ़ी मुश्किलें, परीक्षा पास करना अनिवार्य

    चंडीगढ़। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) पास किए बगैर सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।…

    1 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा को मिला भाजपा की राष्ट्रीय टीम में महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व

    चंडीगढ़। भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में हरियाणा को मिले महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व को प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने संगठन की…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में एयरोसिटी की राह साफ, 200 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण की अधिसूचना आज

    गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में प्रस्तावित एयरोसिटी को धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गई है। प्राधिकरण इसी सप्ताह भूमि अधिग्रहण…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: यूपी के 60 हजार चौकीदारों को दिवाली से पहले सीएम योगी देंगे तोहफा, सालाना 12 हजार बढ़ेगी सैलरी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password