jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: एक साल में यूसीसी बना मॉडल कानून, 4.74 लाख से अधिक विवाह पंजीकरण: सीएम धामी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » एक साल में यूसीसी बना मॉडल कानून, 4.74 लाख से अधिक विवाह पंजीकरण: सीएम धामी
उत्तराखंडराज्य

एक साल में यूसीसी बना मॉडल कानून, 4.74 लाख से अधिक विवाह पंजीकरण: सीएम धामी

Tripty Srivastava
Last updated: January 20, 2026 9:18 am
Tripty Srivastava
Share
यूसीसी
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड ने समान नागरिक संहिता लागू कर देश के अन्य राज्यों को दिशा दिखाई है। बीते एक वर्ष में यूसीसी के प्रावधानों को जिस पारदर्शिता और सरलता से लागू किया गया है, उससे आमजन का विश्वास बढ़ा है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में लोग यूसीसी के अंतर्गत पंजीकरण करा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता हर दृष्टि से एक मॉडल कानून बनकर उभरी है।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू हुए आगामी 27 जनवरी को एक वर्ष पूर्ण होने जा रहा है। महिला सशक्तिकरण, बाल अधिकारों की सुरक्षा और नागरिक अधिकारों में समानता सुनिश्चित करने के साथ-साथ यूसीसी का एक बड़ा योगदान प्रशासनिक प्रक्रियाओं के सरलीकरण के रूप में सामने आया है।

यूसीसी लागू होने के बाद विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और सुगम हो गई है। यही कारण है कि एक वर्ष से भी कम समय में 4,74,447 विवाहों का पंजीकरण किया जा चुका है। अब पति-पत्नी कहीं से भी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, जबकि पहले उन्हें दो गवाहों के साथ तय तिथि पर सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य था।

यूसीसी से पहले विवाह पंजीकरण ‘उत्तराखंड विवाहों का अनिवार्य रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 2010’ के तहत होता था, जिसमें पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन थी। लेकिन यूसीसी लागू होने के बाद लगभग शत-प्रतिशत विवाह पंजीकरण ऑनलाइन हो रहे हैं। दंपत्ति और गवाह अपने दस्तावेजों के साथ वीडियो बयान भी ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।

सोमवार, 19 जनवरी 2026 की दोपहर तक कुल 4,74,447 विवाह पंजीकरण पूरे हो चुके हैं। इस प्रकार प्रतिदिन औसतन लगभग 1400 विवाह पंजीकरण हो रहे हैं, जबकि पुराने अधिनियम के तहत यह संख्या औसतन 67 प्रतिदिन थी।

इस अवधि में 316 लोगों ने विवाह विच्छेद, 68 ने लिव-इन रिलेशनशिप का पंजीकरण तथा 02 ने लिव-इन रिलेशनशिप समाप्ति प्रमाणपत्र भी ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त किया है।

यूसीसी के तहत विवाह पंजीकरण प्रमाणपत्र जारी करने के लिए 15 दिन की समय-सीमा निर्धारित है, लेकिन व्यवहार में औसतन पांच दिन के भीतर ही प्रमाणपत्र उपलब्ध हो रहा है। जबकि पुराने कानून में न तो समय-सीमा तय थी और न ही ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध थी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article आग रुद्रप्रयाग में भीषण आग: जनरल स्टोर और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
Next Article मुख्य सचिव हर बच्चा खास है: मुख्य सचिव ने छात्रों को प्रोत्साहित कर भविष्य निर्माण में सहयोग की अहमियत बताई
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तराखंडराज्य

मानव–वन्यजीव संघर्ष पर सरकार सख्त, मुख्यमंत्री धामी ने दिए प्रभावी नियंत्रण और संरक्षण के निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 22वीं बैठक आयोजित…

4 Min Read
कोटद्वार विवाद
उत्तराखंडराज्य

कोटद्वार विवाद: कपड़ों की दुकान से सियासी और सामाजिक बहस तक

कोटद्वार। कोटद्वार के पटेल मार्ग पर एक कपड़े की दुकान के नाम को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सिर्फ स्थानीय…

4 Min Read
ओमप्रकाश राजभर
उत्तर प्रदेश

ओमप्रकाश राजभर की पार्टी में बवाल | पूर्व उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर को माला पहनाकर पड़े थप्पड़!

0 Min Read
बजट
उत्तर प्रदेशराज्य

केंद्र के बाद यूपी के बजट की तैयारी, चुनावी साल में इन बातों पर रहेगा योगी सरकार का जोर

उत्तर प्रदेश सरकार अपने मौजूदा कार्यकाल का आखिरी बजट 11 फरवरी को विधानसभा में पेश करने जा रही है। यह…

5 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: एक साल में यूसीसी बना मॉडल कानून, 4.74 लाख से अधिक विवाह पंजीकरण: सीएम धामी
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password