jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: बरेली में भीषण हादसा: हिमाचल से नेपाल जा रही बस ट्रक में घुसी, 1 की मौत, 32 घायल, 3 की हालत गंभीर
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » बरेली में भीषण हादसा: हिमाचल से नेपाल जा रही बस ट्रक में घुसी, 1 की मौत, 32 घायल, 3 की हालत गंभीर
उत्तर प्रदेशराज्य

बरेली में भीषण हादसा: हिमाचल से नेपाल जा रही बस ट्रक में घुसी, 1 की मौत, 32 घायल, 3 की हालत गंभीर

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 4, 2026 5:56 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में मंगलवार तड़के धनेटा रेलवे फाटक के पास हाईवे पर खड़े ट्रक में यात्रियों से भरी बस पीछे से जा घुसी। भीषण टक्कर में बस सवार एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 32 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। देर रात तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बस चालक के झपकी आने से हादसा होने की आशंका जताई है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

हिमाचल प्रदेश से यात्रियों को लेकर नेपाल जा रही बस मंगलवार सुबह 3:30 बजे दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित धनेटा रेलवे फाटक के पास पहुंची थी। इसी दौरान सड़क पर खड़े ट्रक में बस पीछे से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री सीटों के बीच फंस गए। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में पुलिस की मदद की।

108 एंबुलेंस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

12 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मीरगंज पहुंचाया गया। इसके अलावा 18 घायलों को नवोदय अस्पताल और राजश्री अस्पताल भी भेजा गया।

मीरगंज सीएचसी अधीक्षक डा. वैभव राठौर ने 40 वर्षीय अज्ञात यात्री की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सीएचसी लाए गए सभी 12 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायलों में अधिकांश नेपाल के निवासी हैं।

ट्रक सड़क पर क्यों खड़ा था, जांच में जुटी पुलिस

एसडीएम मीरगंज निधि शुक्ला, सीओ हाईवे देवेश सिंह, सीओ मीरगंज अजय कुमार सिंह और एफएसओ केके बंसल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुरुआती जानकारी में ट्रक सड़क पर खड़ा मिला।

हादसे के बाद उसका चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि ट्रक हाईवे पर किस वजह से खड़ा था और बस चालक को वह दिखाई क्यों नहीं दिया।

पुलिस के अनुसार बस में कुल 45 लोग सवार थे। जो एक नवंबर को घर लौटने को पशुपति नाथ ट्रेवेल्स की बस यूके-08पीए 1557 बुक की थी। संभावना जताई कि चालक को झपकी आने से बस अनुयिंत्रित हुई और किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे के बाद 13 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article आईपीएस संकल्प शर्मा को गौतमबुद्धनगर में मिली संयुक्त पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी, कानपुर से हुआ तबादला
    Next Article भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष आज गोरखपुर में निकालेंगे पदयात्रा: मुख्यमंत्री व पदेश अध्यक्ष भी साथ होंगे; 1 लाख लोगों को लाने की तैयारी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, संगठन मजबूत करने की तैयारी, दलित, किसान और महिला मोर्चा का ऐलान

    लखनऊ। भाजपा ने 25 जून को मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की और तीन माह से ज्यादा समय उनकी…

    8 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    परिवार के बीच दान विलेख पर स्टाम्प शुल्क में राहत, अब व्यावसायिक व औद्योगिक संपत्तियां भी शामिल

    लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य में परिवार के सदस्यों के…

    5 Min Read
    अकाली दल
    पंजाबराज्य

    अकाली दल हर हफ्ते चार हलकों में रैलियां करेगा, संगठन मजबूत करने पर जोर

    शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने शनिवार को सभी जिला और हल्का प्रभारी की बैठक ली। बैठक में…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    स्वास्थ्य सेवाओं को हाईटेक करने की तैयारी, हिमकेयर-आयुष्मान-सहारा योजनाओं में होगा सुधार

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में हिमकेयर, आयुष्मान भारत और सहारा योजना बंद नहीं होगी। इनमें जो कमियां हैं, उन्हें दूर कर सुधार…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: बरेली में भीषण हादसा: हिमाचल से नेपाल जा रही बस ट्रक में घुसी, 1 की मौत, 32 घायल, 3 की हालत गंभीर
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password