jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए बड़ी भर्ती: 800 शिक्षकों को मिलेगा मौका
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए बड़ी भर्ती: 800 शिक्षकों को मिलेगा मौका
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए बड़ी भर्ती: 800 शिक्षकों को मिलेगा मौका

Tripty Srivastava
Last updated: January 30, 2026 8:11 am
Tripty Srivastava
Share
सीबीएसई स्कूलों
SHARE

शिमला। राज्य के 130 सरकारी सीबीएसई स्कूलों में अंग्रेजी और गणित विषय के 800 शिक्षकों की भर्ती होगी। यह भर्ती अस्थायी होगी लेकिन इसका जिम्मा सरकार ने हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर को सौंपा है। सरकार ने भर्ती अंग्रेजी व गणित विषय की भर्ती के लिए उप-योजना बनाई है। इसके तहत शिक्षकों की नियुक्ति पूरी तरह अस्थायी होगी।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

यह पांच वर्षों के लिए की जाएगी। इन शिक्षकों को 30,000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। शैक्षणिक वर्ष में 10 महीनों तक ही देय होगा। यानि दो महीने का जो अवकाश होता है उनका मानदेय इन शिक्षकों को नहीं मिलेगा। विभाग के अनुसार भले ही यह भर्ती अस्थायी है लेकिन इसमें भी आरक्षण रोस्टर लगेगा।

400 पद अंग्रेजी व 400 पद गणित के होंगे। इन पदों में सामान्य, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, ओबीसी, पूर्व सैनिक, बीपीएल, खेल कोटा और दिव्यांग वर्ग के लिए आरक्षण का प्रविधान किया गया है। निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग आशीष कोहली की ओर से इस संबंध में राज्य चयन आयोग हमीरपुर सहित आरक्षित वर्ग के लिए संबंधित विभागों को भी पत्र लिखा गया है।

योग्यता और आयु सीमा

एमए/एमएससी गणित होना चाहिए। स्नातक व बीएड में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। इसी तरह अंग्रेजी विषय में भी एमए अंग्रेजी व न्यूंतम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। आरक्षित वर्गों को अंकों में छूट मिलेगी।

आयु सीमा: 25 से 45 वर्ष (नियमानुसार छूट लागू) होगी। चयनित शिक्षक हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के स्कूलों में नियुक्त किए जाएंगे। नियुक्ति का उद्देश्य सीबीएसई पाठ्यक्रम की गुणवत्ता सुधारना और राज्य के छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है।

स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने आयोग से आग्रह किया है कि इस भर्ती प्रक्रिया को अत्यंत प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि शैक्षणिक सत्र में शिक्षकों की कमी को दूर किया जा सके।

सीबीएसई को लिखा पत्र

स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से सीबीएसई को पत्र लिखा गया है। इसमें 33 और सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को सीबीएसई से जोड़ने का आग्रह किया गया है। विभाग की ओर से भेजे पत्र में कहा गया है कि सरकार ने 200 सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से संबंद्ध किया जाए।

अभी तक 100 स्कूलों को ही यह संबंद्धता मिली है। सरकार ने हिमाचल प्रदेश सरकार ने पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए सीबीएसई से कई विशेष रियायतें देने का अनुरोध किया है।

यह मांगी छूट

  • -भूमि, भवन और कक्षा कक्ष मानकों में अस्थायी छूट
  • -ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों के स्कूलों के लिए पंजीकरण व संबद्धता शुल्क में छूट या कमी
  • -कक्षा कक्ष के न्यूनतम आकार और खेल मैदान के मानकों में लचीलापन
  • -शिक्षक-छात्र अनुपात मानकों में राहत
  • -कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास सुविधाओं के लिए अतिरिक्त समय
  • -फायर सेफ्टी प्रमाणपत्र और अन्य अनुपालन दस्तावेज जमा करने के लिए समय विस्तार
  • -अलग-अलग भवन परिसरों में संचालित स्कूलों को एक ही परिसर मानने की अनुमति
  • -दुर्गम क्षेत्रों में स्थित स्कूलों के लिए विशेष एकमुश्त छूट।
  • राज्य सरकार ने यह भी आश्वासन दिया है कि सभी आवश्यक बुनियादी ढांचे और दिव्यांग-अनुकूल सुविधाओं को पांच वर्षों के भीतर चरणबद्ध तरीके से पूरा कर लिया जाएगा।

15 फरवरी से पहले संबद्धता का लक्ष्य

विभाग ने 15 फरवरी से पहले 33 अतिरिक्त स्कूलों को औपचारिक संबद्धता प्रदान की जाए, ताकि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक गुणवत्ता, राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा और करियर के अधिक अवसर मिल सकें।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article जवाहर नवोदय विद्यालय रूद्रपुर में जवाहर नवोदय विद्यालय की समिति बैठक में शैक्षणिक और प्रशासनिक सुधारों पर चर्चा
Next Article HP स्कूल शिक्षा बोर्ड पहली परीक्षा 2027 में HP स्कूल शिक्षा बोर्ड, 2028 से सीबीएसई आयोजित करेगी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

संजय अवस्थी
राज्यहिमाचल प्रदेश

अर्की में संजय अवस्थी का जन संवाद: केंद्र के बजट को हिमाचलवासियों के लिए निराशाजनक बताया

सोलन। अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार विषम आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद भी हिमाचल के समान विकास…

4 Min Read
उत्तर प्रदेश

नेशनल हेराल्ड मामले पर बोले अखिलेश यादव- ED विभाग को खत्म कर देना चाहिए

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना साधा है.…

3 Min Read
दिल्ली

नेताओं पर सार्वजनिक हमले: क्या लोकतंत्र की मर्यादा खतरे में है?

नेताओं पर सार्वजनिक हमले: क्या लोकतंत्र की मर्यादा खतरे में है? भारत, जो दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र माना जाता…

4 Min Read
उत्तर प्रदेशराज्य

योगी सरकार ने यूपी के 11 शहरों के लिए जारी किया ये आदेश, 20 मार्च की डेडलाइन तय

उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बढ़ते लू-प्रकोप और उससे होने वाले दुष्प्रभावों को देखते हुए योगी सरकार ने…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए बड़ी भर्ती: 800 शिक्षकों को मिलेगा मौका
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password