jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फिल्म “जलमभूमि” का पोस्टर किया विमोचित, फिल्म टीम को दी शुभकामनाएँ
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फिल्म “जलमभूमि” का पोस्टर किया विमोचित, फिल्म टीम को दी शुभकामनाएँ
उत्तराखंडराज्य

धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फिल्म “जलमभूमि” का पोस्टर किया विमोचित, फिल्म टीम को दी शुभकामनाएँ

Tripty Srivastava
Last updated: February 3, 2026 8:41 am
Tripty Srivastava
Share
जलमभूमि
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फिल्म “जलमभूमि” के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने फिल्म के निर्माता-निर्देशक के. राम नेगी सहित पूरी फिल्म टीम को शुभकामनाएँ एवं बधाई दीं।

ज्ञातब्य हो कि फिल्म “जलमभूमि” आगामी 6 फरवरी को रिलीज होने जा रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि “जलमभूमि” जैसी फिल्में समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करती हैं। उन्होंने कहा कि सिनेमा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों को जन-जन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड अपने प्राकृतिक सौंदर्य, विविध भौगोलिक परिस्थितियों, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शांत वातावरण के कारण फिल्म निर्माण के लिए एक आदर्श राज्य के रूप में उभर रहा है। राज्य सरकार फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

श्री धामी ने बताया कि उत्तराखंड में लागू की गई फिल्म नीति के तहत फिल्म निर्माताओं को सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से त्वरित अनुमति प्रदान की जा रही है। शूटिंग की अनुमति प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया गया है, जिससे फिल्म निर्माताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा फिल्म शूटिंग पर सब्सिडी दी जा रही है। इससे स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं तथा स्थानीय संसाधनों के अधिकतम उपयोग को बढ़ावा मिल रहा है। उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के माध्यम से राज्य को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फिल्म मानचित्र पर स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि फिल्म नीति का उद्देश्य केवल फिल्मों की शूटिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार सृजन और राज्य की सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूती मिल रही है। उत्तराखंड में वेब सीरीज, डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म और फीचर फिल्मों के निर्माण को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने फिल्म “जलमभूमि” की सफलता की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार भविष्य में भी सिनेमा और रचनात्मक उद्योगों को हरसंभव सहयोग देती रहेगी।कार्यक्रम में विधायक दुर्गेश लाल भी उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article जीरो टॉलरेंस मुख्यमंत्री ने जारी किया सख्त आदेश: अपराधियों और अव्यवस्था के खिलाफ जीरो टॉलरेंस
Next Article आरडीजी हिमाचल सरकार का दावा: आरडीजी बंद होने से राज्य के आत्मनिर्भर बनने के प्रयासों को झटका
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश

आचार्य प्रमोद कृष्णम का पीएम मोदी पर बयान: “ऑपरेशन सिंदूर” को लेकर की जमकर तारीफ़

कांग्रेस पार्टी के पूर्व नेता और कल्किधाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

2 Min Read
भगवंत मान
पंजाबराज्य

भगवंत मान: बजट पंजाब की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा, केंद्र ने किसानों और युवाओं को धोखा दिया

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि केंद्रीय बजट एक बार फिर पंजाब की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा…

11 Min Read
उत्तर प्रदेशराज्य

सिर कटी लाश, बोरे में पैक बॉडी, और… ऑफिस में प्रेमी ने मिंकी शर्मा को क्यों मारा? HR मैनेजर की हत्या की कहानी

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। आगरा के थाना एत्माद्दौला स्थित जवाहर पुल पर 23…

5 Min Read
विकास कार्यों
पंजाबराज्य

पंजाब ने विकास कार्यों के लिए भारी ऋण उठाया, ब्याज दर उच्च लेकिन जोखिम कम

पंजाब सरकार ने अप्रैल से दिसंबर 2025 तक विकास कार्यों के लिए कुल 31,750 करोड़ रुपये का ऋण लिया है।…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फिल्म “जलमभूमि” का पोस्टर किया विमोचित, फिल्म टीम को दी शुभकामनाएँ
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password