jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गाजियाबाद में खौफनाक हादसा: रावण के पुतले के लिए रखे बारूद में एक के बाद एक 5 धमाके, ठेकेदार की मौत और 4 नाजुक
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गाजियाबाद में खौफनाक हादसा: रावण के पुतले के लिए रखे बारूद में एक के बाद एक 5 धमाके, ठेकेदार की मौत और 4 नाजुक
उत्तर प्रदेशराज्य

गाजियाबाद में खौफनाक हादसा: रावण के पुतले के लिए रखे बारूद में एक के बाद एक 5 धमाके, ठेकेदार की मौत और 4 नाजुक

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 6, 2026 11:41 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

लाजपतनगर स्थित शनि चौक चौकी के सामने रामलीला मैदान के सामुदायिक केंद्र में सोमवार सुबह रावण का पुतला बनाने के लिए रखे बारूद में एक के बाद एक पांच धमाके हुए। आबादी के बीच हुए हादसे में पिता और दो पुत्रों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। एक बच्ची समेत दो स्थानीय लोग मामूली घायल भी हुए। धमाके में घायल हुए ठेकेदार अनिल निवासी पिलखुवा हापुड़ ने मंगलवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

पांचों गंभीर घायलों को पहले पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें दिल्ली के राजीव गांधी व सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसा सुबह करीब 9:20 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक, सामुदायिक केंद्र के हॉल में लोग हीटर पर खाना पका रहे थे। इसी दौरान हीटर से निकली चिंगारी पास में र रखे 10 टन से अधिक बारूद के ढेर तक पहुंच गई। इसके बाद धमाके होने लगे। यह बारूद रावण के पुतले में लगने वाले बम बनाने के लिए लाकर रखा गया था।

हादसे में हापुड़ के पिलखुवा निवासी अनिल (45), उनके दो बेटे रजत (29) व ऋषभ (22), कारीगर राजू (35) और महेंद्र (36) झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी समेत कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस के अनुसार, अनिल को रामायण । कला संगम समिति की ओर से करीब 10 साल से रावण का पुतला बनाने का ठेका मिलता आ रहा है। इस साल भी वह बेटों और कारीगर के साथ समिति के लिए दो अक्तूबर को पुतला बनाने के लिए यहां आए थे।

धमाकों की चपेट में आने वालों में 10 वर्षीय विपी जैन और पूजा करने जा रहे बी ब्लॉक निवासी संदीप भी शामिल हैं। धमाके के बाद संदीप के ऊपर ईंट आकर गिर गई, जबकि बच्ची सामने अपने घर में बैठकर पढ़ाई कर रही थी, उसके पैर में एक कांच का टुकड़ा लगा है। दोनों मामूली घायल हैं। डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल के अनुसार, मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गाजियाबाद में खौफनाक वारदात: पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या, साले को वीडियो कॉल कर बोला— “आधी कर दी है, ले जाओ”
    Next Article दिल्ली पुलिस को बदनाम करने की गहरी साजिश का पर्दाफाश: ACP पर छेड़खानी के आरोप निकले पूरी तरह फर्जी, AI वीडियो बनाने वाला नदीम पलवल से गिरफ्तार
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री धामी

    खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को दो दिवसीय भ्रमण पर खटीमा पहुंचे। लोहियाहेड हेलीपैड खटीमा पहुंचने पर जिलाधिकारी नितिन…

    1 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    नेपाल में भीषण बाढ़: उत्तराखण्ड सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

    देहरादून। नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति को देखते हुए…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए राजधानी लखनऊ पहुंचे सनी देओल और प्रीति जिंटा, सीएम योगी से भी की मुलाकात

    बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और प्रीति जिंटा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बटवारा 1947' को लेकर चर्चा में हैं।…

    3 Min Read
    राज्यहरियाणा

    गुरुग्राम में कांग्रेस का ब्लॉक सम्मेलन, दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार पर उठाए सवाल

    गुड़गांव: दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि गुरुग्राम भेदभाव का शिकार हो रहा है। पिछले 12 वर्षों…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: गाजियाबाद में खौफनाक हादसा: रावण के पुतले के लिए रखे बारूद में एक के बाद एक 5 धमाके, ठेकेदार की मौत और 4 नाजुक
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password