jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: लुधियाना में ग्रीनफील्ड स्टील प्रोजेक्ट: औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » लुधियाना में ग्रीनफील्ड स्टील प्रोजेक्ट: औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार
पंजाबराज्य

लुधियाना में ग्रीनफील्ड स्टील प्रोजेक्ट: औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Tripty Srivastava
Last updated: January 26, 2026 10:51 am
Tripty Srivastava
Share
ग्रीनफील्ड
SHARE

पंजाब ने औद्योगिक विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाते हुए विशेष स्टील निर्माण क्षेत्र में 1003.57 करोड़ रुपये का ग्रीनफील्ड निवेश आकर्षित किया है. इस निवेश से राज्य के औद्योगिक इकोसिस्टम को नई मजबूती मिलने के साथ-साथ बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे.

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

चंडीगढ़ में जानकारी साझा करते हुए उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन तथा बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि अरोड़ा आयरन ग्रुप की कंपनी ए.आई.एस.आर.एम. मल्टीमेटल्स प्राइवेट लिमिटेड ने लुधियाना जिले के गांव जसपालों, दोराहा-खन्ना रोड पर अत्याधुनिक स्टील निर्माण सुविधा स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है. कंपनी का वर्तमान टर्नओवर करीब 2,200 करोड़ रुपये है.

यह प्रोजेक्ट लगभग 46 एकड़ भूमि पर विकसित किया जाएगा और इसके माध्यम से 920 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है. मंत्री ने बताया कि यह परियोजना तीन चरणों में पूरी की जाएगी और इसका पहला चरण सितंबर 2027 तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है.

प्रस्तावित यूनिट की कुल स्थापित उत्पादन क्षमता 5.40 लाख मीट्रिक टन प्रति वर्ष होगी. इस प्लांट में स्क्रैप और फेरो अलॉयज को कच्चे माल के रूप में उपयोग कर राउंड बार्स, वायर रॉड, कॉइल और फ्लैट जैसे उत्पाद तैयार किए जाएंगे. उत्पादन साल में करीब 350 दिनों तक ट्रिपल शिफ्ट में किया जाएगा, जिससे निरंतर और बड़े पैमाने पर स्टील उत्पादन संभव हो सकेगा.

संजीव अरोड़ा ने बताया कि प्लांट में इंडक्शन फर्नेस, इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस, लैडल रिफाइनिंग फर्नेस, वैक्यूम डीगैसिंग, आर्गन ऑक्सीजन डीकार्बराइजेशन, कंटीन्यूअस कास्टिंग मशीन और आधुनिक रोलिंग मिल्स जैसी उन्नत तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा. ये तकनीकें उच्च गुणवत्ता वाले अलॉय और विशेष स्टील उत्पादों के निर्माण में मदद करेंगी.

उन्होंने कहा कि यह निवेश खासतौर पर ऑटोमोबाइल और ऑटोमोटिव कंपोनेंट सेक्टर के लिए बेहद अहम साबित होगा, जहां हाई-ग्रेड स्टील की मांग लगातार बढ़ रही है. साथ ही यह परियोजना लुधियाना को उत्तरी भारत के एक प्रमुख औद्योगिक और धातु केंद्र के रूप में और मजबूत करेगी.

कैबिनेट मंत्री ने विश्वास जताया कि अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब आने वाले समय में देश का सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य बनेगा.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सेहत योजना CM सेहत योजना: पंजाब में घर-घर जाकर वितरित किए जा रहे सेहत कार्ड
Next Article गणतंत्र दिवस शहीद स्मारक गणतंत्र दिवस समारोह
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

राज्यहरियाणा

फरीदाबाद में बनेगी 1550 करोड़ की ईस्ट-वेस्ट एलिवेटेड रोड, शहर के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

फरीदाबाद को मिलेगा बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट हरियाणा के फरीदाबाद शहर को जल्द ही एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट मिलने जा रहा…

2 Min Read
राज्यपाल गुरमीत सिंह
उत्तराखंडराज्य

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया मतदान ही लोकतंत्र की ताकत

देहरादून। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को लोक भवन, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

4 Min Read
चुनावी साल
पंजाबराज्य

चुनावी साल में आप का जोरदार हमला: भगवंत मान-केजरीवाल ने पूर्व सरकारों पर साधा निशाना

चुनावी साल में पंजाब की सियासी गरमाहट तेज हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद…

3 Min Read
घर
राज्यहरियाणा

हरियाणा में घर खरीदारों को झटका, 46 शहरों में EDC 10% बढ़ी

हरियाणा में घर खरीदने वाले लोगों को झटका लगा है। सरकार ने हरियाणा के 46 शहरों में EDC (बाह्य विकास…

1 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: लुधियाना में ग्रीनफील्ड स्टील प्रोजेक्ट: औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password