jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: विधानसभा चुनाव: यूपी में जल्द प्रदेश अध्यक्ष बदल सकती है कांग्रेस, अजय राय की जगह किसी नए चेहरे को मिलेगा मौका
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » विधानसभा चुनाव: यूपी में जल्द प्रदेश अध्यक्ष बदल सकती है कांग्रेस, अजय राय की जगह किसी नए चेहरे को मिलेगा मौका
उत्तर प्रदेशराज्य

विधानसभा चुनाव: यूपी में जल्द प्रदेश अध्यक्ष बदल सकती है कांग्रेस, अजय राय की जगह किसी नए चेहरे को मिलेगा मौका

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 2, 2026 6:12 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में ही विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं. सभी प्रमुख राजनीतिक दल भी अपनी-अपनी चुनावी तैयारियों में लग गए हैं. कांग्रेस भी काफी सक्रिय हो गई है. इस बीच चुनाव से पहले कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं. सबसे बड़ा कयास प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को लेकर लगाया जा रहा है.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

तो सवाल उठता है कि क्या चुनाव से कुछ महीने पहले कांग्रेस यूपी में नेतृत्व का चेहरा बदलेगी. बीते दिनों कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने भी साफ कर दिया था कि प्रदेश अध्यक्ष को लेकर फैसला केंद्रीय नेतृत्व के अधिकार क्षेत्र में है.

अजय राय के भविष्य पर क्यों बढ़ा सस्पेंस?

अजय राय करीब 3 साल पहले अगस्त 2023 में यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए थे. फिर अगले साल 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव भी लड़ा. कांग्रेस के भीतर एक धड़ा मानता है कि चुनाव से ठीक पहले नेतृत्व बदलना संगठन के लिहाज से बड़ा फैसला होगा, क्योंकि मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पिछले कुछ सालों में संगठन ने चुनावी तैयारियां की हैं. वहीं, पार्टी नेतृत्व 2027 के लिए सामाजिक समीकरणों को नए सिरे से साधने पर भी विचार कर रहा है.

सबसे ज्यादा चर्चा आराधना मिश्रा के नाम की

अगर अजय राय की विदाई होती है तो फिर इस अहम पद के लिए दावेदार कौन हो सकता है? नए प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस विधायक और विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ का नाम प्रमुखता से सामने आया है. वह प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से विधायक हैं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की बेटी भी हैं.

तीन बार की विधायक आराधना मिश्रा को उत्तर प्रदेश की राजनीति और संगठन का लंबा अनुभव है. उनके नाम को लेकर चर्चा के बीच सितंबर में यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की प्रमोद तिवारी और आराधना मिश्रा से मुलाकात भी चर्चा में रही थी.

OBC और मुस्लिम चेहरे की भी मंथन जारी

कांग्रेस के भीतर सिर्फ ब्राह्मण चेहरे की चर्चा नहीं है. इससे पहले पार्टी में OBC या मुस्लिम चेहरे को प्रदेश की कमान देने की संभावना भी सामने आई थी. जून में राजेंद्र पाल गौतम को यूपी प्रभारी बनाए जाने के बाद कांग्रेस के संभावित सामाजिक समीकरण को लेकर इमरान प्रतापगढ़ी और सीतापुर के सांसद राकेश राठौर के नाम भी चर्चा में आए थे.

इसके दूसरे विकल्प पर कांग्रेस अध्यक्ष के साथ एक OBC और एक मुस्लिम कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने के मॉडल पर विचार कर सकती है. ऐसे में पार्टी एक ही चेहरे की जगह अलग-अलग सामाजिक समूहों को प्रतिनिधित्व देने की रणनीति पर भी काम कर सकती है.

तो अजय राय का क्या होगा?

अगर अजय राय की विदाई होती है तो उनका भविष्य क्या होगा? क्या उन्हें राष्ट्रीय टीम में जिम्मेदारी मिलेगी या फिर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे? प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की सूरत में अजय राय को पार्टी में किसी दूसरी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना भी चर्चा में है.

हालांकि यह अभी अटकलों के स्तर पर है. खास बात यह है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीते दिनों अजय राय से मुलाकात की थी. इसके बाद यूपी नेतृत्व को लेकर चर्चा और तेज हुई है. लेकिन यह भी है कि वाराणसी के विधानसभा सीट से अजय राय ने चुनाव लड़ने का भी ऐलान कर दिया है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, संगठन मजबूत करने की तैयारी, दलित, किसान और महिला मोर्चा का ऐलान
    Next Article यूपी पुलिस सिपाही भर्ती दौड़ में बड़ा बदलाव, कानपुर और फतेहपुर में परीक्षा केंद्र किए गए रद्द
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    सुदर्शन बबलू की टिप्पणी पर विधानसभा में हंगामा, सुक्खू ने संभाला मोर्चा

    शिमला। विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाओं पर नियम-130 के तहत चल रही चर्चा बुधवार को अचानक राजनीतिक टकराव में बदल गई। कांग्रेस…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    अब फाइलों में नहीं अटकेगा विकास, सीएम योगी हर महीने करेंगे बड़ी परियोजनाओं की समीक्षा

    उत्तर प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास को और गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अहम…

    4 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    CM सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- पिछली सरकार 76,707 करोड़ का कर्ज और 10 हजार करोड़ की देनदारी छोड़ गई

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा की पिछली सरकार पर हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति खराब करने का आरोप लगाया…

    3 Min Read
    दिल्ली

    दिल्ली के पालम में भीषण आग, 9 लोगों की मौत; 3 बच्चे भी शामिल

    सुबह लगी आग ने पूरी बिल्डिंग को लिया चपेट में, कई लोग झुलसे; जांच के आदेश नई दिल्ली: Palam इलाके…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: विधानसभा चुनाव: यूपी में जल्द प्रदेश अध्यक्ष बदल सकती है कांग्रेस, अजय राय की जगह किसी नए चेहरे को मिलेगा मौका
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password