jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरियाणा में अवैध औद्योगिक कॉलोनियों को मिलेगी राहत, नियमितीकरण के लिए नई नीति लागू
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरियाणा में अवैध औद्योगिक कॉलोनियों को मिलेगी राहत, नियमितीकरण के लिए नई नीति लागू
राज्यहरियाणा

हरियाणा में अवैध औद्योगिक कॉलोनियों को मिलेगी राहत, नियमितीकरण के लिए नई नीति लागू

News Desk
Last updated: July 20, 2026 10:00 am
News Desk
Share
SHARE

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य में वर्षों से बिना अनुमति संचालित हो रही औद्योगिक कॉलोनियों और औद्योगिक क्लस्टरों को बड़ी राहत देते हुए उनके नियमितीकरण (रेगुलराइजेशन) के लिए नई नीति जारी की है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग द्वारा लागू की गई इस नीति से राज्यभर में हजारों की संख्या में संचालित अवैध औद्योगिक इकाइयों को कानूनी मान्यता मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।

Contents
About The AuthorNews Desk

नई नीति के अनुसार कम से कम 10 एकड़ क्षेत्रफल और 50 औद्योगिक इकाइयों वाली ऐसी औद्योगिक कॉलोनियां इस योजना का लाभ उठा सकेंगी, जिनका विकास 3 अक्टूबर 2025 से पहले हो चुका है। सरकार का उद्देश्य इन क्षेत्रों में आधारभूत नागरिक सुविधाएं और आवश्यक बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराना है।

नीति के तहत प्रत्येक औद्योगिक कॉलोनी के लिए एक “अधिकृत व्यक्ति (ऑथराइज्ड पर्सन)” नियुक्त किया जाएगा, जो सभी उद्यमियों और औद्योगिक इकाइयों की ओर से ऑनलाइन आवेदन करेगा। आवेदन के साथ लेआउट प्लान, सर्वे मैप, स्वामित्व संबंधी दस्तावेज, उत्पादन के प्रमाण, लीज दस्तावेज, जहां आवश्यक हो वहां हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सहमति, फायर एनओसी तथा फैक्ट्री लाइसेंस सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे।

ऑनलाइन आवेदन प्राप्त होने के बाद उसकी प्रारंभिक जांच उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के निदेशक द्वारा की जाएगी। सभी दस्तावेज सही पाए जाने पर आवेदन को स्वीकार कर आगे की नियमितीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सरकार का कहना है कि यह पहल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा राज्य बजट 2025 में की गई घोषणा के अनुरूप है। सरकार का उद्देश्य अनधिकृत औद्योगिक क्षेत्रों में भी सड़क, सीवरेज, पेयजल, बिजली तथा अन्य नागरिक सुविधाओं के विकास को गति देना है, ताकि उद्योगों को बेहतर आधारभूत ढांचा उपलब्ध कराया जा सके।

इस नीति के लिए हरियाणा मैनेजमेंट ऑफ सिविक अमेनिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेफिशिएंट एरियाज आउटसाइड म्युनिसिपल एरिया (स्पेशल प्रोविजंस) संशोधन अधिनियम, 2025 के तहत आवश्यक कानूनी प्रावधान किए गए थे, जिसे 3 अक्टूबर 2025 को अधिसूचित किया गया था।

नई नीति लागू होने से प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई गति मिलने के साथ-साथ लंबे समय से नियमितीकरण की प्रतीक्षा कर रहे हजारों उद्यमियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर में होने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों की समीक्षा की
    Next Article हरियाणा बनेगा एविएशन हब, विपुल गोयल की योजनाओं से उड़ान भरेगा प्रदेश का विमानन क्षेत्र
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    हरियाणा कैबिनेट के बड़े फैसले: कोचिंग संस्थानों पर सख्ती, 5,714 करोड़ के वाटर सिक्योर प्रोग्राम को मंजूरी

    चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में वीरवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम प्रस्ताव पास हुए। इनमें कोचिंग…

    12 Min Read
    उत्तराखंड

    बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन: यात्रा प्रभावित, राहत कार्य जारी

    बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन: यात्रा प्रभावित, राहत कार्य जारी उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर इलाके में भारी बारिश के…

    3 Min Read
    राज्यहरियाणा

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 9 जनवरी को फरीदाबाद दौरे पर, सूरजकुंड में होगा प्री-बजट मंथन

    फरीदाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का 09 जनवरी को फरीदाबाद जिला दौरा प्रस्तावित है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    अंकित बालियान हत्याकांड: दो शूटरों की हुई पहचान, आर्यन और सत्यम हैं नाम; करनाल, पानीपत व रोहतक में दबिश

    हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वारदात में शामिल शूटरों को लेकर तस्वीर साफ…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हरियाणा में अवैध औद्योगिक कॉलोनियों को मिलेगी राहत, नियमितीकरण के लिए नई नीति लागू
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password