jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: दिल्ली में 20 हजार रिहायशी संपत्तियों पर मंडराया सीलिंग का खतरा: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में MCD
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » दिल्ली में 20 हजार रिहायशी संपत्तियों पर मंडराया सीलिंग का खतरा: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में MCD
दिल्लीराज्य

दिल्ली में 20 हजार रिहायशी संपत्तियों पर मंडराया सीलिंग का खतरा: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में MCD

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 12, 2026 9:40 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रिहायशी संपत्तियों का व्यावसायिक उपयोग करने वालों की मुसीबत बढ़ सकती है। एमसीडी ने ऐसी करीब 20 हजार संपत्तियों की पहचान की है जो हैं तो रिहायशी लेकिन उनका व्यावसायिक उपयोग हो रहा है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

ऐसे में इन संपत्तियों पर आने वाले इन पर सीलिंग का खतरा मंडराने लगा है। अगर, एक बार यह संपत्ति सील हो गई तो इन स्थानों पर फिर से व्यवसाय करने की पाबंदी हो जाएगी। साथ ही सील खुलवाना भी चुनौती भरा हो जाएगा।

दिल्लीभर में एक व्यापक सर्वे किया

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में लोगनाथन बनाम तमिलनाडु राज्य एवं अन्य वाद चल रहा है। इसमें पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट आदेश देश के देश के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के राजधानी में स्थानीय निकायों को निर्देश दिए थे कि कहीं भी रिहायशी संपत्ति का व्यावसायिक उपयोग हो रहा है तो उसे तुरंत सील करें। एमसीडी ने इसके बाद दिल्लीभर में एक व्यापक सर्वे किया है।

एमसीडी 20 हजार प्रॉपर्टीज पर करेगी कार्रवाई

एसमीडी के एक अधिकारी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के इस निर्देश के बाद हमने दिल्ली की चार लाख संपत्तियों का सर्वे किया है। इसमें से 20 हजार के करीब संपत्तियां ऐसी मिलीं जो हैं तो रिहायशी लेकिन उनका व्यावसायिक उपयोग हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इन 20 हजार संपत्तियों पर कार्रवाई की कार्ययोजना बना ली है। जल्द ही इस दिशा में चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाएगी।

करीब 6000 सम्पत्तियों को किया जाएगा सीज

अधिकारी ने यह भी बताया कि 20 हजार संपत्तियों में सात हजार के करीब ऐसी संपत्तियां हैं जो हैं तो रिहायशी लेकिन संभव है कि उन्होंने अपना कन्वर्जन करा लिया है जबकि सात ही हजार के करीब ऐसी है जो मिक्स लैंड यूज वाली 800 सड़कों पर आती हैं। ऐसे में उन्होंने इसका कन्वर्जन शुल्क देकर अभी कन्वर्जन नहीं कराया है तो उन्हें भी सील किया जाएगा। शेष छह से सात हजार संपत्तियां ऐसी है जिनका कन्वर्जन हो नहीं सकता है। इसलिए इन्हें सील किया जाएगा।

जाेन के अनुसार होगी कार्रवाई

अधिकारी ने बताया कि जोन के अनुसार यह कार्रवाई की जाएगी। इलाके के बिल्डिंग विभाग के अधिकारी इस संबंध में कार्रवाई करेंगे। इसके लिए नोटिस जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू भी जल्द की जाएगी। अधिकारी ने बताया कि जो संपत्तियां व्यावसायिक उपयोग मेंं मिली है उसमें कोचिंग सेंटर, रेस्तरां, कोचिंग सेंटर, किराना, हलवाई और अन्य गतिविधियां की जा रही हैं।

क्या है कन्वर्जन और कहां हो सकता है?

राजधानी दिल्ली में करीब 1821 सड़कें हैं। इसमें से 987 सड़के व्यावसायिक गतिविधियों के लिए सीधी तरह पर अधिसूचित हैं। जबकि 834 सड़कें ऐसी हैं जिनमें नीचे दुकान और ऊपर मकान यानि भू -मिश्रित (मिक्स लैंड यूज) वाली है। इन सड़कों पर आने वाली संपत्तियों को एमसीडी को कन्वर्जन शुल्क देकर व्यावसायिक उपयोग करने का प्रविधान मास्टर प्लान में है।

सील हुई तो इसको खुलवाना होगा चुनौतीपूर्ण

चूंकि यह अब जो भी संपत्ति सील की जाएगी उन्हें डी-सील यानि सील खुलवाना काफी चुनौती पूर्ण होगा। क्योंकि पूर्व में सुप्रीम कोर्ट की मानिटरिंग कमेटी के निर्देश पर ऐसी सीलिंग हुई थी तो सुप्रीम कोर्ट की जानकारी में लाकर ही इन संपत्तियों को डी-सील किया गया था। साथ ही, कई संपत्तियों को सील खुलवाने के लिए पांच से छह वर्ष तक का समय तक लग गया था।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article दिल्ली में कांग्रेस का आज शक्ति प्रदर्शन: एसआईआर के विरोध के चलते नई और मध्य दिल्ली के कई रास्ते डायवर्ट, एडवाइजरी जारी
    Next Article साढ़े चार साल के कामों से जीता जनता का विश्वास: धूरी में बोले सीएम भगवंत मान, कहा- ‘पंजाब सरकार का रिकॉर्ड खुद बोल रहा है’
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    गैस कनेक्शन कटने का डर पड़ा भारी, APK डाउनलोड कराकर खाते से उड़ाए 8 लाख रुपये

    गाजियाबाद। गैस कनेक्शन बंद होने का डर दिखाकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति का मोबाइल फोन हैक कर लिया। रुपये नहीं…

    2 Min Read
    योगी सरकार
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में योगी सरकार में चलाने जा रही 100 दिन का बड़ा अभियान, घर-घर जाएंगी टीमेंं

    लखनऊ: योगी सरकार एक बार फिर तपेदिक (टीबी) उन्मूलन के लिए प्रदेश में 100 दिवसीय विशेष सघन रोगी खोज अभियान शुरू…

    2 Min Read
    थाना जारचा पुलिस द्वारा
    राज्य

    थाना जारचा पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद।

    कार्यवाही का विवरणः थाना जारचा पुलिस द्वारा दिनांक 22.03.2026 को समाना नहर के पास से अभियुक्त रविन्द्र उर्फ रवि पुत्र…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    होली के दिन दर्दनाक हादसा: बंदरों से बचते समय छत से गिरा किसान, मौत से परिवार में मचा कोहराम

    उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां बंदरों के हमले से बचने की…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: दिल्ली में 20 हजार रिहायशी संपत्तियों पर मंडराया सीलिंग का खतरा: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में MCD
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password