jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया मतदान ही लोकतंत्र की ताकत
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया मतदान ही लोकतंत्र की ताकत
उत्तराखंडराज्य

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया मतदान ही लोकतंत्र की ताकत

Raj Kumar
Last updated: January 26, 2026 8:40 am
Raj Kumar
Share
राज्यपाल गुरमीत सिंह
SHARE

देहरादून। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को लोक भवन, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक और संवैधानिक दायित्व है, जिसे निभाना हर लोकतंत्र प्रेमी का कर्तव्य है।

Contents
About The AuthorRaj Kumar

दीप प्रज्वलन और मतदाता शपथ के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात उन्होंने उपस्थित नागरिकों और अधिकारियों को मतदाता शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव निर्वाचन दिलीप जावलकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्कृष्ट निर्वाचन कार्यों के लिए अधिकारियों का सम्मान

राज्यपाल ने निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चम्पावत और बागेश्वर के जिलाधिकारियों को सम्मानित किया। वहीं प्री-एसआईआर के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले ईआरओ रुड़की, खटीमा और चकराता को भी सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान निष्पक्ष और सफल निर्वाचन प्रक्रिया में उनके योगदान के लिए दिया गया।

स्टेट आइकॉन और नए मतदाताओं का हुआ अभिनंदन

कार्यक्रम में राज्य के स्टेट आइकॉन पद्मश्री बसंती बिष्ट, ओलंपियन मनीष रावत और पर्वतारोही नुंग्शी मलिक को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं को राज्यपाल द्वारा मतदाता प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

जागरूक नागरिक ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति जागरूक, जिम्मेदार और सक्रिय नागरिक होते हैं। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से प्रत्येक चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की। इस वर्ष की थीम “मेरा भारत–मेरा वोट” का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हर एक वोट देश के भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

चुनाव आयोग और निर्वाचन कर्मियों की सराहना

राज्यपाल ने भारत निर्वाचन आयोग की निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय चुनाव प्रणाली की सराहना की। उन्होंने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों, बीएलओ और सुरक्षा बलों के समर्पित प्रयासों की प्रशंसा करते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे मतदान को राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बनाएं, क्योंकि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी पूंजी है।

लोकतंत्र की आधारशिला है मतदान

कार्यक्रम में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मतदान को लोकतंत्र की आधारशिला बताया। सचिव निर्वाचन दिलीप जावलकर ने कहा कि सजग और जागरूक मतदाता से ही एक समृद्ध और मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है। कार्यक्रम के अंत में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने राज्यपाल एवं सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

स्टेट अवार्ड से सम्मानित अधिकारी

प्रतीक जैन – जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग
प्रशांत आर्य – जिलाधिकारी, उत्तरकाशी
मनीष कुमार – जिलाधिकारी, चम्पावत
आकांक्षा कोंडे – जिलाधिकारी, बागेश्वर
दीपक रामचंद्र – संयुक्त मजिस्ट्रेट, रुड़की
तुषार सैनी – उप जिलाधिकारी, खटीमा
प्रेम लाल – उप जिलाधिकारी, चकराता

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Raj Kumar

About The Author

Raj Kumar

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article लाइब्रेरी “मुख्यमंत्री धामी ने दून लाइब्रेरी में ‘मन की बात’ का 130वां एपिसोड सुना
    Next Article कृषि मंत्री गणेश जोशी कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रुद्रपुर में बहुउद्देशीय शिविर में लाभार्थियों की सुनी समस्याएं
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तरकाशी आपदा
    उत्तराखंड

    उत्तरकाशी आपदा 2025: ग्राउंड ज़ीरो पर सीएम धामी, भावुक हुए पीड़ित – धराली में राहत कार्य तेज

    उत्तरकाशी आपदा 2025: ग्राउंड ज़ीरो पर सीएम धामी, भावुक हुए पीड़ित – धराली में राहत कार्य तेज उत्तराखंड के उत्तरकाशी…

    3 Min Read
    छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

    छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले का बड़ा खुलासा: 22 अफसर निलंबित, ₹3200 करोड़ की लूट का पर्दाफाश

    छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले का बड़ा खुलासा: 22 अफसर निलंबित, ₹3200 करोड़ की लूट का पर्दाफाश रायपुर, 11 जुलाई 2025…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड को वर्षभर का पर्यटन गंतव्य बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल

    देहरादून/दिल्ली। उत्तराखंड को वर्षभर के पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक…

    3 Min Read
    भाजपा विधायक
    उत्तर प्रदेश

    यूपी: भाजपा विधायक की धमकी से गरमाई सियासत, भाकियू नेता से कहा – “औकात में रहो, मर जाओगे बेकार में”

    यूपी: भाजपा विधायक की धमकी से गरमाई सियासत, भाकियू नेता से कहा – "औकात में रहो, मर जाओगे बेकार में"…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamvadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया मतदान ही लोकतंत्र की ताकत
    Share

    © Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password