jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पंजाब कांग्रेस की बगावत खत्म करने के लिए हाईकमान का नया फॉर्मूला, दो जोन में दो प्रदेशाध्यक्षों पर मंथन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पंजाब कांग्रेस की बगावत खत्म करने के लिए हाईकमान का नया फॉर्मूला, दो जोन में दो प्रदेशाध्यक्षों पर मंथन
पंजाबराज्य

पंजाब कांग्रेस की बगावत खत्म करने के लिए हाईकमान का नया फॉर्मूला, दो जोन में दो प्रदेशाध्यक्षों पर मंथन

News Desk
Last updated: August 30, 2026 10:58 am
News Desk
Share
SHARE

पंजाब कांग्रेस में बगावत खत्म करने के लिए हाईकमान दो फॉर्मूलों पर विचार कर रहा है। दरअसल, पिछले दिनों इसी मसले पर दिल्ली में हुई एक बैठक के दौरान प्रियंका गांधी ने हाईकमान को सलाह दी थी कि चुनाव से ठीक पहले पंजाब में नेतृत्व परिवर्तन चुनाव में पार्टी को नुकसान दे सकता है। लिहाजा अब सूबे में जोन वाइज दो अध्यक्ष लगाने पर विचार किया जा रहा है।

Contents
About The AuthorNews Desk

दरअसल, पंजाब कांग्रेस में जब नेतृत्व परिवर्तन और चुनाव से पहले सीएम फेस घोषित करने के मुद्दे पर बगावत शुरू हुई तो उस वक्त राहुल गांधी विदेश में थे। उस दौरान प्रियंका गांधी ने ही इस मसले पर कमान संभालते हुए अपनी एक टीम पंजाब भेजी थी। उसके बाद पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी इस गुटबाजी को खत्म करने में जुटे रहे। बागी नेता बघेल और वेणुगोपाल से मिल चुके हैं और इन दोनों नेताओं की रिपोर्ट राहुल गांधी व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टेबल पर है। उधर, प्रियंका गांधी की टीम की रिपोर्ट भी हाईकमान के पास है।

इस सारी कसरत के बाद न तो पंजाब कांग्रेस में बगावत खत्म हुई है न ही मतभेद। ताजा उदाहरण 28 अगस्त को बाबा बकाला साहिब में रखड़ पुण्या मेले के दौरान सजाए गए कांग्रेस के मंच पर दिखा। पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी गुट ने प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल की गौर मौजूदगी में सियासी सम्मेलन किया। पार्टी सूत्र बताते हैं कि इस सम्मेलन के लिए वड़िंग को न्योता दिया गया था मगर वे नहीं पहुंचे। इसी गुटबाजी को बढ़ता देख पार्टी अब नए फॉर्मूले पर मंथन कर रही है।

इन फॉर्मूलों पर विमर्श

हाईकमान का फोकस इस बात पर है कि जल्द से जल्द नेताओं में मतभेद खत्म कर चुनावी प्रचार को धार दी जाए। इसके लिए कांग्रेस हाईकमान मालवा और दोआबा-माझा दो जोन बनाकर दो प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त करने पर विचार कर रहा है। हाल ही में तीन कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष (सुखविंदर सिंह डैनी, राजकुमार वेरका और संगत सिंह गिलजियां) भी नियुक्त किए गए हैं। दूसरे फॉर्मूले का आधार पिछले दिनों पंजाब के विधायकों की ओर से हाईकमान को भेजा गया पत्र है।

विधायकों ने पत्र में इस बात की ओर इशारा किया था कि सूबे में मतभेद को हवा देने वाले सांसद हैं न कि विधायक। पंजाब में सरकार सांसदों से नहीं बल्कि विधायकों से बननी है। लिहाजा इन सांसदों को प्रदेश की राजनीति से परे राष्ट्रीय संगठन में कोई जिम्मेदारी दे दी जाए। इस पर भी हाईकमान विमर्श कर रहा है।

रंधावा से पूछूंगा कौन है कम्प्रोमाइज्ड लीडर्स और स्लीपर सेल : वड़िंग

रखड़ पुण्या के सियासी मंच पर गैरहाजिरी के मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि जरूरी नहीं है कि ऐसे सियासी सम्मेलनों में सभी कांग्रेसी नेता पहुंचे। उन्होंने चन्नी गुट के सांसद व पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा पर तंज कसते हुए कहा, रंधावा जी कहते कि पंजाब कांग्रेस में कम्प्रोमाइज्ड लीडर्स और स्लीपर सेल है। वे रंधावा जी से इस बात की पुष्टि करने को कहेंगे। उन्होंने कहा कि हो सकता है ये वही कांग्रेस नेता हों जो गृहमंत्री अमित शाह से मिलते रहे हैं, जैसे पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और सुनील जाखड़। वड़िंग ने यह तंज इसलिए कसा क्योंकि रंधावा भी पिछले दिनों दिल्ली में अमित शाह से मिले थे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article पंजाब BJP को धार देने पहुंचेगे सतीश पूनिया, 3 दिन में संगठनात्मक बैठकों का दौर
    Next Article हरियाणा सरकार को हाईकोर्ट की फटकार, सरकारी कर्मचारियों के विदेश जाने पर लगी रोक को किया खारिज
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशताजा खबर

    UPSC Success Story 2025: दृष्टिहीन मनु ने पास की UPSC परीक्षा, माँ बनीं उसकी आँखें – जानिए इस प्रेरणादायक सफर की पूरी कहानी

    UPSC Success Story 2025: दृष्टिहीन मनु ने पास की UPSC परीक्षा, माँ बनीं उसकी आँखें – जानिए इस प्रेरणादायक सफर…

    5 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पांच IAS अधिकारियों को मिला अतिरिक्त कार्यभार

    शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए पांच वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों और…

    1 Min Read
    पंजाबराज्य

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बठिंडा में 1,746 पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

    जब अधिकांश राज्यों में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी एक खूबसूरत सपना बनकर रह गई है, तब पंजाब इसके विपरीत…

    8 Min Read
    बजट
    उत्तर प्रदेशराज्य

    आम नागरिकों के जीवन में बदलाव लाने वाला हो यूपी बजट का हर प्रावधान: सीएम योगी

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्तावों पर विस्तार से…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पंजाब कांग्रेस की बगावत खत्म करने के लिए हाईकमान का नया फॉर्मूला, दो जोन में दो प्रदेशाध्यक्षों पर मंथन
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password