jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: जल संसाधनों के दम पर आत्मनिर्भर बनेगा हिमाचल: CM सुक्खू ने गिनाईं वित्तीय उपलब्धियां, पर्यटन के लिए 6000 करोड़ का प्रोजेक्ट
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » जल संसाधनों के दम पर आत्मनिर्भर बनेगा हिमाचल: CM सुक्खू ने गिनाईं वित्तीय उपलब्धियां, पर्यटन के लिए 6000 करोड़ का प्रोजेक्ट
राज्यहिमाचल प्रदेश

जल संसाधनों के दम पर आत्मनिर्भर बनेगा हिमाचल: CM सुक्खू ने गिनाईं वित्तीय उपलब्धियां, पर्यटन के लिए 6000 करोड़ का प्रोजेक्ट

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 26, 2026 9:05 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

सोलन: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दावा किया है कि हिमाचल प्रदेश के अपने जल संसाधनों के दम पर जल्द ही आत्मनिर्भर राज्य बनेगा। सरकार की वर्तमान नीतियां और वित्तीय प्रबंधन प्रदेश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। सोलन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने हिमाचल की आरडीजी बंद नहीं की होती, तो प्रदेश इसी वर्ष आत्मनिर्भर बन जाता। उन्होंने लक्ष्य रखा है कि वर्ष 2032 तक हिमाचल प्रदेश देश का सबसे अमीर राज्य बन जाएगा।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

धन एकत्रित करने और फिजूलखर्ची रोकने में सफल रही सरकार

मुख्यमंत्री ने सरकार की वित्तीय उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार धन एकत्रित करने और फिजूलखर्ची रोकने में सफल रही है। सरकार ने अपनी योजनाओं के माध्यम से 4 से 5 हजार करोड़ रुपए की बचत की है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि वाइल्ड फ्लावर हॉल से पिछले 23 वर्षों से प्रदेश को एक भी रुपया नहीं मिल रहा था, लेकिन अब वहां से 401 करोड़ रुपए सरकारी खजाने में जमा हो चुके हैं। इसी तरह जेएसडब्ल्यू कंपनी से भी अब प्रदेश को हर वर्ष 150 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त होगा।

किशाऊ बांध समझौते से प्रदेश को होगा 1500 करोड़ का लाभ

सीएम सुक्खू ने किशाऊ बांध परियोजना में प्रदेश के हितों की रक्षा को एक बड़ी जीत बताया। उन्होंने कहा कि इससे आने वाले समय में हिमाचल को 1500 करोड़ रुपए प्राप्त होंगे। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि प्रदेश में भाजपा की सरकार होती तो किशाऊ मामले में हिमाचल का हाल भी उत्तराखंड जैसा होता। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने बताया कि बीबीएमबी से 500 करोड़ रुपए के एरियर का मामला अभी लंबित है। वहीं, वाटर सैस और शानन पावर प्रोजैक्ट का फैसला जब हिमाचल के पक्ष में आएगा तो राज्य आर्थिक रूप से पूरी तरह सुदृढ़ हो जाएगा।

पर्यटन के लिए 6000 करोड़ का प्रोजैक्ट, युवाओं को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जब राज्य के पास पर्याप्त पैसा होगा तो युवाओं के लिए रोजगार के नए दरवाजे अपने आप खुल जाएंगे। रोजगार और आर्थिकी को बढ़ावा देने के लिए सरकार पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा दे रही है। इसके लिए 6 हजार करोड़ रुपए की एक पर्यटन परियोजना तैयार की गई है, जो प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

11 दिसम्बर से पहले मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल के संकेत

मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर मुख्यमंत्री ने रोचक अंदाज में कहा कि इस पर चर्चा बनी रहनी चाहिए। उन्होंने स्वीकार किया कि वर्तमान में कैबिनेट में एक मंत्री और विधानसभा उपाध्यक्ष का पद खाली है। सरकार आगामी 11 दिसम्बर को अपने कार्यकाल के 4 वर्ष पूरे करने जा रही है। मुख्यमंत्री ने संकेत दिए कि उनकी कोशिश रहेगी कि 11 दिसम्बर से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया जाए और विभागों में आवश्यक फेरबदल भी किया जाए।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article ‘हिमाचल जोड़ो यात्रा’ और संगठन की समीक्षा पर मंथन: चुनाव आयोग के घेराव से पहले रजनी पाटिल और CM सुक्खू की अहम बैठक
    Next Article गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट 14 वर्षीय छात्रा की 12वीं मंजिल से गिरकर मौत
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाबराज्य

    पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: ‘श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट 2026’ के लिए 7 सदस्यीय तालमेल कमेटी गठित

    चंडीगढ़। श्री अकाल तख्त साहिब के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पंजाब सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ​यूपी पुलिस को मिला नया डीजी; 1995 बैच के IPS अशोक कुमार सिंह बने पुलिस महानिदेशक, शासन ने जारी किया पदोन्नति आदेश

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश कैडर के 1995 बैच के IPS अधिकारी अशोक कुमार सिंह को प्रमोशन देकर DG बनाया गया है। राज्यपाल…

    2 Min Read
    सीलिंग भूमि घोषित
    उत्तराखंडराज्य

    बिचपुरी में 64 बीघा अतिरिक्त सीलिंग भूमि घोषित, राजस्व विभाग ने लगाया सूचना बोर्ड

    बाजपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के कर्म में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में तहसील प्रशासन बाजपुर…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, बिजली बोर्ड के सभी चतुर्थ श्रेणी पेंशनरों को मिला बकाया एरियर

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के चतुर्थ श्रेणी के सभी पेंशनरों और पारिवारिक…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: जल संसाधनों के दम पर आत्मनिर्भर बनेगा हिमाचल: CM सुक्खू ने गिनाईं वित्तीय उपलब्धियां, पर्यटन के लिए 6000 करोड़ का प्रोजेक्ट
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password