jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पंजाब में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया, मंत्रियों और विधायकों ने तिरंगा फहराया
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पंजाब में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया, मंत्रियों और विधायकों ने तिरंगा फहराया
पंजाबराज्य

पंजाब में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया, मंत्रियों और विधायकों ने तिरंगा फहराया

Tripty Srivastava
Last updated: January 27, 2026 11:30 am
Tripty Srivastava
Share
गणतंत्र दिवस
SHARE

पंजाब राज्य में आज गणतंत्र दिवस पूरे शानो-शौकत और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर और डिप्टी स्पीकर तथा पंजाब मंत्रिमंडल के कैबिनेट मंत्रियों द्वारा विभिन्न जिलों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की गई। जिला वासियों को संबोधित किया गया, परेड का निरीक्षण किया गया तथा परेड से सलामी ली गई।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए स्पीकर, डिप्टी स्पीकर और कैबिनेट मंत्रियों ने मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लिए गए जनहितैषी फैसलों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शहीद भगत सिंह और संविधान निर्माता बाबा साहिब डॉ. बी.आर. अंबेडकर द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए निरंतर जनकल्याण और पंजाब की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है।

उन्होंने अपने भाषण में बताया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने वाला पंजाब राज्य देश का पहला राज्य है, जो प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवा रहा है। इसके अलावा मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा, नशों के खिलाफ युद्ध, गैंगस्टरों पर कार्रवाई आदि का अपने भाषणों में विशेष रूप से उल्लेख किया गया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने संगरूर में तथा डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने बरनाला में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

कैबिनेट मंत्रियों में से वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बठिंडा, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने पठानकोट, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने फिरोजपुर, स्थानीय निकाय संबंधी मंत्री संजीव अरोड़ा ने फरीदकोट तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने शहीद भगत सिंह नगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
इसी तरह आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने अमृतसर, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक ने मालेरकोटला, परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने श्री मुक्तसर साहिब, शिक्षा तथा सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पटियाला और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने लुधियाना में जिला वासियों को संबोधित किया और परेड से सलामी ली।
इसी प्रकार जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने जालंधर, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने रूपनगर, संसदीय मामले मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने मानसा, कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने तरन तारन तथा रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने एस.ए.एस. नगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article ध्वजारोहण रेवाड़ी से नारनौल तक: हरियाणा के मंत्रियों ने ध्वजारोहण और परेड की सलामी ली
Next Article मुख्यमंत्री मान मुख्यमंत्री मान ने नशे, गैंगस्टरों और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कड़ा संदेश दिया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तर प्रदेशराज्य

सीएम योगी ने लॉन्च की ‘पंचायतों की प्रगति गाथा’, अब देश-दुनिया देखेगी यूपी के गांवों की सफलता

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पंचायती राज विभाग के मासिक न्यूजलेटर 'पंचायतों की प्रगति गाथा' का शुभारंभ…

5 Min Read
रेशम बुनकरों
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड के रेशम बुनकरों को मिलेगा नई तकनीक का अनुभव

देहरादून। उत्तराखंड को-ऑपरेटिव रेशम फेडरेशन द्वारा प्रदेश के रेशम बुनकरों को चार राज्यों में अध्ययन भ्रमण पर भेजा जाएगा, ताकि…

2 Min Read
बाल्ट पंचायत
राज्यहिमाचल प्रदेश

मंडी: उपप्रधान ने मुख्यमंत्री से की बाल्ट पंचायत को ओपन घोषित करने की मांग

मंडी। बल्ह पंचायत के उपप्रधान संजय कुमार सुरेहली ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से मंडी प्रशासन के खिलाफ शिकायत की है।…

2 Min Read
पंजाब सरकार
पंजाबराज्य

पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय: ‘हमारे राम’ नाटक राज्य में निशुल्क, 40 शो होंगे

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है कि पूरे राज्य में भगवान श्रीराम…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: पंजाब में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया, मंत्रियों और विधायकों ने तिरंगा फहराया
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password