jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल सरकार का दावा: आरडीजी बंद होने से राज्य के आत्मनिर्भर बनने के प्रयासों को झटका
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल सरकार का दावा: आरडीजी बंद होने से राज्य के आत्मनिर्भर बनने के प्रयासों को झटका
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार का दावा: आरडीजी बंद होने से राज्य के आत्मनिर्भर बनने के प्रयासों को झटका

Raj Kumar
Last updated: February 3, 2026 8:46 am
Raj Kumar
Share
आरडीजी
SHARE

शिमला। 16वें वित्तायोग द्वारा राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद किए जाने के बीच मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आठ फरवरी को सुबह 11 बजे मंत्रिमंडल बैठक बुलाई है। इसमें केंद्र सरकार द्वारा 16वें वित्तायोग की सिफारिशों के आधार पर बंद की गई राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) को बहाल करने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

Contents
About The AuthorRaj Kumar

यह भी उल्लेख होगा कि संविधान के अनुच्छेद 275-1 के तहत केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को राज्य-विशेष अनुदान दिए जाने का प्रविधान है, जिसे राजस्व घाटा अनुदान कहा जाता है। वर्ष 1952 से लेकर 15वें वित्तायोग के गठन तक केंद्र सरकार से हिमाचल सरकार को आरडीजी नियमित तौर पर मिल रहा था। देश के 17 राज्यों में हिमाचल प्रदेश भी शामिल था, जिसे आरडीजी मिल रहा था। इसके अतिरिक्त ऋण सीमा बढ़ाने और प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1500 करोड़ जारी करने का भी उल्लेख किया जाएगा।

माना जा रहा है कि बैठक में प्रति वर्ष मिलने वाली करीब 10 हजार करोड़ रुपये की आरडीजी राशि बंद होने के प्रभावों पर विस्तृत चर्चा होगी। साथ ही राज्य सरकार कानूनी विकल्पों पर भी विचार कर सकती है।

16वें वित्तायोग की सिफारिशें पहली फरवरी को केंद्रीय बजट के साथ प्रस्तुत की गई हैं, जिनमें आरडीजी बंद करने के साथ-साथ राज्य के लिए जीएसडीपी के तीन प्रतिशत ऋण लेने की सीमा में भी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इन सिफारिशों को 1 अप्रैल, 2026 से लागू किया जाना प्रस्तावित है।

राज्य सरकार का मानना है कि आरडीजी प्रविधान समाप्त होने से हिमाचल के आत्मनिर्भर बनने के प्रयासों को झटका लगेगा। हालांकि वित्तायोग ने विभाज्य पूल में हिमाचल का हिस्सा 15वें वित्तायोग के 0.830 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.914 प्रतिशत किया है।

6-7 फरवरी को विधायक प्राथमिकता बैठकें

मंत्रिमंडल बैठक से पहले मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 6 और 7 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर विधायक प्राथमिकता बैठकों का आयोजन किया जाएगा। 6 फरवरी को बैठक के पहले दिन सुबह ऊना, हमीरपुर व सिरमौर, दोपहर बाद सोलन, चंबा, बिलासपुर, लाहुल-स्पीति व किन्नौर जिलों के विधायकों के साथ बैठक होगी। दूसरे दिन 7 फरवरी को

सुबह शिमला व मंडी, दोपहर बाद कांगड़ा व कुल्लू

इन बैठकों में विधायक प्राथमिकताओं के निर्धारण के साथ मितव्ययिता उपायों, वित्तीय संसाधन जुटाने और बेहतर प्रशासन से जुड़े सुझावों पर भी चर्चा होगी।

बजट सुझाव के लिए पोर्टल शुरू

वित्त विभाग ने 2026-27 का बजट आम जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार करने के उद्देश्य से उद्योग, व्यापार, किसान संगठनों और आम नागरिकों से 10 फरवरी तक सुझाव आमंत्रित किए हैं। इसके लिए वित्त विभाग की वेबसाइट पर विशेष वेब पोर्टल शुरू किया गया है। सुझाव पत्र के माध्यम से भी भेजे जा सकते हैं। इनमें संसाधन बढ़ाने, व्यय नियंत्रण सहित किसी भी मुद्दे पर सुझाव दिए जा सकते हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Raj Kumar

About The Author

Raj Kumar

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article जलमभूमि धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फिल्म “जलमभूमि” का पोस्टर किया विमोचित, फिल्म टीम को दी शुभकामनाएँ
    Next Article संजय अवस्थी अर्की में संजय अवस्थी का जन संवाद: केंद्र के बजट को हिमाचलवासियों के लिए निराशाजनक बताया
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाब सरकार
    पंजाबराज्य

    पंजाब सरकार के विरोध के बावजूद केंद्र ने FCI में गैर-पंजाब कैडर अधिकारी की तैनाती की

    पंजाब सरकार के विरोध के बावजूद केंद्र सरकार ने फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) के क्षेत्रीय कार्यालय में एजीएमयूटी कैडर…

    1 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    माल्टा उत्पादन को मिलेगा नया आयाम, जल्द शुरू होगा ‘माल्टा मिशन’: मुख्यमंत्री धामी

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को आईटीबीपी स्टेडियम, सीमा द्वार देहरादून में सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन द्वारा आयोजित…

    1 Min Read
    सार्वजनिक लोहड़ी
    उत्तराखंडराज्य

    खटीमा में सार्वजनिक लोहड़ी समारोह का भव्य आयोजन

    खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नगला तराई रोड स्थित हर्षु इंक्लेव में सुमित गुम्बर के आवास पर…

    1 Min Read
    बुलंदशहर हाईवे
    उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

    एमएलसी के भतीजे सहित तीन की मौत, बुलंदशहर हाईवे पर भीषण कार हादसा

    मेरठ : जिले के गुलावठी इलाके में बुलंदशहर हाईवे पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद फिर दूसरी…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamvadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल सरकार का दावा: आरडीजी बंद होने से राज्य के आत्मनिर्भर बनने के प्रयासों को झटका
    Share

    © Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password