jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: रेवाड़ी से नारनौल तक: हरियाणा के मंत्रियों ने ध्वजारोहण और परेड की सलामी ली
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » रेवाड़ी से नारनौल तक: हरियाणा के मंत्रियों ने ध्वजारोहण और परेड की सलामी ली
राज्यहरियाणा

रेवाड़ी से नारनौल तक: हरियाणा के मंत्रियों ने ध्वजारोहण और परेड की सलामी ली

Raj Kumar
Last updated: January 27, 2026 11:27 am
Raj Kumar
Share
ध्वजारोहण
SHARE

77वें गणतंत्र दिवस समारोह में रेवाड़ी में खेल मंत्री गौरव गौतम ने तिरंगे को सलामी दी। इससे पहले खेल मंत्री बावल रोड स्थित शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी प्रकार बावल में आयोजित उपमंडल स्तरीय समारोह में विधायक डा. कृष्ण कुमार तथा कोसली में उपमंडल स्तरीय समारोह में विधायक कोसली अनिल यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।  जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं अंत्योदय उत्थान की भावना पर आधारित विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां निकाली गई जिसमें बच्चों के शैक्षणिक विकास, महिला सशक्तिकरण, लिंगभेद, स्वास्थ्य बीमा योजना, आयुष्मान भारत, अंत्योदय भावना के साथ पंक्ति में अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाने और सडक़ सुरक्षा आधारित थीम पर प्रदर्शन किया जाएगा।

Contents
About The AuthorRaj Kumar

यमुनानगर में मंत्री अनिल विज ने ली परेड की सलामी

वहीं, यमुनानगर के तेजली खेल परिसर में मंत्री अनिल विज ने गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया। वहीं, फतेहाबाद के  डांगरा रोड स्थित लघु सचिवालय परिसर में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य रूप से नलवा विधायक रणधीर पनिहार ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान विधायक ने परेड की सलामी ली। विधायक रणधीर पनिहार ने देश, प्रदेश व क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। विधायक ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को नमन किया।विज्ञापन

सोनीपत में कृषि मंत्री ने किया ध्वजारोहण 

सोनीपत में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। गोहाना में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में विधायक निखिल मदान, गन्नौर में विधायक देवेंद्र कादियान और खरखौदा में विधायक पवन कुमार ने बतौर मुख्यातिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सोनीपत में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस से हमारे देशभक्तों के त्याग और बलिदान की लंबी गौरवगाथा जुड़ी है।

कुरुक्षेत्र में मंत्री कृष्ण बेदी ने किया ध्वजारोहण

कुरुक्षेत्र में देश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता मंत्री कृष्ण बेदी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और उन्होंने तिरंगा फहराया। इससे पहले कृष्ण बेदी ने जिला सचिवालय परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पुलिस लाइन में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने ध्वजारोहण के बाद परेड की सलामी ली। उन्होंने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया तो वहीं शहीदों को भी याद किया। मुख्य अतिथि ने इस दौरान युद्ध वीरांगनाओं, स्वतंत्रता सेनानियों व विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कर्मचारी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया। इस दौरान पुलिस व होमगार्ड के जवानों के साथ-साथ एनसीसी कैडेट ने परेड में भाग लिया तो वहीं स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

झज्जर में मंत्री राजेश नागर ने ली परेड की सलामी

झज्जर में जिला स्तरीय 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन रोडवेज वर्कशॉप के प्रांगण में हुआ। इसमें हरियाणा सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने शिरकत की। गणतंत्र दिवस समारोह में पहुंचने पर मंत्री राजेश नागर का जिला प्रशासन ने स्वागत किया। कार्यक्रम में पहुंचने के बाद मंत्री राजेश नागर ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर झज्जर पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

नारनौल में मंत्री राव नरबीर सिंह ने किया ध्वजारोहण 

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह नारनौल के आईटीआई मैदान में मनाया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज वे स्वतंत्रता सेनानी बधाई के पात्र हैं जिनकी बदौलत हम आजादी की सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन 77 वर्ष पूर्व हमारा संविधान लागू हुआ था। आज का यह ऐतिहासिक दिन देशवासियों को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ने के लिए साहस और प्रेरणा देता है। यह दिन हमें भारत गणराज्य की स्थापना की याद भी दिलाता है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक देशभक्ति के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा झांकियों के माध्यम से सरकार की योजनाओं को लेकर मनमोहक झांकियां निकाली गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों की वीरांगनाओं व उनके परिजनों को शॉल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Raj Kumar

About The Author

Raj Kumar

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article अनिल विज अनिल विज का कांग्रेस पर हमला: कहा- टूटी-फूटी पार्टी, देश से होगा सफाया
    Next Article गणतंत्र दिवस पंजाब में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया, मंत्रियों और विधायकों ने तिरंगा फहराया
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    लाइब्रेरी
    उत्तराखंडराज्य

    “मुख्यमंत्री धामी ने दून लाइब्रेरी में ‘मन की बात’ का 130वां एपिसोड सुना

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दून लाइब्रेरी, परेड ग्राउंड के समीप आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

    3 Min Read
    उत्तरकाशी आपदा
    उत्तराखंड

    उत्तरकाशी आपदा 2025: ग्राउंड ज़ीरो पर सीएम धामी, भावुक हुए पीड़ित – धराली में राहत कार्य तेज

    उत्तरकाशी आपदा 2025: ग्राउंड ज़ीरो पर सीएम धामी, भावुक हुए पीड़ित – धराली में राहत कार्य तेज उत्तराखंड के उत्तरकाशी…

    3 Min Read
    स्टेट इनोवेशन मिशन
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में पहली बार शुरू होगा स्टेट इनोवेशन मिशन, सीएम सैनी खुद संभालेंगे कमान

    चंडीगढ़। उद्योगों में नये प्रयोग (नवाचार) और नए उद्यमी तैयार करने के लिए हरियाणा में पहली बार इनोवेशन मिशन बनने जा…

    3 Min Read
    अखिलेश यादव
    उत्तर प्रदेश

    ढह गया ₹10 करोड़ का पुल, अखिलेश यादव बोले – “भाजपा का भ्रष्टाचार भरभरा कर गिर रहा है”

    ढह गया ₹10 करोड़ का पुल, अखिलेश यादव बोले – "भाजपा का भ्रष्टाचार भरभरा कर गिर रहा है" चित्रकूट (उत्तर…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamvadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: रेवाड़ी से नारनौल तक: हरियाणा के मंत्रियों ने ध्वजारोहण और परेड की सलामी ली
    Share

    © Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password