jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: अनुभव ही प्रशासन की ताकत: पेंशनर्स महाधिवेशन में बोले गणेश जोशी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » अनुभव ही प्रशासन की ताकत: पेंशनर्स महाधिवेशन में बोले गणेश जोशी
उत्तराखंडराज्य

अनुभव ही प्रशासन की ताकत: पेंशनर्स महाधिवेशन में बोले गणेश जोशी

Tripty Srivastava
Last updated: January 6, 2026 7:07 am
Tripty Srivastava
Share
SHARE

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने धर्मपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन के छठे प्रांतीय त्रैवार्षिक महाधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया तथा वरिष्ठ पेंशनर्स को सम्मानित किया।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

महाधिवेशन को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन अपने 60 गौरवशाली वर्ष पूर्ण कर रहा है। संगठन की षष्ठीपूर्ति इस बात का प्रमाण है कि अनुभव और सेवा भावना से संगठन निरंतर सशक्त हुआ है।

उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण एवं प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।

कैबिनेट मंत्री श्री जोशी ने कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि समाज और संगठन के लिए नई जिम्मेदारियों की शुरुआत है। यह महाधिवेशन केवल विचार-विमर्श का मंच नहीं, बल्कि संगठनात्मक एकता और सामूहिक शक्ति का प्रतीक है।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने बढ़ती महंगाई के मद्देनज़र पेंशनर्स के हितों और सम्मान की रक्षा की मांग रखते हुए 14 सूत्रीय मांग पत्र कैबिनेट मंत्री को सौंपा। मांगों में कैशलेस चिकित्सा सुविधा से जुड़े गोल्डन कार्ड एवं आयुष्मान योजना की विसंगतियों को दूर करने, सरकारी कार्यालयों में पेंशनर्स के कार्यों को प्राथमिकता देने तथा नीति निर्माण में पेंशनर्स के दीर्घ प्रशासनिक अनुभव का लाभ उठाने जैसे विषय प्रमुख रहे।

कैबिनेट मंत्री श्री जोशी ने संगठन को आश्वस्त किया कि उनकी सभी मांगों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पहुंचाया जाएगा तथा राज्य सरकार स्तर पर उनके समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कृषाली, प्रदेश संरक्षक आर.एस. परिहार, प्रदेश कोषाध्यक्ष एम.एस. गुसाईं, उपाध्यक्ष कुसुमलता शर्मा, के.डी. शर्मा, गुलशन कुमार, सरदार रोशन सिंह, चंद्र प्रकाश, प्रदेश सचिव जगदीश प्रसाद रतूड़ी, मोहन सिंह रावत, हृदयराम सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article स्वास्थ्य सुरक्षा की ओर कदम, देहरादून में आयुष्मान जागरूकता अभियान
Next Article यूपी ने रचा कीर्तिमान, ‘डी-रेगुलेशन 1.0’ में प्राप्त किया पहला पायदान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तराखंडराज्य

अल्मोड़ा में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 7 यात्रियों की मौत

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सल्ट तहसील के भिकियासैंण–विनायक मोटर मार्ग…

4 Min Read
नगर निकायों
राज्यहिमाचल प्रदेश

नगर निकायों के विकास और संचालन के लिए सरकार ने की त्वरित प्रशासनिक नियुक्तियां

 नाहन। हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के 47 नगर निकायों में वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, कार्यकारी अधिकारी और सचिव को प्रशासक नियुक्त…

2 Min Read
बिहार

जीतन राम मांझी का बड़ा बयान: अगस्त तक तय होगा बिहार चुनाव के लिए सीट बंटवारा

जीतन राम मांझी का बड़ा बयान: अगस्त तक तय होगा बिहार चुनाव के लिए सीट बंटवारा पटना, बिहार | अपडेटेड:…

3 Min Read
उत्तर प्रदेश

Mayawati Angry on Congress : मायावती का फूटा गुस्सा… बसपा को लेकर बड़ी बात…

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी को लेकर पार्टियां एक्शन मोड में आ गईं हैं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: अनुभव ही प्रशासन की ताकत: पेंशनर्स महाधिवेशन में बोले गणेश जोशी
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password