jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य
राज्यहरियाणा

हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: July 29, 2026 9:01 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति लांच कर दी गई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में नई नीति का अनावरण किया गया।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

सरकार का लक्ष्य नई नीति के माध्यम से अगले पांच वर्षों में 55 हजार करोड़ रुपये के निवेश के साथ पांच लाख से अधिक नए रोजगार उत्पन्न करना और निर्यात को दोगुना करना है। यह नीति राज्य के 14 लाख से अधिक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए अब तक का सबसे व्यापक सुधार पैकेज मानी जा रही है।

प्रदेश गठन के 60 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सरकार ने एमएसएमई क्षेत्र के लिए 60 परिवर्तनकारी पहल शुरू करने का फैसला लिया है। पूरी नीति को छह प्रमुख स्तंभों- वित्त, आधारभूत ढांचा, तकनीक, निर्यात, कौशल विकास और सतत विकास (सस्टेनेबिलिटी) पर आधारित किया है।

एमएसएमई और निर्यातकों को पूंजी निवेश पर सब्सिडी मिलेगी

इसका उद्देश्य उद्योगों की स्थापना से लेकर उत्पादन, तकनीकी उन्नयन और वैश्विक बाजार तक पहुंच के लिए एकीकृत सहायता उपलब्ध कराना है। महिला उद्यमियों, अनुसूचित जाति, दिव्यांग, ट्रांसजेंडर उद्यमियों, पूर्व सैनिकों, अग्निवीरों और पहली बार उद्योग या निर्यात शुरू करने वालों के लिए विशेष प्रोत्साहन प्रावधान किए गए हैं।

कौशल विकास, उद्यमिता और रोजगार आधारित योजनाओं को भी नई नीति से जोड़ा गया है। पहली बार राज्य स्तर पर हरियाणा उद्यम विकास मिशन शुरू किया जाएगा। इसके माध्यम से चिन्हित क्षेत्रों के एमएसएमई और निर्यातकों को पूंजी निवेश पर सब्सिडी मिलेगी।

इसके अलावा ब्याज अनुदान, स्टांप ड्यूटी की प्रतिपूर्ति, रोजगार सृजन प्रोत्साहन, बीमा सहायता, परीक्षण प्रयोगशालाओं, आटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) के लिए भी वित्तीय सहायता दी जाएगी। उद्योगों को बिना अधिक जमानत के ऋण उपलब्ध कराने के लिए स्टेट वेंचर कैपिटल फंड और सेक्टोरल क्रेडिट गारंटी फंड स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया है।

नए निर्यातकों को विशेष सहायता दी जाएगी

उद्योगों की लागत घटाने के लिए क्लस्टर आधारित विकास को नई नीति का प्रमुख आधार बनाया गया है। क्लस्टर प्लग एंड प्ले योजना तथा कामन फैसिलिटी सेंटर योजना का विस्तार किया जाएगा।

इससे छोटे उद्योगों को आधुनिक मशीनरी, परीक्षण सुविधाएं, डिजाइन सेंटर और साझा औद्योगिक ढांचे का लाभ कम लागत पर मिल सकेगा। नई नीति में पहली बार निर्यात को बढ़ावा देने के लिए व्यापक ढांचा तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री प्रथम निर्यातक प्रोत्साहन योजना के माध्यम से नए निर्यातकों को विशेष सहायता दी जाएगी।

उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन, निर्यात बीमा, फ्रेट सहायता, ई-कामर्स प्लेटफार्म पर पंजीकरण और अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलों में भागीदारी के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

उद्योगों को वैश्विक निवेशकों, खरीदारों और तकनीकी साझेदारों से जोड़ा जाएगा

राज्य में हरियाणा निर्यात केंद्र स्थापित किया जाएगा, जो निर्यात दस्तावेज, गुणवत्ता मानकों, लाजिस्टिक्स और विदेशी खरीदारों से संपर्क जैसी सभी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही उड़ान द्वार डिजिटल प्लेटफार्म विकसित किया जाएगा, जिसके माध्यम से हरियाणा के उद्योगों को वैश्विक निवेशकों, खरीदारों और तकनीकी साझेदारों से जोड़ा जाएगा।

नीति के तहत ऊर्जा दक्षता, स्वच्छ उत्पादन, नवीकरणीय ऊर्जा, सर्कुलर इकोनामी, एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) और जीरो लिक्विड डिस्चार्ज (जेडएलडी) जैसी पर्यावरणीय प्रणालियों को अपनाने वाले उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा। इसके लिए अलग से ग्रीन इन्वेस्टमेंट फंड भी बनाया जाएगा।

वाहन, कपड़ा, मेडिकल और इलेक्ट्रानिक्स उद्योगों को विशेष लाभ

वाहन, कपड़ा, मेडिकल और इलेक्ट्रानिक्स उद्योगों को नई नीति का विशेष लाभ मिलेगा। आटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक व्हीकल, एयरोस्पेस एवं रक्षा, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स, फार्मास्यूटिकल्स, मेडिकल डिवाइस, रबर-प्लास्टिक, खिलौना उद्योग, खेल सामग्री, फुटवियर, टेक्सटाइल, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि आधारित उद्योग, नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रीन इंडस्ट्री सहित कई प्रमुख क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा।

विजन-2047 के लक्ष्यपूर्ति में मिलेगी सहायता

नई एमएसएमई नीति से विजन-2047 के लक्ष्यपूर्ति में सहायता मिलेगी। नई नीति को राज्य के संकल्प पत्र, बजट 2026-27, हरियाणा विजन-2047 और केंद्र सरकार के राइजिंग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफार्मेंस कार्यक्रम के अनुरूप तैयार किया गया है। सरकार का लक्ष्य हरियाणा को विनिर्माण, निर्यात और उद्यमिता के क्षेत्र में देश के सबसे प्रतिस्पर्धी राज्यों में शामिल करना है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article पंजाब में सांस की बीमारियों का बढ़ता खतरा, मुख्यमंत्री सेहत योजना से 14 हजार मरीजों को मिला कैशलेस इलाज
    Next Article हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शहरी गरीबों को PMAY-Urban 2.0 में स्टांप ड्यूटी से राहत
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    कोंकण के हापुस में भीषण संकट; क्या इस साल केवल 20% उत्पादन ही हो पाएगा? हजारों करोड़ के कारोबार पर असर पड़ेगा।
    महाराष्ट्र

    कोंकण के हापुस में भीषण संकट; क्या इस साल केवल 20% उत्पादन ही हो पाएगा? हजारों करोड़ के कारोबार पर असर पड़ेगा।

    रत्नागिरी: हापुस! यह आम, जिसे हममें से कई लोग पसंद करते हैं और जो कोंकण की पहचान बन चुका है, पूरी…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    यूपी की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी का भीषण सड़क हादसा: सिर में गंभीर चोटें, काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं

    यूपी की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी का भीषण सड़क हादसा: सिर में गंभीर चोटें, काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड में नए सिरे से बनेगी EV पॉलिसी, दूसरे राज्यों की योजनाओं का होगा अध्ययन

    देहरादून: प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिए जाने को लेकर ईवी पॉलिसी, परिवहन और उद्योग विभाग की ओर से इलेक्ट्रिक…

    6 Min Read
    नायब सिंह सैनी
    राज्यहरियाणा

    नायब सिंह सैनी ने अपनी 56वीं जन्मतिथि गायों व बुजुर्गों की सेवा में मनाई

    चंडीगढ़। हरियाणा के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी ने रविवार को अपनी 56वीं जन्मतिथि गायों व बुजुर्गों की सेवा…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password