jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरियाणा भाजपा में बागी नेताओं को सम्मानजनक वापसी का रास्ता, चार वरिष्ठ नेताओं को दी जिम्मेदारी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरियाणा भाजपा में बागी नेताओं को सम्मानजनक वापसी का रास्ता, चार वरिष्ठ नेताओं को दी जिम्मेदारी
राज्यहरियाणा

हरियाणा भाजपा में बागी नेताओं को सम्मानजनक वापसी का रास्ता, चार वरिष्ठ नेताओं को दी जिम्मेदारी

Raj Kumar
Last updated: January 29, 2026 10:35 am
Raj Kumar
Share
हरियाणा भाजपा
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा में भाजपा विरोधी राजनीतिक दलों में बड़ी सेंधमारी करने की तैयारी में है। जननायक जनता पार्टी के विधायक रह चुके चौधरी ईश्वर सिंह को भाजपा में शामिल कर पार्टी ने इसकी शुरुआत कर दी है।

Contents
About The AuthorRaj Kumar

राज्य-जिला स्तरीय कमेटी का गठन

पूर्व राज्यसभा सदस्य ईश्वर सिंह और उनके परिवार के सभी राजनीतिक सदस्यों को भाजपा में शामिल कराते ही पार्टी ने राज्य व जिला स्तरीय ज्वाइनिंग कमेटियों का भी गठन कर दिया।

अभी तक भाजपा में जितनी भी ज्वाइनिंग होती थी, वह कुछ नेताओं की मर्जी से हो जाती थी, लेकिन अब पार्टी में होने वाली हर एक ज्वाइनिंग में संगठन का पूरा योगदान रहेगा। भाजपा संगठन को भरोसे में लिए बिना पार्टी में कोई ज्वाइनिंग नहीं होगी। यह कमेटियां किसी भी नई एंट्री के लिए पहले स्क्रीनिंग करेंगी, उसके बाद ही ज्वाइनिंग होगी।

संगठन की अनुमति बिना इंट्री नहीं

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पिछले दिनों संकेत दिए थे कि विपक्ष के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं, लेकिन साथ ही यह भी कहा था कि वे हमारे मित्र भी हैं और अपने कामों के लिए हमसे मिलते रहते हैं। मुख्यमंत्री ने यह बात तब कही थी, जब कांग्रेस के एक विधायक उनके पास अपने काम से बैठे थे।

मुख्यमंत्री के इस संकेत के बड़े मतलब हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही पार्टी में राज्य व जिला स्तर पर ज्वाइनिंग हो सकती है। भाजपा पार्टी के उन नेताओं की घर वापसी का भी रास्ता तैयार कर रही है, जो टिकट नहीं मिलने अथवा विरोधियों को टिकट मिल जाने से नाराज थे और पार्टी संगठन को अलविदा कह चुके थे।

चार प्रमुख नेताओं को मिली जिम्मेदारी

भाजपा के यह बागी प्रवृत्ति के नेता अप्रत्यक्ष रूप से पार्टी के साथ हैं, लेकिन कार्यकर्ताओं को भरोसे में लेने के लिए उनकी घर वापसी की विधिवत व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा भाजपा के प्रभारी डॉ. सतीश पुनिया से सलाह मशविरा करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने जो राज्य स्तरीय ज्वाइनिंग कमेटी बनाई है, उसमें चार प्रमुख नेताओं को रखा गया है।

भाजपा संसदीय बोर्ड और चुनाव समिति की सदस्य डॉ. सुधा यादव, हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार बेदी, पूर्व शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर और पूर्व शहरी निकाय मंत्री सुभाष सुधा को राज्य स्तरीय ज्वाइनिंग कमेटी में शामिल किया गया है।

बागी नेताओं की घर वापसी का रास्ता तैयार

भाजपा के इन चारों वरिष्ठ नेताओं की सहमति के बाद ही पार्टी में कोई भी नई ज्वाइनिंग होगी। राज्य स्तरीय बागी नेताओं की घर वापसी पर भी यही कमेटी फैसला लेगी। जिला स्तरीय ज्वाइनिंग कमेटियों में दो से तीन नेताओं को शामिल किया गया है। इन जिला कमेटियों की खास बात यह है कि पार्टी ने नामचीन नेताओं को जिम्मेदारी देने की बजाय धरातल पर काम करने वाले नेताओं को ज्वाइनिंग कराने की जिम्मेदारी सौंपी है।

इससे भाजपा के यह नेता स्वयं को सम्मानित महसूस कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया की ओर से जारी आदेश के मुताबिक पार्टी ने कुरुक्षेत्र जिले के लिए दीपक शर्मा और नवनिर्मित जिले हांसी के लिए सुनीता दांगी को जिला प्रभारी नियुक्त किया है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Raj Kumar

About The Author

Raj Kumar

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हरियाणा बजट हरियाणा बजट 2026-27: आमजन से सुझाव आमंत्रित, भागीदारी सुनिश्चित
    Next Article हरियाणा भाजपा में विपक्षी नेताओं और पूर्व बागियों की एंट्री की प्रक्रिया अब पूरी तरह नियंत्रण में
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    बर्फबारी
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बर्फबारी-बारिश से जनजीवन बेहाल, सड़कें और बिजली आपूर्ति ठप

    हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को हुई बर्फबारी और बारिश के बाद जनजीवन पूरी तरह पटरी से उतर गया है। पहाड़ी…

    6 Min Read
    बिहार

    Tej Pratap-Anushka Yadav की खबरों पर भाई Akash Yadav की पहली प्रतिक्रिया – “दो एडल्ट हैं, बोलने दें”

    Tej Pratap-Anushka Yadav की खबरों पर भाई Akash Yadav की पहली प्रतिक्रिया – "दो एडल्ट हैं, बोलने दें" तेज प्रताप…

    2 Min Read
    बिहार
    बिहार

    बिहार कैबिनेट ने मंजूरी दी 16 प्रस्तावों पर, प्रतियोगी परीक्षा का शुल्क घटाकर 100 रुपये किया गया

    बिहार कैबिनेट ने मंजूरी दी 16 प्रस्तावों पर, प्रतियोगी परीक्षा का शुल्क घटाकर 100 रुपये किया गया पटना, 2025: बिहार…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में 20 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ में अपर्णा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

    लखनऊ: ​उत्तर प्रदेश शासन ने कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर बड़ी सर्जरी की है. शासन…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamvadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हरियाणा भाजपा में बागी नेताओं को सम्मानजनक वापसी का रास्ता, चार वरिष्ठ नेताओं को दी जिम्मेदारी
    Share

    © Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password