jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: GST अफसर प्रशांत सिंह ने इस्तीफा वापस लिया, योगी के समर्थन में नौकरी छोड़ने के बाद यूटर्न
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » GST अफसर प्रशांत सिंह ने इस्तीफा वापस लिया, योगी के समर्थन में नौकरी छोड़ने के बाद यूटर्न
उत्तर प्रदेशराज्य

GST अफसर प्रशांत सिंह ने इस्तीफा वापस लिया, योगी के समर्थन में नौकरी छोड़ने के बाद यूटर्न

Tripty Srivastava
Last updated: February 1, 2026 7:41 am
Tripty Srivastava
Share
प्रशांत सिंह
SHARE

अयोध्या में जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है. बीते दिनों उन्होंने योगी के समर्थन में अपने पद से इस्तीफा दिया था. उन्होंने बताया, “मैंने अपना इस्तीफ़ा वापस ले लिया है. मुझ पर कोई दबाव नहीं है. मैंने अपना इस्तीफा बिना किसी दबाव के वापस लिया है. आज मैं अपने दफ्तर में हूं और अपना काम कर रहा हूं. मेरा भाई (विश्वजीत सिंह) मुख्तार अंसारी के मऊ गैंग का सक्रिय सदस्य है और उसका वित्तीय सलाहकार भी रहा है. उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. उस व्यक्ति (विश्वजीत सिंह) ने अपने माता-पिता पर हमला किया, जिसके संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है. उसने जियो शाखा प्रबंधक को भी जान से मारने की धमकी दी. यह व्यक्ति रंगदारी वसूलता है. इसका काम लोगों पर दबाव डालकर पैसे लेना है; वह एक अपराधी है.”

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार फर्जी दिव्यांगता प्रमाणपत्र मामले को लेकर कहते हैं, …2021 में उसने (विश्वजीत सिंह) सीएमओ मऊ के पास एक आवेदन दिया कि प्रशांत कुमार सिंह द्वारा जारी (दिव्यांगता) प्रमाणपत्र फर्जी है. क्योंकि उस पर तारीख नहीं लिखी हुई है और डॉक्टरों के हस्ताक्षर भी नहीं हैं. सीएमओ मऊ ने विश्वजीत सिंह द्वारा बनाए गए फर्जी प्रमाणपत्र पर कोई संज्ञान नहीं लिया, बल्कि सीधे मेरे खिलाफ जांच बैठा दी.

जबकि वह प्रमाणपत्र तो मुझे उनके (सीएमओ मऊ) ही कार्यालय से जारी किया गया था. सीएमओ को पहले यह जांच करनी चाहिए थी कि प्रमाणपत्र असली है या नहीं. मैं अयोध्या के मुख्य चिकित्साधिकारी के सामने पेश हुआ, और अयोध्या के मुख्य चिकित्साधिकारी ने सीएमओ मऊ से पूछा कि यह प्रमाणपत्र असली है या नहीं. जवाब में सीएमओ ने लिखा कि प्रमाणपत्र असली है. मैं पूछना चाहता हूं, फिर मेरा प्रमाणपत्र बार-बार फर्जी क्यों बताया जा रहा है?”

बता दें कि उत्तर प्रदेश में शंकराचार्य से जुड़े विवाद के बीच इस्तीफों का दौर शुरू हो गया था. 26 जनवरी को बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले आलंकार अग्निहोत्री ने उत्तर प्रदेश में ‘ब्राह्मण विरोधी अभियान’ चलने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि राज्य में ब्राह्मण समाज को निशाना बनाकर प्रताड़ित किया जा रहा है. इसके बाद योगी के समर्थन में अयोध्या से जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में इस्तीफा दे दिया था. प्रशांत कुमार सिंह ने राज्यपाल को दो पन्नों का इस्तीफा भेजा था. अपने बयान में उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के समर्थन में इस्तीफा दे रहे हैं.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article गोदान सीएम योगी से मिले गोदान फिल्म के निर्माता-निर्देशक, ट्रेलर लांच, इस तारीख को रिलीज होगी मूवी
Next Article यूपी बोर्ड यूपी बोर्ड को लेकर योगी सरकार का बड़ा आदेश, जूते-मोजे उतरवाकर परीक्षा लेने पर लगाई रोक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

योगी सरकार
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी के इस जिले में 424 सड़कों पर होने जा रहा काम, योगी सरकार ने मंजूरी के साथ रुपए भी दिए

आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में सड़क यातायात कहीं अधिक सुगम होने वाला है। योगी सरकार…

3 Min Read
उत्तर प्रदेशराज्य

मेरठ के खेल विश्वविद्यालय को मिलेगी 10 एकड़ एक्स्ट्रा जमीन, CM Yogi ने की कई नई घोषणाएं

मेरठ स्थित मेजर ध्यानचंद राज्स खेल विश्वविद्यालय के विकास को नई गति मिलने जा रही है। पहले चरण में विश्वविद्यालय…

5 Min Read
आत्मनिर्भरता
राज्यहिमाचल प्रदेश

आत्मनिर्भरता के मंत्र से समृद्ध हिमाचल का निर्माण हमारा संकल्प: डॉ. धनीराम शांडिल

सोलन। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश…

7 Min Read
छत्तीसगढ़

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किरंदुल की बेटी डॉ. दिव्या देशमुख ‘उन्मुखी’ दो प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित

किरंदुल (दंतेवाड़ा)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बैलाडीला नगर की बेटी और हिंदी साहित्य की सशक्त आवाज़ डॉ. दिव्या…

4 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: GST अफसर प्रशांत सिंह ने इस्तीफा वापस लिया, योगी के समर्थन में नौकरी छोड़ने के बाद यूटर्न
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password