jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: एएमएनएस के सहयोग से पढ़ापुर में नए मुक्तिधाम का निर्माण कार्य शुरू
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » एएमएनएस के सहयोग से पढ़ापुर में नए मुक्तिधाम का निर्माण कार्य शुरू
छत्तीसगढ़राज्य

एएमएनएस के सहयोग से पढ़ापुर में नए मुक्तिधाम का निर्माण कार्य शुरू

Tripty Srivastava
Last updated: March 11, 2026 12:44 pm
Tripty Srivastava
Share
SHARE

किरंदुल। नगर के पढ़ापुर स्थित पुराने मुक्तिधाम की जर्जर स्थिति को देखते हुए अब उसके पास ही एक नए मुक्तिधाम के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है। यह निर्माण कार्य एएमएनएस (AMNS) के सहयोग से किया जा रहा है, जिससे नगरवासियों को अंतिम संस्कार के समय बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

जानकारी के अनुसार पढ़ापुर का मुक्तिधाम लंबे समय से अत्यंत जर्जर अवस्था में था, जिसके कारण अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। नगरवासियों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह और उपाध्यक्ष बबलू सिद्दकी ने पूर्व में एएमएनएस के महाप्रबंधक राघवेलू तथा कल्याण चक्रवर्ती से चर्चा कर नए मुक्तिधाम के निर्माण की पहल की थी।

नए मुक्तिधाम का निर्माण पुराने मुक्तिधाम के बाजू में किया जा रहा है। यह स्थान वह पवित्र तीर्थ स्थल माना जाता है, जहाँ अंतिम संस्कार के माध्यम से आत्मा की मुक्ति (मोक्ष) की कामना की जाती है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद यहां अंतिम संस्कार से जुड़े सभी आवश्यक प्रबंध बेहतर तरीके से उपलब्ध कराए जा सकेंगे।

नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि नगरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। मुक्तिधाम का नया निर्माण होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और अंतिम संस्कार की व्यवस्था पहले से अधिक व्यवस्थित और सुगम हो सकेगी।

वहीं नगर पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दकी ने कहा कि नगर के विकास और जनसुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए नगर पालिका लगातार प्रयास कर रही है। एएमएनएस के सहयोग से शुरू हुआ यह निर्माण कार्य निश्चित रूप से नगरवासियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

भूपेश्वर साहू की रिपोर्ट

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
TAGGED:AMNSchhatitishgarh newskirandulmuktidhampadhapur
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article भव्य जागरूकता मशाल रैली का आयोजन 14 मार्च को, नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण का दिया जाएगा संदेश
Next Article ईरान-इजराइल युद्ध का असर मेरठ के उद्योगों पर, 8 हजार से अधिक यूनिटों ने घटाया उत्पादन, 50 बंद
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तर प्रदेशराज्य

हरनंदी में बाढ़ का पानी बरकरार, किसानों की फसल पर संकट गहराया

गाजियाबाद। हरनंदी नदी में आई बाढ़ का पानी कम नहीं हो रहा है। मंगलवार को न तो पानी का स्तर बढ़ा…

2 Min Read
उत्तर प्रदेशराज्य

दारुल उलूम देवबंद में सूर्यास्त के बाद बाहर के लोगों की नो एंट्री, प्रबंधतंत्र ने इसका कारण भी बताया

यूपी के सहारनपुर में देवबंद के दारुल उलूम में महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी के बाद अब शहर और बाहर…

4 Min Read
उपराष्ट्रपति
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का स्वागत

देहरादून। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर जॉलीग्रांट हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस…

1 Min Read
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल के सीबीएसई स्कूलों में 15 दिन में उपलब्ध होंगी कक्षा नौवीं की नई पाठ्यपुस्तकें

शिमला। हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध सभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौवीं के नए…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: एएमएनएस के सहयोग से पढ़ापुर में नए मुक्तिधाम का निर्माण कार्य शुरू
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password