jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: कांवड़ यात्रा-2026: 25 जुलाई तक सभी तैयारियां पूरी करने के डीएम के निर्देश
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कांवड़ यात्रा-2026: 25 जुलाई तक सभी तैयारियां पूरी करने के डीएम के निर्देश
उत्तराखंडराज्य

कांवड़ यात्रा-2026: 25 जुलाई तक सभी तैयारियां पूरी करने के डीएम के निर्देश

News Desk
Last updated: July 7, 2026 7:46 am
News Desk
Share
SHARE

हरिद्वार। आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा-2026 के सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सकुशल संचालन को लेकर हरिद्वार प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सभी व्यवस्थाएं 25 जुलाई तक हर हाल में पूरी करने के निर्देश दिए।

Contents
About The AuthorNews Desk

जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा का सफल संचालन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और करोड़ों शिवभक्तों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
बैठक में सिंचाई विभाग को कांवड़ पटरी मार्ग की क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत, जिला पंचायत को झाड़ियों की कटाई, शौचालयों एवं स्नान गृहों की साफ-सफाई और आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा झूलते विद्युत तारों को तत्काल दुरुस्त करने को कहा गया।
जल संस्थान को पर्याप्त पेयजल व्यवस्था करने, जबकि स्वास्थ्य विभाग को कांवड़ मार्ग पर स्वास्थ्य शिविरों में चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, दवाइयों और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को प्रभावी यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही कांवड़ पटरी मार्ग पर विद्युत पोलों के नीचे किसी भी प्रकार के अस्थायी स्टॉल या फड़ नहीं लगाने देने के निर्देश दिए। वन विभाग को आवश्यक स्थानों पर पेड़ों की शाखाओं की छंटाई के लिए समय से अनुमति देने तथा नगर निगम एवं जिला पंचायत को यात्रा मार्गों और शिविर स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article ताजमहल में तेजो महालय मंदिर है? इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार और ASI से मांगा जवाब
    Next Article बद्रीनाथ दान प्रकरण की स्वतंत्र जांच हो, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    अनिल बलूनी पर फिर भरोसा, तीसरी बार मिली BJP के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी

    देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन में अपनी टीम की घोषणा कर दी है. इस टीम में उत्तराखंड…

    3 Min Read
    राज्यहरियाणा

    राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा का परचम, दो महिला मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण पदक

    चंडीगढ़। राष्ट्रमंडल खेलों में भिवानी की मुक्केबाज प्रीति पंवार ने महिला 54 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच…

    2 Min Read
    हर्षा रिछारिया
    उत्तर प्रदेशराज्य

    हर्षा रिछारिया ने छोड़ी धर्म की राह; बोलीं-मैं सीता नहीं, जो हर बार अग्नि परीक्षा दूं

     महाकुंभ 2025 से चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया ने धर्म के मार्ग से अलग होने का ऐलान कर दिया है।…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    सपा प्रतिनिधिमंडल ने डीसीपी से की मुलाकात, अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई की मांग

    समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर का एक प्रतिनिधिमंडल महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में सेक्टर-6 स्थित डीसीपी कार्यालय पहुंचा,…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: कांवड़ यात्रा-2026: 25 जुलाई तक सभी तैयारियां पूरी करने के डीएम के निर्देश
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password