jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, भूमि विवाद प्रकरण में निष्पक्ष जांच के निर्देश
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, भूमि विवाद प्रकरण में निष्पक्ष जांच के निर्देश
उत्तराखंडराज्य

जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, भूमि विवाद प्रकरण में निष्पक्ष जांच के निर्देश

Raj Kumar
Last updated: January 19, 2026 9:17 am
Raj Kumar
Share
भूमि विवाद
SHARE

रुद्रपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में भूमि विवाद से संबंधित एक महिला द्वारा धरना दिए जाने की सूचना पर जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया।

Contents
About The AuthorRaj Kumar

अपर जिलाधिकारी श्री कौस्तुभ मिश्रा स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरे प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित महिला को न्याय का पूर्ण आश्वासन दिया।

प्रकरण ग्राम शेखपुरा हसनपुर रहमतगंज, स्वार रामपुर निवासी किंदरजीत कौर पत्नी जगतार सिंह से जुड़ा है, जिनका आरोप है कि उनकी कनोरी काशीपुर बायपास रोड, बाजपुर स्थित भूमि सहित अन्य कृषि भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों में मारपीट, धमकी और दबाव बनाने की बात भी सामने आई है।

जैसे ही यह मामला जिला प्रशासन के संज्ञान में आया, एडीएम श्री कौस्तुभ मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर महिला से वार्ता की और भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं समयबद्ध जांच कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो।

एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि अभिलेखों, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की जाए तथा दोष पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासन के इस त्वरित हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद महिला एवं उनके साथ आए लोगों ने धरना समाप्त कर दिया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनसमस्याओं का समाधान उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी नागरिक के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। भूमि विवाद हो या कानून व्यवस्था से जुड़ा कोई भी मामला, प्रशासन हर स्तर पर निष्पक्षता, संवेदनशीलता और सख्ती के साथ कार्रवाई करेगा।

इस अवसर पर एसडीएम गौरव पाण्डे, अमृता शर्मा, सीओ आर डी वर्मा एवं तहसीलदार दिनेश कुटोला आदि मौजूद थे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Raj Kumar

About The Author

Raj Kumar

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गणेश जोशी देहरादून में गणेश जोशी ने 616.67 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ
    Next Article अभाविप अभाविप की दो दिवसीय बैठक में शिक्षा, समाज और संगठन पर व्यापक मंथन
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    कबड्डी प्रतियोगिता
    उत्तराखंडराज्य

    उधम सिंह नगर में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जारी

    रुद्रपुर। खेल विभाग, उधम सिंह नगर द्वारा खेल निदेशालय उत्तराखंड, देहरादून के सहयोग से तथा जिला प्रशासन उधम सिंह नगर…

    3 Min Read
    CM योगी
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘हम सिर्फ संभावनाओं की बात नहीं करते, परिणाम भी देते हैं’, CM योगी बोले-माफिया मुक्त होकर आगे बढ़ रहा यूपी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सिर्फ उत्तर प्रदेश में निहित संभावनाओं की ही बात नहीं करते, बल्कि दृढ़…

    11 Min Read
    बिहार

    तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला: “अगले 5 साल बिहार के लिए कोई विजन नहीं”

    तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला: "अगले 5 साल बिहार के लिए कोई विजन नहीं" पटना | 24…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशक्राइमताजा खबरराज्य

    आगरा: पुष्पांजलि अस्पताल में लगी आग, NICU से 9 बच्चों को सुरक्षित निकाला गया

    आगरा, उत्तर प्रदेश — शहर के प्रमुख निजी अस्पतालों में से एक, पुष्पांजलि अस्पताल में मंगलवार सुबह भीषण आग लगने…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamvadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, भूमि विवाद प्रकरण में निष्पक्ष जांच के निर्देश
    Share

    © Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password