jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड में पर्यटन स्वरोजगार योजना: नन्धौर वाइल्डलाइफ सफारी के लिए पात्र आवेदक बुलाए गए
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड में पर्यटन स्वरोजगार योजना: नन्धौर वाइल्डलाइफ सफारी के लिए पात्र आवेदक बुलाए गए
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड में पर्यटन स्वरोजगार योजना: नन्धौर वाइल्डलाइफ सफारी के लिए पात्र आवेदक बुलाए गए

Raj Kumar
Last updated: January 23, 2026 8:20 am
Raj Kumar
Share
नन्धौर
SHARE

चम्पावत। नन्धौर वन्यजीव अभ्यारण क्षेत्र में वाइल्डलाइफ सफारी एवं ईको-टूरिज्म गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्थानीय नागरिकों को जिप्सी/योद्धा जैसे सफारी वाहनों के क्रय एवं संचालन हेतु सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Contents
About The AuthorRaj Kumar

हल्द्वानी वन प्रभाग के अंतर्गत नन्धौर वन्यजीव अभ्यारण के ककराली गेट से वर्तमान में ईको-टूरिज्म गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। पर्यटन विभाग द्वारा वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के अंतर्गत स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल की गई है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो सकें।

योजना के अंतर्गत टैक्सी, जिप्सी, कैरावैन आदि वाहनों के क्रय पर अनुदान का प्रावधान है। पर्वतीय क्षेत्रों में गैर-वाहन मद हेतु पूंजी लागत का 33 प्रतिशत अथवा अधिकतम ₹33 लाख तथा वाहन मद एवं मैदानी क्षेत्रों में पूंजी लागत का 25 प्रतिशत अथवा अधिकतम ₹25 लाख तक अनुदान दिया जाएगा। वहीं इलेक्ट्रिक अथवा लक्जरी बस के क्रय पर 50 प्रतिशत या अधिकतम ₹20 लाख (जो भी कम हो) की राजसहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
आवेदन हेतु आवेदक का उत्तराखण्ड का मूल अथवा स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। बस अथवा टैक्सी संचालन के लिए न्यूनतम 5 वर्ष का कामर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक होगा।
इच्छुक अभ्यर्थी www.msy.uk.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन के पश्चात आवेदन पत्र की दो प्रतियां आवश्यक दस्तावेजों—मूल/स्थायी निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र (तहसील द्वारा जारी), जाति/भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), कामर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस तथा वाहन कोटेशन—के साथ जिला पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय, चम्पावत में जमा करना अनिवार्य होगा।
अधिक जानकारी के लिए जिला पर्यटन विकास अधिकारी, चम्पावत से संपर्क किया जा सकता है। नन्धौर वाइल्डलाइफ सफारी के लिए जिप्सी/योद्धा वाहन संचालन में रुचि रखने वाले पात्र अभ्यर्थियों से शीघ्र आवेदन करने की अपील की गई है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Raj Kumar

About The Author

Raj Kumar

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article संवेदनशील क्षेत्रों धामी सरकार ने आपदा संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के कदम तेज किए
    Next Article राम मंदिर देहरादून में राम मंदिर स्थापना दिवस पर राज प्लाजा परिसर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाबराज्य

    पंजाब में अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी; मौके पर भारी पुलिस बल, बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड का सर्च ऑपरेशन, हड़कंप

    पंजाब में पिछले दिनों जहां पटियाला, अमृतसर और जालंधर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई तो वहीं…

    5 Min Read
    उत्तराखंड
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे बाधित, केदारनाथ यात्रा रोकी गई, यमुनोत्री मार्ग अब भी बंद

    उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे बाधित, केदारनाथ यात्रा रोकी गई, यमुनोत्री मार्ग अब भी बंद उत्तराखंड में…

    2 Min Read
    प्रशांत सिंह
    उत्तर प्रदेशराज्य

    GST अफसर प्रशांत सिंह ने इस्तीफा वापस लिया, योगी के समर्थन में नौकरी छोड़ने के बाद यूटर्न

    अयोध्या में जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है. बीते दिनों उन्होंने योगी के…

    3 Min Read
    ईंट भट्ठे
    उत्तर प्रदेशराज्य

    याेगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने दी मंजूरी, चार हजार से अधिक ईंट भट्ठे हाेंगे वैध

    यूपी में करीब चार हजार अवैध ईंट भट्ठे अब वैध हो जाएंगे। इससे न सिर्फ प्रदेश में लाल ईंटों की…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamvadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उत्तराखंड में पर्यटन स्वरोजगार योजना: नन्धौर वाइल्डलाइफ सफारी के लिए पात्र आवेदक बुलाए गए
    Share

    © Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password