jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पहली परीक्षा 2027 में HP स्कूल शिक्षा बोर्ड, 2028 से सीबीएसई आयोजित करेगी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पहली परीक्षा 2027 में HP स्कूल शिक्षा बोर्ड, 2028 से सीबीएसई आयोजित करेगी
राज्यहिमाचल प्रदेश

पहली परीक्षा 2027 में HP स्कूल शिक्षा बोर्ड, 2028 से सीबीएसई आयोजित करेगी

Raj Kumar
Last updated: January 30, 2026 8:13 am
Raj Kumar
Share
HP स्कूल शिक्षा बोर्ड
SHARE

शिमला। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबंद्घता 130 सरकारी स्कूलों पर सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। इन स्कूलों में 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षा पहले साल यानी 2027 में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ही आयोजित करेगा।

Contents
About The AuthorRaj Kumar

2028 शैक्षणिक सत्र में दसवीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षा सीबीएसई आयोजित करेगा। एक साल सरकार ने तैयारियों के लिए रखा है ताकि इनमें पढ़ने वाले विद्यार्थियों को किसी भी तरह की दिक्कत पेश न आए। हालांकि इन स्कूलों में विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम एनसीइआरटी का ही पढ़ाया जाएगा।

विभाग का तर्क है कि सरकारी स्कूलों में भी यही पाठ्यक्रम पढ़ाया जाता है। इसमें कुछ फीसदी जो राज्य का अनिवार्य पाठ्यक्रम पढ़ाया जाता है उस पर अभी निर्णय होना बाकी है। यह तय हो गया है कि बोर्ड परीक्षा पहले साल हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ही आयोजित करेगा।

इस संबंध में विभाग ने उक्त स्कूलों को भी सूचित कर दिया है। सरकार ने इन स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रक्रिया तेज कर दी है। विभाग इन स्कूलों के लिए शिक्षकों का सब कैडर बनाने जा रहा है। सब कैडर में आने के लिए शिक्षकों को परीक्षा देनी होगी।

यह परीक्षा भी स्कूल शिक्षा बोर्ड ही आयोजित करेगा। निदेशालय ने परीक्षा आयोजित के लिए बोर्ड को पत्र भेजा है। परीक्षा के लिए शिक्षकों की श्रेणी और विषय के अनुसार अलग-अलग प्रश्नपत्र तैयार किए जाएंगे।

अन्य राज्यों के पैटर्न को भी खंगाल रहा हिमाचल

देश के कई राज्यों में सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से संबंद्घता दिलाई गई थी। विभाग की टीम हाल ही में आंध्र प्रदेश के दौरे पर गई थी। वहां पर भी सुविधाओं को जांचा गया। पता चला है कि वहां पर यह प्रयोग ज्यादा सफल नहीं हुआ है। वहां क्या खामियां रही उसे भी देखा जा रहा है ताकी वैसी खामियां हिमाचल में न की जाए।

अब और स्कूल नहीं होंगे शामिल

सरकार ने तय किया है कि इस साल केवल 130 से 133 के करीब स्कूलों को ही सीबीएसई से संबद्धता दिलाई जाएगी। अभी तक 100 स्कूलों को संबद्धता मिल चुकी है, जबकि अन्य की प्रक्रिया जारी है। इसके बाद इस साल किसी अन्य स्कूल को संबद्धता नहीं दिलाई जाएगी।

इसका तर्क विभाग ने दिया है कि शिक्षकों का कैडर इस साल के लिए निर्धारित कर दिया है। अगले साल यदि इसमें बढ़ोतरी करनी होगी तो विस्तार किया जा सकता है। राज्य सरकार सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के लिए गाइडलाइन जारी कर चुका है।

ड्रेस कोड का प्रस्ताव सरकार को भेजा

स्कूलों में शिक्षक व विद्यार्थी दोनों के लिए ड्रेस कोड लागू होगा। विभाग ने इसका सरकार की मंजूरी के लिए भेज दिया है। ड्रेस के रंग संयोजन और स्कूलों के लोगो को भी मंजूरी दी जा सकेगी।

सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में बोर्ड की पहली परीक्षा 2028 में होगी। अभी 100 स्कूलों को संबद्धता मिल चुकी है। बोर्ड परीक्षा एक साल बाद करवाई जाएगी। पहले साल परीक्षा स्कूल शिक्षा बोर्ड ही आयोजित करेगा।

– रोहित ठाकुर, शिक्षा मंत्री

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Raj Kumar

About The Author

Raj Kumar

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सीबीएसई स्कूलों हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए बड़ी भर्ती: 800 शिक्षकों को मिलेगा मौका
    Next Article बजट सत्र हिमाचल में बजट सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेश

    निक्की मर्डर केस: हत्या, उत्पीड़न और न्याय की जंग – चौथी गिरफ्तारी के साथ नया मोड़

    निक्की मर्डर केस: हत्या, उत्पीड़न और न्याय की जंग – चौथी गिरफ्तारी के साथ नया मोड़ ग्रेटर नोएडा:निक्की भाटी हत्या…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना पर मुख्य विकास अधिकारी हुए गंभीर

    रूद्रपुर। बाल विकास विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना जोकि बीस सूत्रीय कार्यक्रम में भी सूचीबद्ध है, को लेकर मुख्य…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    भीषण शीतलहर में कोई भी फुटपाथ पर न सोए, ठंड से लोगों को बचाने के लिए सीएम ने प्रशासन को दिए निर्देश

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर महानगर में दो अस्थायी रैन बसेरों (बरगदवा व राप्तीनगर) का निरीक्षण कर वहां…

    5 Min Read
    वन डिस्ट्रिक्ट-वन वेटलैंड
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ODOP की तर्ज पर अब ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन वेटलैंड’ की तैयारी, यूपी के हर जिले में संरक्षित होगी एक प्रमुख आर्द्रभूमि

    लखनऊ में प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा देने की तैयारी में है। अपनी चर्चित योजनाओं वन डिस्ट्रिक्ट वन…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamvadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पहली परीक्षा 2027 में HP स्कूल शिक्षा बोर्ड, 2028 से सीबीएसई आयोजित करेगी
    Share

    © Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password