jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: दक्षिणी दिल्ली में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति संगोष्ठी, Sudhanshu Trivedi ने CAA और अनुच्छेद 370 पर रखे विचार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » दक्षिणी दिल्ली में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति संगोष्ठी, Sudhanshu Trivedi ने CAA और अनुच्छेद 370 पर रखे विचार
दिल्लीराज्य

दक्षिणी दिल्ली में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति संगोष्ठी, Sudhanshu Trivedi ने CAA और अनुच्छेद 370 पर रखे विचार

News Desk
Last updated: July 6, 2026 9:45 am
News Desk
Share
SHARE

दक्षिणी दिल्ली। जब नेहरू-लियाकत एक्ट हुआ तब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बड़े स्पष्ट शब्दों में बोला था कि इसका कोई खास लाभ नहीं मिलने वाला है। बल्कि उल्टा जो पाकिस्तान में हिंदू हैं, उनके ऊपर अन्याय करने का एक आधार मिल जाएगा।

Contents
About The AuthorNews Desk

बाद में यही सच साबित हुआ। कश्मीर में हिंदुओं के ऊपर अन्याय की कहानियां आप सबने सुनी होंगी। पर वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीएए कानून लाकर विभाजन के समय के गलतियों को सुधारने का काम किया है।

यह बातें एनएसयूआई ऑडिटोरियम में रविवार को आयोजित डॉ. मुखर्जी स्मृति संगोष्ठी में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कही।

वंदे मातरम् से कांग्रेस को आपत्ति थी

उन्होंने कहा कि जब हम वंदे मातरम् गाते हैं तो उसमें कांग्रेस को आपत्ति थी, जिसके बाद इसके कई हिस्सों को हटाया गया, पर अब एक बार फिर से वंदे मातरम् के पूरा गान हम भारतीय गाने लगे हैं।

यानि देश को राजनीतिक सोच से जरूर तोड़ा जा सकता है, लेकिन सांस्कृतिक दृष्टि से नहीं तोड़ा जा सकता है। सांस्कृतिक चेतना हमेशा अविभाज्य रहती है। स्वदेशी को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार बिल्कुल स्पष्ट थे।

आज उन्हीं विचारों से प्रेरणा लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने स्वदेशी निर्माण कार्य में बेमिसाल काम किया है जिसका परिणाम है कि आज हम दुनिया में नंबर दो के मोबाइल निर्माता देश बन गए हैं।

‘1947 में मिलने वाली आजादी अधूरी है’

डॉ. मुखर्जी ने कहा था कि 1947 में मिलने वाली आजादी अधूरी है, क्योंकि उस वक्त जब उन्होंने कश्मीर जाने चाहा तो उस वक्त कश्मीर में जाने की अनुमति नहीं थी।

वह आजादी जो 1947 में अधूरी थी उसे पूरा करने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया, जब उन्होंने पांच अगस्त 2019 में कश्मीर से धारा 370 को हटाया। भाजपा कार्यकर्ता वह हैं, जिन्होंने इस देश की अखंडता के लिए समय-समय पर बलिदान दिया।

डॉ. मुखर्जी के बलिदान के बाद देश में जो वातावरण बना उससे कश्मीर में प्रधानमंत्री का पद समाप्त हुआ और सुप्रीम कोर्ट का आदेश लागू हुआ।

इस दौरान सांसद बांसुरी स्वराज, दिल्ली जलबोर्ड उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय, विधायक नीरज बसोया व अनिल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र चौधरी, पूर्व प्रदेश मंत्री सुमित्रा दहिया आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article दिल्ली के साउथ जोन में पानी की सप्लाई ठप रहने की आशंका, पहले से स्टोर करने की अपील
    Next Article पीएम मोदी की इंडोनेशिया यात्रा: रक्षा संबंधों समेत किन-किन मुद्दों पर होगी बात?
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    मोरनी का टिक्करताल बनेगा मनाली जैसा पर्वतारोहण केंद्र, CM सैनी ने किया ऐलान

    पंचकूला। हरियाणा सरकार मोरनी में टिक्करताल को मनाली की तर्ज पर पर्वतारोहण प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित करेगी। यह घोषणा सीएम…

    2 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा कैडर के IPS आलोक मित्तल बने BPR&D के नए महानिदेशक, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

    चंडीगढ़: गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (BPR&D) का नया महानिदेशक (DG) हरियाणा कैडर के 1993…

    2 Min Read
    श्रीमद् भागवत कथा
    उत्तराखंडराज्य

    मुख्यमंत्री धामी ने डोईवाला में श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में लिया हिस्सा

    देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी डोईवाला में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस धार्मिक आयोजन का…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    बरेली में कुकर फटने से मासूम समेत चार लोग झुलसे, गैस सिलिंडर न मिलने पर मिट्टी के चूल्हे पर बन रहा था खाना

    बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक दर्दनाक हादसे में प्रेशर कुकर फटने से एक मासूम बच्चे समेत चार…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: दक्षिणी दिल्ली में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति संगोष्ठी, Sudhanshu Trivedi ने CAA और अनुच्छेद 370 पर रखे विचार
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password