jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ‘खाली’ पड़े घर में आया एक लाख रुपये बिजली बिल? बिजली बोर्ड ने सामने रख दिया सच
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ‘खाली’ पड़े घर में आया एक लाख रुपये बिजली बिल? बिजली बोर्ड ने सामने रख दिया सच
राजनीति

‘खाली’ पड़े घर में आया एक लाख रुपये बिजली बिल? बिजली बोर्ड ने सामने रख दिया सच

Tripty Srivastava
Last updated: April 10, 2025 11:51 am
Tripty Srivastava
Share
SHARE

Kangana Ranaut Electricity Bill: हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने दावा किया था कि उनका एक महीने का बिजली बिल एक लाख रुपये आ रहा है. वो भी उस घर में जहां वो रहती भी नहीं हैं. बीजेपी सांसद के इस दावे के बाद से सियासी माहौल गर्म हो गया था. अब हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (HPSEBL) ने बॉलीवुड एक्टर और सांसद के इस दावे को खारिज करते हुए जवाब दिया है.

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

HPSEBL ने कंगना रनौत के इस दावे को खारिज कर दिया कि उनके ‘खाली’ पड़े मनाली वाले घर में बिजली बिल एक लाख रुपये आया है. एचपीएसईबीएल ने बताया कि जनवरी और फरवरी मिलाकर 90,384 रुपये का बिल आया है. इसमें पुराना बकाया भी शामिल है.

कंगना रनौत ने की थी सुक्खू सरकार की आलोचना
दरअसल, लोकसभा सदस्य कंगना रनौत बुधवार (9 अप्रैल) को मंडी संसदीय क्षेत्र के दौरे पर थीं. इस दौरान उन्होंने जनता से बात करते हुए अपने ‘बढ़े हुए बिजली बिल’ का जिक्र किया. इसी के साथ हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को निशाने पर लिया. कंगना रनौत के इस दावे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

वीडियो में कंगना रनौत यह कहती नजर आ रही हैं, “मुझे मनाली स्थित अपने घर के लिए एक महीने का एक लाख रुपये का बिजली बिल मिला है. मैं तो वहां रहती भी नहीं हूं. कितनी खराब स्थिति है.” एचपीएसईबीएल ने कंगना के दावे को ‘पूरी तरह से गलत और भ्रामक’ करार देते हुए एक कहा कि 90,384 रुपये का बिल दो महीने (जनवरी और फरवरी 2025) का है, जिसमें 32,287 रुपये का पिछला बकाया भी शामिल है.

कंगना रनौत का अक्टूबर से दिसंबर का बिल बकाया
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, HPSEBL ने यह भी बताया कि कंगना रनौत ने अक्टूबर से दिसंबर तक के अपने बिल का समय पर भुगतान नहीं किया. अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर 2024 के लिए कंगना के आवास का कुल बिजली बिल 82,061 रुपये था, जिसका भुगतान समय पर नहीं किया गया.

‘‘जनवरी और फरवरी के बिल का भुगतान 28 मार्च को किया गया था. इस दौरान कुल खपत 14,000 यूनिट थी. इस प्रकार स्पष्ट होता है कि कंगना के आवास पर मासिक बिजली खपत बहुत अधिक थी, जो औसतन 5,000 यूनिट से 9,000 यूनिट तक थी. उन्हें बिजली बिल पर हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी भी मिलती है.’’

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article UP BIG NEWS: सरकार ने यूपी के 16 लाख सरकारी कर्मचारियों को दिया तोहफा
Next Article Nitish Kumar Journey Of CM : 7 दिन के ‘CM’ से Nitish कैसे बने बिहार की सियासत के ‘King’
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तर प्रदेशताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइल

सनातन धर्म मंदिर नोएडा का भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन

श्री सनातन धर्म मंदिर नोएडा के महासचिव एवं सांसद प्रतिनिधि संजय बाली जी ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी का…

3 Min Read
उत्तर प्रदेशराजनीति

लखनऊ में भड़के सांसद चंद्रशेखर आजाद, विवादित बयान से सियासत गरम

लखनऊ। चंद्रशेखर आजाद एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के…

2 Min Read
दिल्लीपंजाबराजनीतिराष्ट्रीय

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार जवानों के बीच पहुंचे PM मोदी, आदमपुर एयरबेस पर एयरफोर्स के जांबाजों से की मुलाकात

पंजाब के जलंधर में आदमपुर एयरबेस पर वायुसेना के जवानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानकारी दी और उन्होंने बहादुर…

1 Min Read
उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

योगी कैबिनेट में भूपेंद्र चौधरी की वापसी तय! 6 नए चेहरों को मिल सकता है मौका, पंकज चौधरी दिल्ली रवाना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। भाजपा संगठन और सरकार, दोनों स्तरों…

4 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: ‘खाली’ पड़े घर में आया एक लाख रुपये बिजली बिल? बिजली बोर्ड ने सामने रख दिया सच
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password