jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हर बच्चा खास है: मुख्य सचिव ने छात्रों को प्रोत्साहित कर भविष्य निर्माण में सहयोग की अहमियत बताई
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हर बच्चा खास है: मुख्य सचिव ने छात्रों को प्रोत्साहित कर भविष्य निर्माण में सहयोग की अहमियत बताई
उत्तराखंडराज्य

हर बच्चा खास है: मुख्य सचिव ने छात्रों को प्रोत्साहित कर भविष्य निर्माण में सहयोग की अहमियत बताई

Raj Kumar
Last updated: January 20, 2026 9:20 am
Raj Kumar
Share
मुख्य सचिव
SHARE

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को ननूरखेड़ा स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में आयोजित ‘शिक्षा की बात’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Contents
About The AuthorRaj Kumar

इस अवसर पर उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं से संवाद किया।

मुख्य सचिव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर बच्चा खास होता है और उसमें कोई न कोई विशेष प्रतिभा अवश्य होती है। आवश्यक है कि बच्चे स्वयं अपनी प्रतिभा को पहचानें और शिक्षक व अभिभावक उसे आगे बढ़ाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि बच्चों की रुचियों और क्षमताओं को प्रोत्साहित कर ही उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण किया जा सकता है।

मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि ‘शिक्षा की बात’ कार्यक्रम को और व्यापक बनाया जाए तथा इसके अंतर्गत उद्योगपतियों, वैज्ञानिकों, प्रोफेसरों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे विशेषज्ञों से विद्यार्थियों की नियमित बातचीत कराई जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की शुरुआत क्लस्टर विद्यालयों से करते हुए इसे प्रदेश के सभी विद्यालयों तक विस्तारित किया जाए।

विद्यार्थियों से संवाद के दौरान मुख्य सचिव ने मोबाइल और तकनीक के संतुलित उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि आज का युग तकनीक का है, लेकिन मोबाइल और तकनीक पर हमारा नियंत्रण होना चाहिए, न कि हम उनके नियंत्रण में रहें। उन्होंने पुस्तकों, खेल और रचनात्मक गतिविधियों को जीवन के लिए आवश्यक बताया।

मुख्य सचिव ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। मेहनत, अनुशासन और स्पष्ट लक्ष्य ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अच्छे इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान करते हुए शिक्षकों एवं अभिभावकों की भूमिका को भी अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव ने प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए विज्ञान प्रोजेक्ट्स का अवलोकन किया और उनसे संवाद किया।

उन्होंने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें देहरादून भ्रमण कराने तथा कौशल विकास विभाग के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के भ्रमण की भी बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रमों से बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त होता है।

कार्यक्रम में सचिव रविनाथ रमन, निदेशक माध्यमिक शिक्षा मुकुल सती सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Raj Kumar

About The Author

Raj Kumar

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article यूसीसी एक साल में यूसीसी बना मॉडल कानून, 4.74 लाख से अधिक विवाह पंजीकरण: सीएम धामी
    Next Article नंदा गौरा नंदा गौरा और एकल महिला स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों को फरवरी में मिलेगा धनराशि वितरण: मंत्री रेखा आर्या
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    आदमपुर हवाई अड्ड
    उत्तराखंडराज्य

    संत रविदास महाराज की जयंती पर आदमपुर हवाई अड्डा उनके नाम समर्पित, धामी ने जताई प्रशंसा

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आदमपुर हवाई अड्डे को संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज…

    2 Min Read
    प्रशासनिक फेरबदल
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: HAS अधिकारियों के तबादले और तैनाती

    हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (HAS) के पांच अधिकारियों…

    1 Min Read
    पंजाबराज्य

    “मान सरकार लड़ रही, अकाली दल पाल रहा” — AAP विधायक का गंभीर आरोप

    चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और हलका अजनाला से विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने शिरोमणि अकाली दल…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    किच्छा शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, दिया योजनाओं का लाभ

    किच्छा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत बुधवार को अपर…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamvadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हर बच्चा खास है: मुख्य सचिव ने छात्रों को प्रोत्साहित कर भविष्य निर्माण में सहयोग की अहमियत बताई
    Share

    © Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password