jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरियाणा में बढ़ेगा हेली एंबुलेंस नेटवर्क, मेडिकल कॉलेजों के पास हेलीपैड होंगे अपग्रेड
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरियाणा में बढ़ेगा हेली एंबुलेंस नेटवर्क, मेडिकल कॉलेजों के पास हेलीपैड होंगे अपग्रेड
राज्यहरियाणा

हरियाणा में बढ़ेगा हेली एंबुलेंस नेटवर्क, मेडिकल कॉलेजों के पास हेलीपैड होंगे अपग्रेड

News Desk
Last updated: July 22, 2026 10:25 am
News Desk
Share
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में हेली एंबुलेंस सेवाओं का दायरा बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य में मेडिकल, पर्यटन और सार्वजनिक परिवहन के लिए हेलीकाप्टर सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से फरीदाबाद, करनाल, सोनीपत, गुरुग्राम और रोहतक स्थित मेडिकल कॉलेजों के निकट बने हेलीपैडों के अपग्रेडेशन की योजना पर काम तेज किया जाएगा।

Contents
यह वीडियो भी देखेंAbout The AuthorNews Desk

इस संबंध में हरियाणा एयरपोर्ट्स डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड (एचएडीसीएल) की बोर्ड आफ डायरेक्टर्स की आठवीं बैठक में विस्तृत चर्चा हुई। हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री एवं हरियाणा एयरपोर्ट्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष विपुल गोयल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नागरिक उड्डयन अवसंरचना के विकास, एयर एंबुलेंस सेवाओं के विस्तार, वित्तीय प्रबंधन और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी बनाने से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग और विभिन्न अस्पतालों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को तेज और अधिक सुलभ बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इसके तहत प्रमुख मेडिकल कॉलेजों के हेलीपैडों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की योजनाओं की समीक्षा की गई, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को हवाई मार्ग से शीघ्र उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

highlights

Toggle
    • यह वीडियो भी देखें
  • About The Author
    • News Desk

यह वीडियो भी देखें

बैठक के दौरान मंत्री विपुल गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में चल रही सभी नागरिक उड्डयन परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए।

उन्होंने कहा कि मजबूत उड्डयन अवसंरचना से न केवल निवेश और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और प्रदेश की आपातकालीन सेवाएं भी अधिक सक्षम बनेंगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार नागरिक उड्डयन क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेश में आधुनिक, सुरक्षित और विश्वस्तरीय एयरपोर्ट सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मजबूत हवाई संपर्क केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि उद्योग, व्यापार, निवेश, पर्यटन और रोजगार को नई गति देने का आधार है। सरकार का उद्देश्य प्रदेश में एयरपोर्ट अवसंरचना का सुदृढ़ विस्तार कर हरियाणा को नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करना है।

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article पंजाब सरकार का बड़ा कदम: बेअदबी कानून में बदलाव पर कैबिनेट की मंजूरी, एजी से मांगी कानूनी राय
    Next Article मोरनी का टिक्करताल बनेगा मनाली जैसा पर्वतारोहण केंद्र, CM सैनी ने किया ऐलान
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल एडीजी से मिला

    देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने…

    4 Min Read
    पंजाबराज्य

    मावां धीयां सत्कार योजना को फंड देने पर हाईकोर्ट की रोक, श्रमिक कल्याण कोष के इस्तेमाल पर उठे सवाल

    निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए जमा राशि को दूसरी सरकारी योजना में इस्तेमाल करने के मामले में पंजाब एवं…

    3 Min Read
    गुरु तेग बहादुर साहिब
    पंजाबराज्य

    गणतंत्र दिवस 2026: पंजाब की झांकी गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत को समर्पित

    26 जनवरी 2026 को कर्तव्य पथ पर पंजाब की झांकी इस बार गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत को समर्पित…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    आज बाराबंकी को 542 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम योगी

    बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को लोधेश्वर महादेवा कॉरिडोर की आधार शिला रखेंगे। भगवान लोधेश्वर महादेव का विधिवत पूजन-अर्चन करने के…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हरियाणा में बढ़ेगा हेली एंबुलेंस नेटवर्क, मेडिकल कॉलेजों के पास हेलीपैड होंगे अपग्रेड
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password