jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उधम सिंह नगर में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जारी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उधम सिंह नगर में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जारी
उत्तराखंडराज्य

उधम सिंह नगर में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जारी

Tripty Srivastava
Last updated: January 21, 2026 8:38 am
Tripty Srivastava
Share
कबड्डी प्रतियोगिता
SHARE

रुद्रपुर। खेल विभाग, उधम सिंह नगर द्वारा खेल निदेशालय उत्तराखंड, देहरादून के सहयोग से तथा जिला प्रशासन उधम सिंह नगर एवं जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में अनुसूचित जाति ओपन बालक वर्ग की राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

यह प्रतियोगिता दिनांक 20 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम, रुद्रपुर, उधम सिंह नगर में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों की कुल 8 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।

प्रतियोगिता में उत्तरकाशी, हरिद्वार, देहरादून, चंपावत, उधम सिंह नगर की दो टीमें, बागेश्वर एवं नैनीताल जनपदों की टीमों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की है।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक जी, उधम सिंह नगर द्वारा किया जाना प्रस्तावित था, किंतु किसी कारणवश विधायक जी कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। उनके स्थान पर प्रतियोगिता का उद्घाटन युवा क्रीड़ा अधिकारी, श्री भूपेंद्र सिंह रावत जी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन एवं समर्पण के साथ खेलने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी, उधम सिंह नगर, श्रीमती जानकी कर्की जी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनके कुशल मार्गदर्शन में प्रतियोगिता का आयोजन सुचारु रूप से किया जा रहा है।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में सहायक हॉकी कोच, उधम सिंह नगर, श्री मोहित रावत,
सहायक एथलेटिक्स कोच, श्री हरिश राम जी, तथा स्टेडियम में कार्यरत कबड्डी कोच श्री विशाल सिंह एवं श्री गौरव उपाध्याय सहित सभी प्रशिक्षकों (कोचों) की सक्रिय सहभागिता एवं समन्वय से टूर्नामेंट का संचालन सुव्यवस्थित रूप से किया जा रहा है।

प्रतियोगिता के दौरान मीडिया प्रभारी के रूप में स्मिता नेगी द्वारा मीडिया समन्वय एवं प्रचार-प्रसार की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है।

प्रतियोगिता के परिणाम (पॉइंट वाइज)

* पहला मुकाबला: देहरादून ने उत्तरकाशी को 45–23 से पराजित किया।
* दूसरा मुकाबला: चंपावत ने उधम सिंह नगर को 17–4 से हराया।
* तीसरा मुकाबला: नैनीताल ने हरिद्वार को 51–26 से पराजित किया।
* चौथा मुकाबला: उधम सिंह नगर ने बागेश्वर को 31–13 से हराया।
* पहला सेमीफाइनल: देहरादून ने नैनीताल को 52–49 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
* दूसरा सेमीफाइनल: उधम सिंह नगर ने चंपावत को 46–24 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
फाइनल मुकाबला: देहरादून बनाम उधम सिंह नगर।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में अत्यधिक उत्साह देखने को मिल रहा है तथा मुकाबले बेहद रोमांचक रहे हैं। आयोजन को सफल बनाने में जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय, उधम सिंह नगर का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री चैंपियनशिप मुख्यमंत्री चैंपियनशिप जूडो प्रतियोगिता: खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेताओं को मेडल प्रदान किए
Next Article विंटर कार्निवाल माचल की संस्कृति और परंपरा से सजी झांकियों के साथ मनाली विंटर कार्निवाल का रंगारंग आगाज
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मंत्रिमंडल
राज्यहिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल निर्णयों का शीघ्र कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए बैठक में दिए गए निर्देश

शिमला: राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में मंगलवार को शिमला में मंत्रिमंडलीय…

2 Min Read
गणतंत्र दिवस परेड
राज्यहरियाणा

हरियाणा की उपलब्धियों और वीर जवानों को सलामी: पंचकूला में गणतंत्र दिवस परेड

पंचकूला: गणतंत्र दिवस पर हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में…

9 Min Read
दिल्ली

दिल्ली में बारिश और आंधी को लेकर IMD ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया

दिल्ली में बारिश और आंधी को लेकर IMD ने 'येलो अलर्ट' जारी किया नई दिल्ली, 8 जुलाई 2025 – भारत…

3 Min Read
मुख्यमंत्री मान
पंजाबराज्य

मुख्यमंत्री मान ने नशे, गैंगस्टरों और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कड़ा संदेश दिया

चंडीगढ़। गणतंत्र दिवस पर होशियारपुर में राष्ट्रीय तिरंगा लहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस अवसर पर पंजाब के संवैधानिक…

19 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: उधम सिंह नगर में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जारी
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password