jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन पर विराम, राजा वड़िंग के साथ खड़ा हाईकमान
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन पर विराम, राजा वड़िंग के साथ खड़ा हाईकमान
पंजाबराज्य

पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन पर विराम, राजा वड़िंग के साथ खड़ा हाईकमान

News Desk
Last updated: July 9, 2026 11:46 am
News Desk
Share
SHARE

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे में नई नियुक्तियों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, लोकसभा सदस्य सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत दर्जनों नेता राजा वड़िंग के विरोध में खड़े हो गए हैं, लेकिन सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस हाईकमान ने स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को किसी भी हालत में नहीं बदला जाएगा।

Contents
About The AuthorNews Desk

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी मंगलवार को पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी भूपेश बघेल के साथ बैठक कर फिलहाल नेतृत्व में किसी भी तरह का बदलाव न करने की दलील दी है।

कई वरिष्ठ नेताओं ने पंजाबी जागरण से बातचीत करते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं। यदि अब कोई बदलाव किया जाता है तो इसका अन्य राज्यों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

सीनियर नेताओं ने भूपेश बघेल से किया कहा?

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस में वर्षों से सक्रिय कई वरिष्ठ नेताओं ने भूपेश बघेल को दलील दी कि कांग्रेस ने वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी कर कई नेताओं को उनके कद से अधिक ताकत दी है और हाईकमान को लोगों की राय के अनुसार फैसला लेना चाहिए।

बताया जाता है कि कांग्रेस के अंदरूनी कलह को समाप्त करने के लिए पंजाब कांग्रेस मामलों के प्रभारी भूपेश बघेल ने मंगलवार को पार्टी के विभिन्न नेताओं के साथ बैठक कर उनकी नब्ज टटोलने का प्रयास किया।

बघेल ने मंगलवार को कांग्रेस भवन में कार्यकारी अध्यक्षों राज कुमार वेरका और सुखविंदर सिंह डेनी, जिला प्रधानों तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से अलग-अलग बैठक की।

बैठक में ये नेता नहीं रहे शामिल

जानकारी के अनुसार बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष संगत सिंह गिलजियां, जिला प्रधानों की बैठक में जालंधर शहरी और देहाती के प्रधान राजिंदर बेरी तथा बलविंदर सिंह लाडी शेरोवालिया, लुधियाना के प्रधान संजय तलवाड़, खन्ना के प्रधान लखबीर सिंह लखा, गुरदासपुर के प्रधान बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा और बरनाला के प्रधान काका ढिल्लों उपस्थित नहीं हुए।

सूत्रों के अनुसार राजिंदर बेरी और संजय तलवाड़ ने अमरनाथ यात्रा पर होने, लखबीर सिंह लखा ने विदेश से आ रहे अपने बेटे को दिल्ली एयरपोर्ट पर लेने जाने तथा काका ढिल्लों ने किसी जरूरी कार्यक्रम में शामिल होने का हवाला दिया। इस तरह सिर्फ तीन जिला प्रधान ही बैठक से गैरहाजिर रहे।

कुछ दिनों में हल हो जाएगा मामला

सूत्रों के अनुसार पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने बागी हुए नेताओं को समझाने का प्रयास भी किया है और पार्टी को उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में मामला हल हो जाएगा। हालांकि चन्नी, रंधावा, परगट सिंह समेत कई विधायकों ने राजा वड़िंग की मौजूदगी में भूपेश बघेल से बातचीत न करने की बात कही है, लेकिन कांग्रेसी सूत्रों के अनुसार आगामी दिनों में होने वाली बैठकों में उनके आने की उम्मीद है।

बताया जाता है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी, जो पहले चरणजीत सिंह चन्नी के मोरिंडा स्थित निवास पर हुई बैठक में शामिल हुए थे, उन्होंने सोमवार को भूपेश बघेल से नेता प्रतिपक्ष के आवास पर मुलाकात की।

इसी तरह मंगलवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शमशेर सिंह दूलो, पूर्व मंत्री ब्रह्म महिंद्रा, बलबीर सिंह सिद्धू, जगमोहन सिंह कंग, पूर्व विधायक कुलजीत सिंह नागरा, हरदयाल कंबोज, साधु सिंह धर्मसोत, विधायक सुखपाल सिंह खैरा तथा अन्य नेताओं ने भी भूपेश बघेल से मुलाकात कर उन्हें जमीनी हकीकत से अवगत कराया।

संगठनात्मक ढांचे में कोई बदलाव नहीं

जानकारी के अनुसार अधिकांश नेताओं ने सुझाव दिया कि यदि संगठनात्मक ढांचे में अभी किसी तरह का बदलाव किया गया तो पार्टी को बड़ा नुकसान हो सकता है। अब देखने वाली बात होगी कि कांग्रेस हाईकमान पार्टी के अंदरूनी कलह को किस तरह हल करता है। सभी की नजरें पार्टी के फैसले पर टिकी हुई हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article मानसून से पहले पंजाब सरकार अलर्ट, बाढ़ से निपटने के लिए 414 करोड़ की सुरक्षा योजनाएं पूरी
    Next Article SIR पर सीएम मान का संदेश, नई वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए करें आवेदन
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    वास्तविक ट्री कवर
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के वास्तविक ट्री कवर को मान्यता देने की मांग, CM सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री से की भेंट

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र…

    2 Min Read
    पूर्व शिक्षा मंत्री
    पंजाबराज्य

    पूर्व शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने अमलोह में तिरंगा फहराया, संविधान और लोकतंत्र की सुरक्षा का दिया संदेश

    पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक परगट सिंह ने 77वें गणतंत्रता दिवस पर अमलोह में तिरंगा फहराया और देशवासियों को शुभकामनाएं…

    2 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा बिजली निगम कर्मियों को कम्यूनिकेशन और प्रोफेशनल स्किल्स की ट्रेनिंग

    चंडीगढ़ : हरियाणा के बिजली निगम कर्मियों के कम्यूनिकेशन स्किल को सुधार के लिए अब उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी। पंचकूला के…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी ज्ञानवापी विवाद को विशेष लोक अदालत में भेजा, बातचीत से समझौते की सलाह

    काशी के ज्ञानवापी विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है. कोर्ट ने हिंदू और मुस्लिम पक्षों को विशेष…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन पर विराम, राजा वड़िंग के साथ खड़ा हाईकमान
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password