jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: चुनाव आयोग की बैठक की तस्वीर पर विवाद: टेबल पर रखी 500 रुपये प्रति लीटर पानी की बोतल देखकर भड़के लोग
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » चुनाव आयोग की बैठक की तस्वीर पर विवाद: टेबल पर रखी 500 रुपये प्रति लीटर पानी की बोतल देखकर भड़के लोग
राष्ट्रीय

चुनाव आयोग की बैठक की तस्वीर पर विवाद: टेबल पर रखी 500 रुपये प्रति लीटर पानी की बोतल देखकर भड़के लोग

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 27, 2026 4:51 pm
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग पहले से ही मुश्लिकों में है. इसी बीच शुक्रवार शाम को नई दिल्ली स्थित निर्वाचन सदन में तीनों चुनाव आयुक्तों की एक तस्वीर सामने आई और सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई. तस्वीर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी नजर आ रहे हैं. बैठक के बाद निर्वाचन आयोग ने सोशल मीडिया पर प्रेस विज्ञप्ति जारी की. इसमें बैठक से जुड़े फैसलों की जानकारी दी गई. साथ ही तीनों आयुक्तों की साझा तस्वीर भी पोस्ट की गई. लेकिन तस्वीर में हुआ यह कि लोगों की नजर बैठक के फैसलों से पहले टेबल पर रखी पानी की बोतलों पर चली गई. वजह भी खास थी, बोतलें ‘आवा’ ब्रांड की थीं. इनके दाम देखकर सोशल मीडिया पर लोग चर्चा करने लगे.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

तस्वीर में नजर आ रही बोतलें सामान्य प्लास्टिक की पानी की बोतलों जैसी नहीं थीं. ये छोटी कांच की बोतलें थीं. दी गई जानकारी के मुताबिक बोतल का आकार 250 मिलीलीटर है. अमेजन पर 8 बोतलों के एक पैक की कीमत 999 रुपए बताई गई है. इस हिसाब से एक बोतल करीब 125 रुपए की पड़ती है. यानी एक लीटर पानी की कीमत करीब 500 रुपए बैठती है. यही गणित सोशल मीडिया पर चर्चा का सबसे बड़ा कारण बन गया. आम बाजार में मिलने वाली पैकेज्ड पानी की बोतलों की कीमत इससे काफी कम होती है. ऐसे में चुनाव आयुक्तों की बैठक की तस्वीर में रखी इन बोतलों ने बैठक से अलग एक नई चर्चा छेड़ दी. हालांकि तस्वीर में बोतल रखे होने से यह अपने आप साबित नहीं होता कि आयोग ने इन्हें किस कीमत पर खरीदा या किसने उपलब्ध कराया.

तीनों चुनाव आयुक्त एक साथ दिखे

SIR को लेकर तीनों चुनाव आयुक्तों के बीच मतभेद की खबरों के बीच शुक्रवार की बैठक अहम रही. निर्वाचन सदन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी भी मौजूद रहे. बैठक के बाद आयोग की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई. इसमें बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी गई. आयोग ने इसी के साथ तीनों आयुक्तों की शेयर भी साझा की.

टेबल पर रखी बोतल बनी चर्चा का कारण

तस्वीर सामने आते ही लोगों का ध्यान टेबल पर रखी पानी की बोतलों पर गया. बोतलों पर ‘आवा’ ब्रांड का नाम दिखाई दे रहा था. ये 250 मिलीलीटर की कांच की बोतलें बताई गई हैं. उपलब्ध जानकारी के अनुसार 8 बोतलों के पैक की कीमत 999 रुपए है. इस हिसाब से एक बोतल करीब 125 रुपए की होती है. यानी 250 मिलीलीटर पानी के लिए 125 रुपए का हिसाब लगाएं तो एक लीटर पानी की कीमत करीब 500 रुपए बैठती है. इसी वजह से सोशल मीडिया पर तस्वीर को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं.

क्या है ‘आवा’ पानी की खासियत?

‘आवा नेचुरल मिनरल वॉटर’ एक भारतीय ब्रांड है. कंपनी की स्थापना 2005 में बेहराम मेहता ने की थी. वह कंपनी के प्रबंध निदेशक भी हैं. कंपनी का दावा है कि वह प्राकृतिक स्रोत से मिलने वाला मिनरल वाटर उपलब्ध कराती है. कंपनी के अनुसार इसके पानी में कैल्शियम और मैग्नीशियम के साथ सोडियम और पोटेशियम जैसे खनिज मौजूद होते हैं. कंपनी यह भी दावा करती है कि उसका पानी अरावली क्षेत्र के प्राकृतिक स्रोत से आता है.

अरावली की तरंगा पहाड़ियों से पानी का दावा

कंपनी के अनुसार अरावली पर्वतमाला की तरंगा पहाड़ियों में प्राकृतिक पानी के स्रोत की पहचान के बाद 2005 में ‘आवा’ नेचुरल मिनरल वॉटर लॉन्च किया गया था. कंपनी खुद को पश्चिमी भारत का पहला बोतलबंद प्राकृतिक मिनरल वॉटर ब्रांड बताती है. यानी इस पानी की कीमत केवल पैकेजिंग की वजह से नहीं बताई जाती. ब्रांड अपनी पहचान प्राकृतिक स्रोत और उसमें मौजूद खनिजों के आधार पर बताता है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article वृद्धाश्रम में हैं पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली! शेयर किया वीडियो; भावुक हुए फैंस
    Next Article देश के अगले मुख्य न्यायाधीश बनेंगे जस्टिस विक्रम नाथ, लखनऊ यूनिवर्सिटी में जश्न
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राष्ट्रीय

    शासकीय मदिरा दुकान बना धांधली का केंद्र

    दंतेवाड़ा जिले के बचेली नगर में स्थित विदेशी मदिरा दुकान एक बार फिर चर्चाओ में है विदेशी मदिरा दुकान में…

    2 Min Read
    छत्तीसगढ़राज्यराष्ट्रीयशिक्षा

    डीएवी पब्लिक स्कूल किरंदुल में कक्षा 12वीं का परिणाम उत्साहजनक, अमित साहू ने 92.02% अंक के साथ किया टॉप

    किरंदुल, दंतेवाड़ा:डीएवी पब्लिक स्कूल किरंदुल का कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष बेहद शानदार और उत्साहजनक रहा। विद्यालय के…

    2 Min Read
    राष्ट्रीय

    बड़े बचेली नगर पालिका में ‘सफाई मित्र सुरक्षा शिविर’ का आयोजन: स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर जोर

    बड़े बचेली। स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद बड़े बचेली में सफाई मित्र सुरक्षा…

    1 Min Read
    राज्यराष्ट्रीय

    27,715 अतिनिर्धन परिवारों को सरकार उपलब्ध करवायेगी पक्का मकान: मुख्यमंत्री

    बीस साल से आईआरडीपी में होने के बावजूद नहीं मिला पक्का मकान कोई भी पात्र परिवार आईआरडीपी से नहीं रहेगा…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: चुनाव आयोग की बैठक की तस्वीर पर विवाद: टेबल पर रखी 500 रुपये प्रति लीटर पानी की बोतल देखकर भड़के लोग
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password