jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरियाणा भाजपा में विपक्षी नेताओं और पूर्व बागियों की एंट्री की प्रक्रिया अब पूरी तरह नियंत्रण में
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरियाणा भाजपा में विपक्षी नेताओं और पूर्व बागियों की एंट्री की प्रक्रिया अब पूरी तरह नियंत्रण में
राज्यहरियाणा

हरियाणा भाजपा में विपक्षी नेताओं और पूर्व बागियों की एंट्री की प्रक्रिया अब पूरी तरह नियंत्रण में

Tripty Srivastava
Last updated: January 29, 2026 11:00 am
Tripty Srivastava
Share
SHARE

हरियाणा भाजपा में दूसरे दलों के नेताओं या फिर भाजपा छोड़कर गए नेताओं की वापसी की राह आसान नहीं हाेगी। भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को पहले स्क्रीनिंग टेस्ट पास करना होगा, इसके बाद ही उन्हें पार्टी में शामिल किया जाएगा। इसके लिए पार्टी ने प्रदेश व जिला स्तर पर ज्वाइनिंग कमेटियों का गठन किया है। भाजपा में शामिल होने के इच्छुक नेताओं को लेकर पहले जिला स्तर की कमेटी स्क्रीनिंग करेगी।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

जिला कमेटी प्रदेश समिति के पास अपनी रिपोर्ट भेजेगी। दोनों कमेटियों की सिफारिश व रिपोर्ट के बाद ही दूसरे दलों के नेताओं की भाजपा में एंट्री संभव हो पाएगी। यहां बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनावों के नतीजों और अक्तूबर-2024 में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा के कभी कई नेता और कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर दूसरे दलों में चले गए थे। सबसे अधिक नेता कांग्रेस में गए थे। उनमें से अधिकांश नेता अब फिर से भाजपा में आना चाहते हैं।

2024 में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में 48 सीटों के साथ भाजपा ने जब पूर्ण बहुमत के साथ तीसरी बार सरकार बनाई तो पार्टी छोड़ने वाले नेताओं का भी मन डोलने लगा। 2024 के लोकसभा चुनावों में राज्य की 10 सीटों में से पांच पर भाजपा और पांच पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। इन नतीजों के बाद कांग्रेस को लेकर प्रदेश में पॉजिटिव माहौल था। भाजपा की दस वर्षों की सरकार को लेकर एंटी-इन्कमबेंसी भी दिख रही थी।

ऐसे में कई नेताओं ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। कई नेताओं ने कांग्रेस केवल इसलिए छोड़ी थी क्योंकि भाजपा ने उनकी विधानसभा टिकट काट दी थी। हालांकि इनमें से कुछेक को ही कांग्रेस की टिकट मिल पाई थी लेकिन कांग्रेस की सरकार आने के बाद एडजस्टमेंट की उम्मीद उन्हें थी। ऐसे नेताओं की उम्मीदों पर उस वक्त पानी फिर गया, जब भाजपा ने तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई।

पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली की स्वीकृति के बाद प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने प्रदेश व जिला ज्वाइनिंग कमेटियों की लिस्ट जारी की है। पूर्व सांसद तथा भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉ. सुधा यादव के नेतृत्व में प्रदेश स्तरीय कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में समाज कल्याण मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, पूर्व शिक्षा व कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर तथा पूर्व शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा को प्रदेश कमेटी में बतौर सदस्य शामिल किया है। दूसरे दलों के नेताओं और भाजपा छोड़कर गए नेताओं की घर वापसी में इस कमेटी का अहम रोल रहेगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article हरियाणा भाजपा हरियाणा भाजपा में बागी नेताओं को सम्मानजनक वापसी का रास्ता, चार वरिष्ठ नेताओं को दी जिम्मेदारी
Next Article अजित पवार अजित पवार के निधन पर हरियाणा में शोक, अनिल विज ने श्रद्धांजलि अर्पित की
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

ग्रामोत्थान परियोजना
उत्तराखंडराज्य

ग्रामोत्थान परियोजना के तहत पशु सखी और ए-हेल्प वर्कर्स को स्मार्टफोन मिले

देहरादून। ग्रामीण विकास विभाग की ग्रामोत्थान परियोजना (रीप) के तहत ग्रामीण आजीविका को मजबूती मिली है। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम…

1 Min Read
काशीपुर
उत्तराखंडराज्य

काशीपुर के न्यायपंचायत बांसखेड़ा खुर्द में लगा भव्य बहुद्देशीय शिविर

काशीपुर। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत गुरुवार को काशीपुर ब्लॉक के न्याय पंचायत बांसखेड़ा के पी…

5 Min Read
गणतंत्र दिवस
उत्तराखंडराज्य

गणतंत्र दिवस पर गांधी पार्क में सामूहिक वंदे मातरम् गायन, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल

देहरादून। गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम…

3 Min Read
बिहार

IRCTC घोटाला मामला: लालू यादव परिवार पर केस की सुनवाई 5 अगस्त तक टली

IRCTC घोटाला मामला: लालू यादव परिवार पर केस की सुनवाई 5 अगस्त तक टली, दिल्ली कोर्ट ने मांगा CBI से…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: हरियाणा भाजपा में विपक्षी नेताओं और पूर्व बागियों की एंट्री की प्रक्रिया अब पूरी तरह नियंत्रण में
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password